RAS Mains Hindi PYQ

RAS Mains Hindi PYQ provides a collection of previous year questions from 2013 to 2025 to help you practice and understand the exam pattern.

Here you will find RAS Mains Hindi PYQS arranged Topic wise

RAS Mains Previous year Questions
RAS Mains Hindi Previous year Questions

संधि एवं संधि-विच्छेद – दिए हुए शब्दों की संधि करना और संधि-विच्छेद करना

YearQuestion
2024संधि कीजिए-
1. पितृ + उपदेश = पित्रुपदेश
2. सत् + शास्त्र = सच्छास्त्र

संधि विच्छेद कीजिए
1. कुशाग्र = कुश + अग्र
2. विद्युल्लता = विद्युत् + लता
2023संधि कीजिए – 
1. समुद्र + ऊर्मि = समुद्रोर्मि
2. परि + छेद = परिच्छेद 

संधि विच्छेद कीजिए
1. कुशासन = कुश + आसन 
2. अन्वेषण = अनु + एषण 
3. महौदार्य =महा + औदार्य 
4. वागीश=वाक् + ईश

2021
संधि कीजिए – 
1. देवी + अवतरण = देव्यवतरण 
2. क्षीर + ओद्न = क्षीरौदन 
3. नि + स्नात = निष्णात
4. दिक् +गज = दिग्गज
5. तत् + मय = तन्मय 
6. मातृ + आज्ञा = मात्राज्ञा 
7. प्रति + छाया =प्रतिच्छाया 
8. शरत् + ज्योत्स्ना =शरज्ज्योत्स्ना 

संधि विच्छेद कीजिए
1. विक्रमाब्द = विक्रम+ अब्द
2. ह्रषीकेश = हृषिक + ईश 
3. प्रमाण = प्र + मान 
4. कोणार्क = कोण + अर्क
2018संधि कीजिए – 
1. वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु 
2. उत्‌ + श्वास = उच्छ्वास 
3. प्रति + स्थित = प्रतिष्ठित 
4. गै+ अन = गायन 
5. देवी + ऐश्वर्य = देव्यैश्वर्य 
6. मातृ + आज्ञा = मात्राज्ञा
7. निर्‌ + रव = नीरव 
8. मृद् + मय = मृण्मय

संधि विच्छेद कीजिए
1. तद्रूप = तत् + रूप 
2. चतुष्पथ= चतुः + पथ 
3. मध्वरि= मधु + अरि 
4. ममेतर = मम + इतर
2016 Iसंधि कीजिए – 
1. प्रति + स्थान = प्रतिष्ठान 
2. कुश + आसन = कुशासन 
3. वाक् + मय = वाङ्मय
4. नदी + अर्पण = नद्यर्पण 
5. प्र + उन्‍नति = प्रोन्नति 
6. पो + अन = पवन 
7. नि + ऊन = न्यून 
8. वि + अग्र = व्यग्र 

संधि विच्छेद कीजिए
1. मुखारविंद = मुख + अरविंद 
2. दैत्यारि= दैत्य + अरि 
3. सन्मति= सत् + मति 
4. पर्यंत = परि + अंत
2016 IIसंधि कीजिए – 
1. चित् + मय = चिन्मय 
2. गति + अवरोध = गत्यवरोध 
3. प्र + आंगन = प्रांगण 
4. सुधा + अंशु = सुधांशु 
5. भू+ ऊर्ध्व = भूध् र्व 
6. अनु + छेद = अनुच्छेद 
7. अति + उत्तम = अत्युत्तम 
8. सह+ उदर = सहोदर 

संधि विच्छेद कीजिए
1. रामायण = राम +अयन 
2. सहोदर = सह+ उदर
3. लोकेतर = लोक +ईतर 
4. शूर्पणखा = शूर्प + नखा
2013संधि कीजिए – 
1. उत्‌ +घाटन = उद्घाटन 
2. सत्‌ +नारी = सन्नारी 
3. ​​लोक + एषणा = लोकैषणा 
4. उत्‌ + श्रृंखल = उच्छृंखल 

संधि विच्छेद कीजिए
1. सार्धशती = स + अर्धशती 
2. निष्ठुर = नि + स्थुर 
3. स्वच्छ = सु  + अच्छ 
4. निरापद्‌ = निः + आपद

उपसर्ग – उपसर्गों से शब्दों की संरचना तथा शब्दों में से उपसर्ग एवं मूल शब्द पृथक्‌ करना

YearQuestion
2024निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. प्राक् = प्राक्कथन, प्राक्कलन, प्रागैतिहासिक, प्राग्वैदिक।
2. अन = अनचाहा, अनगिनत, अनसुना, अनगढ़, अनहोनी, अनमोल।

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. अमात्य = “अमा” उपसर्ग
2. परिधि = “परि” उपसर्ग
2023निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. नि = निदान, निदेशक 
2. भर = भरपूर, भरपेट 

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. पर्याप्त = परि + आप्त 
2. सद्गुरू = सत् + गुरु
2021निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. औ = औगुण, औघट, औघड़, औतर
2. अधि =  अधिकरण, अधिगम, अधिसूचना 

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. अभिज्ञ = अभि + ज्ञ 
2. प्रयाय = परि + आय 
3. प्रतीक्षा = प्रति + ईक्षा 
4. अत्यल्प = अति + अल्प
2018निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. दर = दरअसल, दरकिनार 
2. परा = पराक्रम, पराभाव 

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. प्रत्यक्ष = प्रति + अक्ष 
2. वीक्षक = वि + ईक्षक 
3. अनुपजाऊ = अन + उपजाऊ 
4. बेनज़ीर = बे + नज़ीर
2016 Iनिम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. = आकलन, आकर्षण 
2. उत्‌ = उत्पादन, उत्साह 

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. आविष्ट = आ 
2. प्रत्याशा = प्रति 
3. न्यास = नि 
4. अभ्यर्थी = अभि

2016 II 
निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. गैर = ग़ैरवाज़िब, ग़ैरमाकुल 
2. कु = कुकर्म, कुपुत्र, कुरूप 

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. परीक्षा = परि + ईक्षा 
2, उत्थान = उद्  + स्थान 
3. प्रमाण = प्र + मान 
4. पर्याप्त = परि + आप्त
2013निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए  – 
1. हम = हमराह,हमसफ़र 
2. नि = नियोजन,निगम 

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए – 
1. पर्याप्त = परि + आप्त 
2. अनसूया = अन + असूया 
3. अभ्यंतर = अभि + अन्तर 
4. अपेक्षित = अप + ईक्षित

प्रत्यय – दिए हुए प्रत्ययों से शब्द बनाना और शब्दों में से मूल शब्द एवं प्रत्यय पृथक्‌ करना

YearQuestion
2024निम्नांकित प्रत्ययों का संयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए –
1. आवट = दिखावट, बनावट, बसावट, मिलावट, थकावट, सजावट
2. आकू = पढ़ाकू, लड़ाकू

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. ग्रामीण = ग्राम+ईन
2. लठैत = लाठी+ऐत
2023निम्नांकित प्रत्ययों का संयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए –
1. ल = शीतल, उर्मिल, पीतल 
2. या = कहानियाँ, जोड़ियां 

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. पाथेय = पथ + ऐय 
2. करणीय = करण + ईय
2021निम्नांकित प्रत्ययों का संयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए –
1. इल = जटिल, कुटिल, रोमिल, स्नेहिल
2. हार = राखनहार, मरणहार, चाखनहार, होनहार

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. श्रद्धालु = श्रद्धा + आलु
2. कनौती = कान + औती
2018निम्नांकित प्रत्ययों का संयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए –
1. = आदित्य, तारुण्य, दांपत्य, काव्य, आभिजात्य
2. नाक = खतरनाक, दर्दनाक, खौफनाक

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. शारदीय = शरद् + ईय
2. कारक = कृ + अक
3. घनेरा = घना + एरा
4. सौष्ठव = सुष्ठु + अ
2016 Iनिम्नांकित शब्द और प्रत्यय के संयोग से सही शब्द बनाइए : 
1. भूत + इक = भौतिक
2. बड़ा + पन = बड़प्पन
3. साधु + ई = साध्वी 
4. पूँछ + ला = पूंछला 

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. कृति = कृ + ति
2. नैतिक = नीति + इक 
3. जवानी = जवान + ई 
4. कौमार्य = कुमार + य

2016 II 
निम्नांकित शब्द और प्रत्यय के संयोग से सही शब्द बनाइए : 
1. घूम + अक्कड़ = घुमक्कड़  
2. मृ + अन = मरण  
3. पठ् + अनीय = पठनीय 
4. उत्‌ + नति = उन्नति 

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. दिखावा = दिखा + आवा 
2. कायिक = काया + इक 
3. औदार्य = उदार + य 
4. मित्रता = मित्र + ता
2013निम्नांकित प्रत्ययों का संयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए –
1. इन्दा = परिंदा, चुनिंदा, शर्मिंदा 
2. इल = कुटिल, जटिल, स्नेहिल 

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय पृथक कीजिए-
1. इन्सानियत = इंसान + इयत 
2. भवदीय = भवत् + ईय 
3. नैष्ठिक = निष्ठा + ईक 
4. वार्ष्णेय = वृष्णि + एय

पर्यायवाची शब्द

YearQuestion
2024निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
1. धनुष = कोदण्ड, धनु, चाप, कार्मुक, कमान, शरासन
2. पंख = पाँख, पर, पखौटा, डैना।
3. दस्यु = लुटेरा, तस्कर, डाकू
4. कान = कर्ण, श्रवणेंद्रियाँ, श्रुति
2023निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
1. यमुना = अर्कजा, कालिंदी, रवितनया, कृष्णा 
2. मछली = मकर, मत्स्य, मीन, शफरी 
3. उद्देश्य = ध्येय, निमित्त, प्रयोजन, लक्ष्य 
4. अनशन = उपवास, अन्नत्याग, निराहार
2021निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
1. पक्षी = खग, नभचर, विहग
2. स्वर्ण = कनक, हिरण्य, कंचन, हाटक 
3. सखी = सहेली, सहचरी, संगिनी, अली
4. उन्नति = उदय, विकास, उत्कर्ष, प्रगति
2018निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
1. परोक्ष = अगोचर, अप्रत्यक्ष, तिरोहित, गुप्त
2. कूट = छल, व्यंग्य, जटिल, जाली 
3. अरण्य = वन, जंगल, कानन, अटवी 
4. पुरुषार्थ = पौरुष, उद्योग, शक्ति, बल
2016 Iनिम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
1. सूर्य = दिनकर, सूरज, भास्कर 
2. पत्नी = अर्धांगिनी, कांता, भार्या 
3. पथ = मार्ग, राह, बाट, मग 
4. पक्षी = खग, नभचर, विहग

2016 II 
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
1. अश्व = घोड़ा, तुरंग, बाजी, सैंधव 
2. घर = निकेतन, गृह, निलय, आवास 
3. हंस = मराल, कलहंस, चक्रांग, कलकंठ 
4. बादल = पयोधर, नीरद, पयोद, वारिद, मेघ
2013

विलोम शब्द

YearQuestion
2024निम्नांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखें-
1. मसृण = रुक्ष
2. व्यास = समास
3. स्थूल = सूक्ष्म
4. निवृत्ति = प्रवृत्ति
2023निम्नांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखें-
1. शालीन = धृष्ट /उद्दंड 
2. गत = अनागत 
3. अज्ञ = विज्ञ 
4. आर्ष = अनार्ष
2021निम्नांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखें-
1. दंड = क्षमा 
2. ऋत = अनृत 
3. समास = व्यास 
4. ग्राह्य = त्याज्य /अग्राह्य 
5. विधि सम्मत = विधिविरुद्ध 
6. तिरस्कार = पुरस्कार 
7. संश्लेषण = विश्लेषण 
8. अनिर्वचनीय = निर्वचनीय
2018निम्नांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखें-
1. तृष्णा = वितृष्णा 
2. अभिज्ञ = अनभिज्ञ /अज्ञ 
3. सायास = अनायास 
4. सुकर = दुष्कर 
5. अद्यतन = पुरातन 
6. आदृत = अनादृत 
7. अंतरंग = बहिरंग 
8. स्तेय = अस्तेय
2016 Iनिम्नांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखें-
1. कृतज्ञ = कृतघ्न 
2. सुखान्त = दुखांत 
3. क्षम्य = अक्षम्य 
4. इति = अथ

2016 II 
निम्नांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखें-
1. आविर्भाव = तिरोभाव 
2. ईप्सित = अनिप्सित 
3. पौरत्स्य = पाश्चात्य 
4. स्वकीय = परकीय
2013

समश्रुत भिन्‍नार्थक शब्द-दिए हुए शब्द-युग्म का अर्थ-भेद

YearQuestion
2024निम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें –
1. नियत – नियति = निश्चित – भाग्य
2. मित – मीत = सीमित/कम – मित्र
3. तड़ाक – तड़ाग = शीघ्र – तालाब
4. घी – धी = घृत – बुद्धि
2023निम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें –
1. अरथी-अर्थी = शव ले जाने वाली शैय्या – इच्छावाला 
2. सर्ग-स्वर्ग = सृष्टि/रचना – देवलोक 
3. कृपण-कृपाण = कंजूस – तलवार 
4. अभिराम-अविराम = सुंदर – निरंतर/बिना रुके
2021निम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें –
1. षष्टि – षष्ठी = साठ – छठी 
2. तर्क – तक्र = बहस – मट्ठा 
3. क्षति – क्षिति = नुकसान – पृथ्वी 
4. आभरण – आमरण = आभूषण – मरणपर्यंत
2018निम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें –
1. वर्ण-व्रण = रंग/अक्षर 
2. अग-अघ = सूर्य/ पहाड़/अगम्य – पाप 
3. अपत्य-अपथ्य = संतान – अयोग्य 
4. साम-शाम = एक वेद – संध्या
2016 Iनिम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें-
1. पथ – पथ्य = रास्ता – रोगी के लिए खाने योग्य भोजन 
2. आभरण – आमरण = आभूषण – मरणपर्यंत
3. परिणीत – परिणति = विवाहित – समाप्ति/अंत 
4. अवधि – अवधी = समय सीमा – हिंदी की एक बोली

2016 II 
निम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें-
1. अजर – अजिर = देवता, जो बूढ़ा ना हो – आँगन 
2. ऋत – ऋतु = सत्य – वर्षा, शरद आदि ऋतु 
3. खर – खरा = गधा -विशुद्ध 
4. देव – दैव = देवता – भाग्य
2013निम्नांकित युग्म-शब्दों का अर्थगत अंतर लिखें-
1. पथ – पथ्य = रास्ता – रोगी के लिए खाने योग्य भोजन 
2. परुष – पुरुष =  कठोर – आदमी 
3. अश्व – अश्म = घोड़ा – पत्थर 
4. सर्वदा – सर्वथा = हमेशा – सब तरह से 
5. अनल – अनिल = आग – हवा 
6. प्रणीत – परिणीत = रचित – विवाहित

वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द

YearQuestion
2024दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें –
1. जो तर्क के आधार पर ठीक बैठे = तर्कसंगत/तर्कसम्मत
2. रिपु का नाश करने वाला = रिपुदमन
3. पूर्व दिशा की प्रातःकालीन लाली = अरुणिमा
4. हाथ के अँगूठे के पास वाली अंगुली = तर्जनी
2023दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें –
1. किसी उक्ति को दोहराना = पिष्टपेषण 
2. व्याकरण शास्त्र का ज्ञाता = वैयाकरण 
3. बच्चों से लेकर बुड्ढों तक = आबालवृद्ध 
4. दूसरे का मुँह जोहने वाला = परमुखापेक्षी
2021दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें-
1. जो व्यक्ति बहुत बोलता हो = वाचाल 
2. विरोध न होने पर भी विरोध दिखाई पडना = विरोधाभास 
3. धरती का वह भाग जिस पर कुछ भी उत्पन्न नहीं होता = ऊसर 
4. अपने प्रति किए गए उपकार को न मानने वाला = कृतघ्न
2018दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें –
1. सेवा या टहल करने की इच्छा वाला = स्वयंसेवक  
2. चोरी-छिपे माल लाने-ले जाने वाला = तस्कर 
3. जिसे पार करना कठिन हो = दुर्लंघ्य 
4. जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करे = स्थानापन्न
2016 Iदिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें –
1. सहन करने की क्षमता रखने वाला = सहिष्णु 
2. प्रातः काल का भोजन = कलेवा 
3. जिसकी परीक्षा या जाँच की गई हो = परीक्षित 
4. युद्ध करने की प्रबल इच्छा रखने वाला = युयुत्सु

2016 II 
दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें –
1. उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा = ईशान 
2. वह जमीन जिसमें अच्छी पैदावार हो = उपजाऊ 
3. जानने की इच्छा रखने वाला = जिज्ञासु  
4. सप्ताह-सप्ताह में होने वाला = साप्ताहिक
2013दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखें –
1. वह आदेश जो एक निश्चित अवधि के लिए लागू हो = अध्यादेश 
2. पर्वत के ऊपर की समतल भूमि = अधित्यका 
3. वह जमीन जिसमें कुछ भी पैदावार न हो = ऊसर 
4. वह व्यक्ति जो चोरी-छिपे माल लाता-ले जाता हो = तस्कर  
5. वह भोज्य-सामग्री जिसे यात्री रास्ते में खाने के लिए ले जाता है = पाथेय 
6. उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा = वायव्य

शब्द शुद्धि

YearQuestion
2024दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-
1. तदूपरान्त = तदुपरांत
2. विरहनी = विरहिणी
3. अधिशाषि = अधिशासी
4. अनुदीत = अनूदित
2023दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-
1. लब्धप्रतिष्ठीत = लब्धप्रतिष्ठ 
2. अक्षुण्य = अक्षुण्ण 
3. मिष्ठान्न = मिष्टान्न
4. अहिल्या = अहल्या
2021दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-
1. प्रज्ज्वलित = प्रज्वलित
2. गणमान = गण्यमान्य
3. भर्त्स्ना = भर्त्सना
4. नुपूर = नूपुर
5. चंद्रमोली = चन्द्रमौली
6. संग्रहित = संगृहीत
7. सुश्रूषा = शुश्रूषा
8. पशचाताप= पश्चाताप
2018दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-
1. मलयुद्ध = मल्लयुद्ध
2. महात्मय = माहात्म्य
3. कृत्यकृत्य = कृतकृत्य
4. अर्न्तदवंद = अंतर्द्वंद्
5. अनुसंगिक = आनुषंगिक
6. पुनरावलोकन = पुनरवलोकन
7.तंदुरस्त = तंदुरुस्त
8. स्थाइत्व = स्थायित्व
2016 Iदिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-
1. सदोपदेश = सदुपदेश
2. कोतूहल = कौतूहल
3. तदानुकूल = तदनुकूल
4. वालमीकि = वाल्मीकि

2016 II 
दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-
1. संग्रहित = संगृहीत
2. निरोग = नीरोग
3. वापिस = वापस
4. मिस्ठान = मिष्टान्न
2013

वाक्य शुद्धि

YearQuestion
2024निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. सब लोग अपनी राय दें । 
शुद्ध वाक्य: सभी लोग अपनी-अपनी राय दें।
2. वह मुझसे क्रुद्ध है ।
शुद्ध वाक्य: वह मुझ पर क्रुद्ध है। 
3. उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं है । 
शुद्ध वाक्य: उसे सहायता देने से कोई लाभ नहीं है।
4. कुत्ता भिखारी का काला और भयानक शरीर देखकर भौंकने लगा। 
शुद्ध वाक्य: भिखारी का काला और भयानक शरीर देखकर कुत्ता भौंकने लगा।
2023निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. मक्खियाँ मधु कोष से निकालती हैं। 
शुद्ध वाक्य : मधुमक्खियां कोष से मधु निकालती हैं।
2. शान्तिकाल में सैनिकों को भुलाया नहीं जाएगा।
शुद्ध वाक्य : शांतिकाल में सैनिकों को भूला नहीं जाएगा।
3. अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ा गया।
शुद्ध वाक्य : अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा गया।
4. वह पेट के लिए नाक घिसता फिरता है ।
शुद्ध वाक्य : वह पेट के लिए नाक रगड़ता फिरता है।
2021निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. वसंत में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।
शुद्ध वाक्य : वसंत में फूल खिलने से कोई रोक सकता है?
2. दानवीर राजा ने अपना सारा धन साधुओं को बाँट दिया।
शुद्ध वाक्य : दानवीर राजा ने अपना सारा धन साधुओं में बाॅंट दिया। / दानवीर राजा ने अपना सारा धन साधुओं को दान कर दिया ।
3. वह अपना भाग्य कोस रहा है।
शुद्ध वाक्य : वह अपने भाग्य को कोस रहा है।
4. यह दुखद घटना जब कोरोना का प्रभाव चहूँ और था तब घटी थी।
शुद्ध वाक्य : यह दुखद घटना तब घटी, जब कोरोना का प्रभाव चारों तरफ/ओर था।
2018निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. उस करुण दृश्य को देखकर उसकी आँख में आँसू भर आए | 
शुद्ध वाक्य : उस करुण दूश्य को देखकर उसके आँसू आ गए |
2. यह स्मारक संगमरमर पत्थर से निर्मित है । 
शुद्ध वाक्य : यह स्मारक संगमरमर से निर्मित है ।
3. वह प्राय: बार-बार मुझसे मिलने आता है | 
शुद्ध वाक्य : वह प्राय: / बार-बार मुझसे मिलने आता है।
4. बच्चे को ठंडा करके दूध पिलाओ । 
शुद्ध वाक्य : बच्चे को दूध ठंडा करके पिलाओ। / दूध ठंडा करके बच्चे को पिलाओ।
2016 Iनिम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. उन दोनों के बीच में अच्छी मित्रता है | 
शुद्ध वाक्य : उन दोनों में घनिष्ठ मित्रता है।
2. उससे भिड़ना तलवार की नोक पर चलना है | 
शुद्ध वाक्य : उससे भिड़ना तलवार की धार पर चलना है।
3. अनेक प्रकार की विद्या सीखो । 
शुद्ध वाक्य : उसने अनेक प्रकार की विद्याएँ सीखीं।
4. विंध्याचल पर्वत भारत के मध्य भाग में है । 
शुद्ध वाक्य : विंध्याचल पर्वतमाला भारत के मध्य में स्थित है।

2016 II 
निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. किसी और दूसरे से परामर्श लीजिए । 
शुद्ध वाक्य : किसी अन्य से परामर्श लीजिए ।
2. ये इस जिले के लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति है । 
शुद्ध वाक्य :  ये इस ज़िले के लब्ध प्रतिष्ठ व्यक्ति हैं।
3. आप मेरे ऊपर भरोसा कर सकते हैं । 
शुद्ध वाक्य : आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।
4. वे अपने आत्म-सम्मान की रक्षा करना चाहते हैं । 
शुद्ध वाक्य : ये अपने स्वाभिमान की रक्षा करना चाहते हैं।
2013निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
1. रविवार के दिन सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है । 
शुद्ध वाक्य : रविवार को सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है।
2. उन दोनों के बीच में अच्छी मित्रता है । 
शुद्ध वाक्य : उन दोनों में घनिष्ठ मित्रता है।
3. हिन्दी विभाग के सभापति इस अधिवेशन के अध्यक्ष हैं । 
शुद्ध वाक्य : हिन्दी विभाग के अध्यक्ष इस अधिवेशन के सभापति हैं । 
4. उससे भिड़ना तलवार की नोक पर चलना है । 
शुद्ध वाक्य : उससे भिड़ना तलवार की धार पर चलना है।

मुहावरे- मुहावरों का वाक्य में प्रयोग से अर्थ स्पष्ट

YearQuestion
2024निम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. गाँठ में बाँधना = स्थायी रूप से याद रखना
वाक्य में प्रयोग: मेरे गुरुजी हमेशा कहते हैं कि मेरी एक बात कि गाँठ बाँध लेना, तुम्हारी मेहनत तुम्हारे भाग्य से बड़ी है।
2. सातवें आसमान पर चढ़ाना = अधिक प्रशंसा करना।
वाक्य में प्रयोग: राधा की आरएएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होते ही सब घरवाले उसे सातवें आसमान पर चढ़ाने लगे।
3. खूँटे के बल कूदना = किसी और के भरोसे पर बल दिखाना।
वाक्य में प्रयोग: आजकल के छुटभैया नेता, राजनेताओं के बल पर आतंक फैला के रखते है, इसे कहते है खूँटे के बल कूदना।
4. बन का कुआँ होना = बेकार होना या निरर्थक होना 
वाक्य में प्रयोग: रमेश की शराब की लत ने उसे बन का कुआँ बना दिया है अन्यथा वो प्रतिदिन आठ सौ रुपये की मजदूरी लाता था।
5. मेंढकी को ज़ुकाम होना = मामूली आदमी द्वारा अपनी क्षमता का काम करने में भी नखरे करना।
वाक्य में प्रयोग: किसान ने कहा कि मैं धूप में काम नहीं करूँगा, लू लग जाएगी। वाह, मेंढकी को भी जुकाम होने लगा।
2023निम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. तीन- तेरह करना = अस्त-व्यस्त करना/होना  
वाक्य: राहुल व उसके बहन भाई गप्पे मार रहे थे लेकिन पिताजी के आते ही सब तीन तेरह हो गए।
2. आँखों में खून उतरना = गुस्से में आँखे लाल होना 
वाक्य: गाली सुनते ही उसकी आँखों में ख़ून उत्तर आया और वह मारने के लिए लपका।
3. बुलबुल पालना = अत्यधिक प्यार और स्नेह 
वाक्य: आजकल ज्यादातार मां बाप अपनी बेटियों की परवरिश इस प्रकार करते है, जैसे कोई बुलबुल पालना।
4. नाम चमकना = प्रतिष्ठा दिलाना
वाक्य: ग्रामीण परिवेश से निकलकर राहुल ने यूपीएससी में स्थान प्राप्त कर माता-पिता का नाम चमका दिया।
2021निम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. खेला खाया होना = कोई बचपन का साथी या फिर कोई अपना भाई-बहन।
वाक्य: अरूण और वरूण तो बचपन के दोस्त हैं उन दोनों में तो खेला खाया होना ऐसी दोस्ती थी।
2. घर सिर पर उठाना = बहुत अधिक शोर मचाना या हो हल्ला करना।
वाक्य: सीमा तुम्हारे बच्चो ने हल्ला करके घर को सिर पर उठा रखा है।
3. बारह बाट होना = नष्ट भ्रष्ट होना, छिन्न-भिन्न होना
वाक्य: भाई-भाई की लड़ाई ने राम और श्याम को बारह बाट कर दिया।
4. धूल उड़ाना = बदनामी करना या हॅंसी उड़ाना
वाक्य: उसके चरित्र के विषय में तुम बेकार ही धूल उड़ाते हो।
2018निम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. आँखों में चरबी छाना = घमंड होना 
वाक्य: उसका व्यापार क्‍या चल पड़ा उसकी आँखों में चर्बी छा गईं ।
2. हाथों के तोते उड़ना = अचानक घबरा जाना 
वाक्य: चोर चोरी करके घर से निकल रहा था कि सामने पुलिस की गाड़ी देखकर उसके हाथों के तोते उड़ गए।
3. नाक का बाल होना = किसी का प्रिय व्यक्ति होना 
वाक्य: यह विधायक काम-करवा सकता है, आजकल यह मुख्यमंत्री की नाक का बाल बना हुआ है।
4. पानी पी-पीकर कोसना = बहुत अधिक बुराई करना 
वाक्य: नरेश की गाय सुमित का खेत चर गई तो सुमित नरेश को पानी पी-पीकर कोसता रहा।
2016 Iनिम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. डोरे डालना = फुसलाना 
वाक्य: आजकल के नेताओं को देखो, धन कमाने के लिए किसी न क़िसी धनी व्यक्ति पर डोरे डालते रहतें हैं।
2. आग बबूला होना =  बहुत क्रोधित होना 
वाक्य: हर बात पर आग बबूला होने से कुछ नहीं होगा, इससे तुम्हारा ही नुकसान होगा ।
3. कान कतरना = अधिक होशियार हो जाना 
वाक्य: अब तो अब्दुल मैकेनिक इतना होशियार हो गया है कि अपने उस्ताद के भी कान कतरने लगा है।
4. उँगली उठाना = किसी पर आरोप लगाना 
वाक्य: पहले ख़ुद की गलती भी, यों दूसरे पर उँगली उठाना ठीक नहीं है।

2016 II 
निम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. अक्ल का दुश्मन = मूर्ख 
वाक्य: अनपढ़ लोग अक्ल के दुश्मन होते हैं, जनसंख्या बढ़ाते जाते हैं और गरीब बने रहते हैं।
2. आँखें चार होना = किसी से भेंट-मुलाकात या आमना सामना होना, नजरों से नजरें मिलना।
वाक्य: एक बार राधा और मोहन रास्ते में एक-दूसरे के आमने-सामने हुए और उनकी आंखें चार हो गई।
3. काठ का उल्लू = मूर्ख 
वाक्य: रवि को कितना भी समझाओ वो नहीं समझेगा क्योंकिक्यों वो काठ का उल्लू ही है।
4. जड़ जमाना = किसी कार्य में जमना, मजबूत होना
वाक्य: उसके दस वर्ष तो संघर्ष में बीते किंतु व्यापार में अब उसकी ज़ड़ें जम चुकी हैं।
2013निम्नांकित मुहावरों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. अपने पैरों पर खड़ा होना = आत्मनिर्भर होना 
वाक्य: वर्तमान भौतिकवादी युग में प्रत्येक व्यक्ति का अपने पैरों पर खड़ा होना एक अनिवार्यता बन चुकी है।
2. ठोकर लगना : किसी गलती से नुकसान होना 
वाक्य: रमेश प्रतिदिन ऑनलाइन खेलों में हजारों रुपये लगाता था लेकिन एक बार उसकी रकम डूब गई,अब उसे ठोकर लग गई है ; आगे ऐसी गलती नहीं करेगा।
3. कलई खुलना = किसी की ग़लत बात का पता चलना 
वाक्य: राहुल की कलई खुल गई कि मंदिर से चोरी उसी ने की थी।
4. खून पसीना एक करना = कठिन परिश्रम करना
वाक्य: इस महंगाई के दौर में एक आम आदमी दो वक्त की रोटी कमाने के लिए दिन-रात ख़ून पसीना एक करता है।

कहावत / लोकोक्ति-वाक्य में प्रयोग से अर्थ स्पष्ट

YearQuestion
2024निम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. सावन हरे न भादों सूखे = हमेशा एक जैसा रहना । 
वाक्य में प्रयोग: राहुल कितना भी पढ़ ले उसे गणित कभी समझ नहीं आती है, उसकी स्थिति तो सावन हरे न भादो सूखे वाली है।
2. गुड़ खाय गुलगुले से परहेज़ = विरोधाभासी व्यवहार/ झूठ और प्रपंच रचना
वाक्य में प्रयोग: नेताजी रिश्वत लेने में आगे रहते है और जब कोई सार्वजनिक तौर पर उपहार दे तो मना करते हैं इसे कहते है, गुड़ खाय और गुलगुले से परहेज़। 
3. छूटा बाज न आवे हाथ = अवसर निकल जाना
वाक्य में प्रयोग: मेरे पिताजी मुझे सदैव यही समझाते है कि समय की कीमत को समझो क्योंकि अगर ये एक बार चला गया तो लौट कर नहीं आयेगा जैसे की छूटा बाज न आवे हाथ।
4. बरात पीछे पत्तल भारी =जब उत्सव समाप्त हो जाता है तब उस सम्बन्ध में सामान्य खर्चे भी एक बोझ मालूम पडता है ।
वाक्य में प्रयोग: रामू ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूम धाम से कर दी लेकिन अब बरात पीछे पत्तल भारी हो गई है, क्योंकि मेहमानों को भी विदा करना है।
5. भौंर न छोड़े केतकी तीखे कंटक जान = विपरीत परिस्थितियों से नहीं घबराना 
वाक्य में प्रयोग: कुछ प्रशासक इतने दृढ़निश्चयी और ईमानदार होते हैं कि हर परिस्थिति और दबाव में अपने मूल्यों को सबसे ऊपर रखते है, सच ही है भौंर न छोड़े केतकी तीखे कंटक जान।
2023निम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है = एक को देखकर दूसरे में परिवर्तन आता है।
वाक्य: प्रशासन में एक अधिकारी दूसरे को देखकर रिश्वत लेने लगते है,सच ही है खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है।
2. नाचे-कूदे बानरा, माल मदारी खाय = परिश्रम कोई करे और उसका लाभ कोई और उठाए।
वाक्य: जरूरत पड़ने पर मजदूर दिन-रात फैक्ट्री में काम करते हैं पर उससे होने वाले लाभ में उनका हिस्सा नहीं होता, सारा धन मालिक अकेले हज़म कर जाते है ।ये तो वही बात हुई नाचे कूदे बानरा माल मदारी खाय।
3. खाक डाले चाँद नहीं छिपता = सज्जन व्यक्ति पर झूठा लांछन लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
वाक्य: प्रशासन में रवि की ईमानदारी के चर्चे होते रहते है,कितनी ही बार उसके सहकर्मियों ने उसे सबके सामने लज्जित करने के षड्यंत्र किए किंतु कुछ हासिल नहीं हुआ,सच ही है,ख़ाक डाले चाँद नहीं छिपता।
4. बोवै पेड़ बबूल का आम कहाँ से पाय = बुरा काम करने से अच्छा नतीजा कैसे प्राप्त हो सकता है।
वाक्य: पिछले कार्यकाल में नेताजी ने जैसे काम किया था, उनकी हार तय थी क्योंकि जब बोया पेड़ बबूल का, आम कहाँ से पाय।
2021निम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. भेड़ की लात घुटने तक = कमजोर आदमी किसी का अधिक नुकसान नहीं कर सकता
वाक्य: राम और श्याम में जब जमीन विवाद को लेकर लडाई हुई तो राम ने श्याम को धमकी दी कि तूझे देख लूगां तो श्याम के दोस्त अर्जुन ने कहा की मैं उसकी औकात जानता हॅूं जैसे भेड़ की लात घुटने तक होती है।
2. घर के पीरों को तेल का मसीदा = अपनों की अप्रतिष्ठा या असम्मानित और दुसरों का सम्मान करना, हक़दारों के साथ अच्छा व्यवहार न करना और दूसरों की आवभगत करना
वाक्य: आजकल ज्यादातार लोग समय पर काम आने वाले लोगों के एहसान को भुला देते है और पराये लोगों का गुणगान करते रहते है, इसका मतलब तो यही हुआ कि घर के पीरों को तेल का मलीदा।
3. ओछे की प्रीत,बालू की भीत = बालू की दीवार की भांति औछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता है।
वाक्य: रमेश जैसे सज्जन व्यक्ति और महेश जैसे दुष्ट व्यक्ति की दोस्ती पता नहीं कैसे हो गई, परंतु दोनों की दोस्ती टिक नहीं पाई क्योंकि ओछे की प्रीति बालू की भीति के समान होती है।
4. नानी कुंवारी मर गई,नवासे के नौ-नौ ब्याह = झूठी बड़ाई
वाक्य: निर्भय हर जगह अपनी धन-दौलत का गुणगान करता रहता है। एक दिन अजय ने उससे कह दिया नानी कुँआरी मर गई, नाती के नौ-नौ ब्याह।
2018निम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. तेल देखो तेल की धार देखो = किसी भी स्थिति का धैर्यपूर्वक आकलन करना
वाक्य: लड़के-लड़की का रिश्ता करने में जल्दबाजी ठीक नहीं, तसल्ली से तेल देखना तेल की धार देखना चाहिए।
2. नक्कारखाने में तूती की आवाज = बड़ों के बीच में छोटे आदमी की कौन सुनता है
वाक्य: महेंद्र कों लोकसभा का पार्टी से टिकिट मिल गया और हार गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले ही कहा था कि महेंद्र बदनाम आदमी टिकिट है टिकिट मत दो, पर-नक्कारखाने में; तूती की आवाज़ को कौन सुनता है?
3. मुद्दई सुस्त, गवाह चुस्त = पीड़ित व्यक्ति का निष्क्रिय रहना
वाक्य: रमेश के घर चोरी हो गई परंतु वह तो पुलिस में भी शिकायत नहीं करता और मोहल्ले के लोग पुलिसवालों से झगड़ा तक कर आए। यह तो वही हुआ कि मुददई सुस्त, गवाह चुस्त।
4. सूत न कपास, जुलाहे से लट्ठम लट्ठा = बिना आधार कारण किसी से झगड़ा करना
वाक्य: आलोक ने तुम्हारा मोबाइल छुआ तक नहीं, वह तुम्हारें पास सुरक्षित है फिर भी आलोक से झगड़ा कर रहे हो | यह तो वही हुआ सूत न कपास, जुलाहे से लट्ठम लट्ठा।
2016 Iनिम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. घर की मुर्गी दाल बराबर = सहज सुलभ वस्तु का कोई महत्त्व नहीं होता
वाक्य: घर में बड़ा भाई अच्छा डॉक्टर है पर बीमार होने पर उसे कोई नहीं दिखाता और बाहर के मामूली डॉक्टर से इलाज़ करवाया जाता है। यही तो है घर की मुर्गी दाल बराबर।
2. अपना हाथ जगन्नाथ = स्वयं का काम स्वयं दवारा ही संपन्‍न करना उपयुक्त है
वाक्य: नौकर से सब्ज़ी मँगाते थे, सड़ी-गली ख़रीद.लाता था। अब खुद जाता हूँ तो ताज़ी और सस्ती ले आता हूँ। दूसरों के भरोसे भी काम होता है क्या ? अपना हाथ जगन्नाथ है।
3. मन चंगा तो कठौती में गंगा = अगर मन शुद्ध है तो किसी भी स्थान पर मुल्यवान वस्तु प्राप्त हो जाती है ।
वाक्य: किरन कभी भी मंदिर नही जाती पर जब भी किसी बेबस को देखती है तो उसकी मदद कर देती है तभी आज उसके पास किसी चीज की कमी नही है,सच कहा मन चंगा तो कठौती मे गंगा ।
4. नाच न जाने आंगन टेढ़ा = अपनी अयोग्यता के लिए साधनों को दोष देना
वाक्य: चित्रकार को चित्र तो बनाना आता नहीं और कहता हैं कि ब्रश ही अच्छा नहीं था, नाच न जाने आँगन टेढ़ा |

2016 II 
निम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में सार्थक प्रयोग कीजिए-
1. आगे कुआँ पीछे खाई = दोनों और संकट 
वाक्य: नरेश लड़की की शादी में रुपए न लगाए तो रिश्ता टूटता है और रुपए खर्च करे तो कर्ज़ में डुबता है। उसके तो आगे कुआँ है और पीछे खाई है।
2. आधा तीतर आधा बटेर = अनमेल योग 
वाक्य: हम एक ओर तो महिलाओं को शिक्षित करके पुरूषों के समान ही नौकरियाँ भी करवाना चाहते है, दूसरी तरफ़ उन्हें घरों में परंपरागत गृहिणियों की तरह बने रहने देना चाहते हैं। दरअसल हमारा दृष्टिकोण आधा तीतर आधा बटेर है।
3. कर ले सो काम, भज ले सो राम = समय पर जो कर लिया जाए वही अपना है 
वाक्य: जीवन का क्‍या ठिकाना इसलिए इस ज़िंदगी में कर ले सो काम और भज ले सो राम |
4. तबेले को बला बंदर के सिर = किसी पर अन्य का दोष मढ़ देना 
वाक्य: दिलीप के सारे घरवालों के झगड़े तो अपने-अपने स्वार्थ के-कारण हैं। और इल्ज़ाम मेरे ऊपर है कि झगड़ा मैंने करवाया। वाह! तबेले की बला बंदर के सर।
2013

पारिभाषिक. शब्दावली – प्रशासन से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के समानार्थ हिन्दी पारिभाषिक शब्द

YearQuestion
2024निम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. MIGRANT = प्रवासी
2. PAYROLL = वेतन-पत्रक
3. DECODE = कूटवाचन
4. TEMPTATION = प्रलोभन
2023निम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. HEREDITARY = वंशानुगत 
2. CONSIGNMENT = प्रेषण 
3. LEXICOGRAPHY = कोशविद्या 
4. NON-FORMAL EDUCATION = अनौपचारिक शिक्षा
2021निम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. JUDICIAL ENQUIRY = न्यायिक जांच 
2. RANDOM = यादृच्छिक 
3. TRANSCRIPTION = प्रतिलेखन 
4. OVERSIGHT = निरीक्षण
2018निम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. DETENU = नज़रबंद 
2. STATUTORY = सांविधिक 
3. CUTMOTION = कटौती प्रस्ताव 
4. SUPERSEDE = अधिक्रमण
2016 Iनिम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. ERADICATION = उन्मूलन 
2. EXOFFICIO = पदेन 
3. RETROSPECTIVE = पूर्वव्यापी 
4. UNFAIR = अनुचित

2016 II 
निम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. CORRIGENDUM = शुद्धि पत्र 
2. ACCOUNTABILITY = जवाबदेही 
3. INTEGRITY = अखंडता 
4. MINUTES = कार्यवृत्त
2013निम्नलिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखें-
1. INDEMNITY = क्षतिपूर्ति 
2. ABEYANCE = आस्थगन 
3. AGGREGATE = औसत 
4. CONSENSUS = आम सहमति 
5. DOCUMENTATION = प्रलेखन 
6. REFERENDUM = जनमत संग्रह 
7. SURVEILLANCE = निगरानी 
8. VICE-VERSA = विलोम क्रम से

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
×
New RAS course according to updated syllabus
Visit youtube channel now
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat