आजीवक सम्प्रदाय

आजीवक सम्प्रदाय प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के महत्वपूर्ण श्रमण परंपराओं में से एक था, जिसकी स्थापना मक्खलिपुत्र गौशाल ने की थी। यह सम्प्रदाय कठोर अनुशासन, नियतिवाद और तपस्या पर आधारित था, जो उस समय के सामाजिक-धार्मिक विचारों को नई दिशा देता है। आजीवक विचारधारा ने बौद्ध और जैन परंपराओं के समकालीन रूप में भारतीय दर्शन को विशेष प्रभावित किया।

  • आजीवक सम्प्रदाय को “भाग्यवादी” व “नियतिवादी” भी कहा जाता है।
  • प्रवर्तक – मक्खलिपुत्र गौशाल थे।
  • इस सम्प्रदाय के उदय में नंदवच्छ तथा संकिश नामक भिक्षुओं का प्रथम हाथ था। [बौद्ध अभिलेखों के अनुसार]

साहित्य

  • आजीवक सम्प्रदाय का साहित्य 10 पूर्वी, 8 महानिम्मित तथा 2 मग्गों में विभक्त है।
  • आजीवक सम्प्रदाय के साहित्य को दक्षिण भारत में “नवकदिर” कहा गया है।

मखलिपुत्र गौशाला

  • जैन स्त्रोतों के अनुसार मक्खलिपुत्र गोशाल के पिता “मंखा” (धार्मिक चित्रों की प्रदर्शनी करने वाला) थे इसलिए इनका नाम “मंखलि” पड़ा तथा माता का नाम “भद्दा” था।
  • जन्म – ‘सरावन’ गाँव (श्रावस्ती) की एक गोशाला मे।
  • मक्खलिपुत्र प्रारंभ में महावीर स्वामी के शिष्य थे। [गोसाला की पहली बार महावीर से मुलाकात नालंदा में हुई और उनकी दोस्ती छह साल तक चली।]
  • दक्षिण भारत में मक्खलिपुत्र गोशाल को ‘अवर्णनीय देवता’ कहा गया है। धन
  • “भगवती सूत्र” में महावीर व मक्खलिपुत्र के मध्य संघर्ष का वर्णन मिलता है।

प्रधान केंद्र

  • आजीवक सम्प्रदाय का प्रधान केन्द्र “श्रावस्ती” था।
  • “हालाहला” नामक कुम्हारिन का घर आजीवक मत के प्रमुख केन्द्र के रूप में उपयोग में आता था (श्रावास्ती में)

प्रसार

  • कौशल नरेश प्रसेनजीत आजीवक मत का प्रमुख सदस्य था।
  • मौर्य काल को आजीवक मत की पराकाष्ठा का काल माना जाता है।
  • मौर्य सम्राट अशोक व दशरथ ने आजीवकों को गुफाएँ प्रदान की।
  • महावंश के अनुसार इस सम्प्रदाय का प्रभाव दक्षिण भारत व श्रीलंका में भी था।
  • आजीवक सम्प्रदाय लगभग 1002 ई. तक अस्तित्व में रहा था।
  • अन्य ग्रंथों में आजीवक का उल्लेख
  • धार्मिक सम्प्रदाय के रूप में आजीवकों का वर्णन पतंजलि के “महाभाष्य” में मिलता है।
  • बौद्ध व जैन दोनों ग्रन्थों में आजीवक सम्प्रदाय की घोर आलोचना की गई है।

सिद्धांत

  • पुनर्जन्म के सिद्धांत में विश्वास तथा वैदिक संन्यासियों की कठोर तपस्या की आलोचना और उपहास।
  • आजीवक लोग अशोक नामक वृक्ष की पूजा करते थे तथा शरीर को गंदा रखते थे और मोर पंख धारण करते थे।
  • आजीवक सम्प्रदाय में जातिगत आधार पर कोई विभाजन नहीं किया जाता था।
  • आजीवकों के अनुसार समस्त प्राणी नियति (भाग्य) के अधीन हैं तथा मनुष्य के जीवन पर उसके कर्मों का कोई प्रभाव नही पड़ता है।
  • आजीवक मत में पाँच तत्त्वों पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि तथा जीव को स्वीकार किया गया है।
  • आजीवकों के अनुसार, जीवन में छह अपरिहार्य कारक – लाभऔर हानि, खुशी और दुःख, और जीवन और मृत्यु।
  • आजीवक मत के लोग भिक्षा माँगकर दिन में केवल एक बार हथेली में रखकर भोजन ग्रहण करते थे, इसलिए उन्हें “हत्थापलेखण” कहा गया है।
  • आजीवक नग्न तपस्वी थे।
  • आजीवक जीवन के अन्तिम समय नृत्य व गान के साथ शरीर त्याग देते थे।

नोट –

  • नगरीय व्यापारी, गृहस्थी तथा स्त्रियाँ भी इस में दीक्षित होने की अधिकारी थी।
  • → आजीवकों को एक दण्ड धारण करने के कारण “एक दण्डिन” भी कहा गया है।
  • → आजीवकों के पास कुम्हार और बैंकर जैसे अमीर शिष्य थे।
  • → आजीविका संप्रदाय देश के कोने-कोने में फैल गया, हालाँकि उनका प्रभाव बौद्ध और जैन धर्म की तुलना में बहुत कम था।

मक्खलि गोसाल (आजीविक संप्रदाय के संस्थापक)

मुख्य विचार:

  • जीवन में सब कुछ नियतिवाद (Predeterminism) के अनुसार होता है।
  • न कोई व्यक्ति अपने कर्मों से कुछ बदल सकता है, न किसी की क्रिया से परिणाम प्रभावित होते हैं।
  • कर्म या नैतिक प्रयास व्यर्थ हैं।

पूरण कस्सप (Purana Kassapa)

  • गोसाल की मृत्यु के बाद आजीविक संप्रदाय से जुड़े।
  • सिद्धांत:
    • कर्म में न कोई पाप है न पुण्य।
    • दूसरों को मारना, कष्ट देना या सहायता करना – सभी कर्म नैतिक दृष्टि से समान हैं।
    • कर्म से मुक्ति संभव नहीं, क्योंकि सब कुछ पहले से निर्धारित है।
    • कर्म न करना ही मुक्ति का मार्ग है।

पकुध कच्चायन 

  • गोशाल के बाद आजीविकों से जुड़ा दूसरा प्रमुख दार्शनिक।
  • सिद्धांत (सप्त-पदार्थवाद):
    • संसार 7 पदार्थों से बना है — जो
      “अनिर्मित, अपरिवर्तनीय, स्थिर, अचल और एक-दूसरे से स्वतंत्र” हैं।
    • ये पदार्थ एक-दूसरे को सुख या दुख नहीं पहुँचा सकते।
    • परिवर्तन असंभव है; सब कुछ नियत और स्थिर है।

 अजित केस कम्बलिन 

  • भौतिकवादी (Materialist) दार्शनिक।
  • सिद्धांत:
    • मनुष्य चार मूल तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु) से बना है।
    • मृत्यु के बाद ये तत्व पृथ्वी में विलीन हो जाते हैं — कोई आत्मा या पुनर्जन्म नहीं।
    • उदारता, संयम, सत्यभाषण आदि व्यर्थ हैं; मृत्यु के बाद न स्वर्ग न नरक।
    • शरीर के नष्ट होते ही बुद्धिमान और मूर्ख दोनों नष्ट हो जाते हैं।

परिचय

  • लोकायत / चार्वाक = भारतीय भौतिकवादी दर्शन।
  • यह दर्शन इहलौकवाद, प्रत्यक्षवाद, अनुभववाद और सुखवाद पर आधारित है।
  • चार्वाक और अजित केसकम्बलिन ने इसे औपचारिक दार्शनिक प्रणाली बनाया।
  • बृहस्पति को पारंपरिक रूप से इसका संस्थापक माना गया है।
  • “लोकायत” शब्द का अर्थ है — “जो लोक में प्रचलित है” (common among people)।

मुख्य सिद्धांत

  1. भौतिकवाद (Materialism): केवल भौतिक जगत ही सत्य है।
    • ईश्वर, आत्मा, पुनर्जन्म, कर्म, मोक्ष, परलोक — सबका खंडन।
  2. चार तत्व सिद्धांत:
    • पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि — केवल यही चार तत्व अस्तित्व में हैं।
  3. प्रत्यक्षवाद (Empiricism): केवल प्रत्यक्ष अनुभव ही ज्ञान का साधन है।
    • अनुमान, शास्त्र, वेद आदि ज्ञान के स्रोत नहीं हैं।
  4. सुखवाद (Hedonism):
    • जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य सुख की प्राप्ति है।
    • “सुख ही नैतिक, दुख ही अनैतिक” — यही नैतिकता का आधार।
  5. इहलौकवाद (This-worldliness):
    • यह संसार ही अंतिम सत्य है, मृत्यु के बाद कोई जीवन नहीं।
  6. केवल दो पुरुषार्थ:
    • अर्थ और काम (धर्म व मोक्ष को अस्वीकार)।

चार्वाक का नैतिक दृष्टिकोण

  • “जब तक जियो, सुख से जियो; उधार लेकर घी पियो।”
  • मृत्यु के बाद कोई वापस नहीं आता; अतः वर्तमान में ही आनंद लो।
  • भविष्य के अनिश्चित सुख से बेहतर वर्तमान का निश्चित सुख है।
  • छोटा दुख देखकर बड़ा सुख नहीं छोड़ना चाहिए।
    (उदाहरण: काँटे के डर से मछली न छोड़ना।)

  धार्मिक एवं दार्शनिक अस्वीकृति

  • वेद, यज्ञ, कर्मकांड, पुनर्जन्म, संसार, मोक्ष — सभी को असत्य व मूर्खता कहा।
  • उन्होंने हिंदू, बौद्ध, जैन, आजीवक सभी मतों का खंडन किया।
  • आत्मा को “पान के उदाहरण” से समझाया — जब चार तत्व मिलते हैं तभी चेतना बनती है।
  • मृत्यु के बाद यह चेतना समाप्त हो जाती है; अतः मोक्ष = मृत्यु मात्र।

चार्वाक दर्शन का सार

पक्षविचार
ज्ञानमीमांसाप्रत्यक्षवाद (Direct Perception ही ज्ञान का स्रोत)
तत्वमीमांसाकेवल चार तत्व – पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि
नैतिकतासुखवाद (Hedonism)
लक्ष्यइहलौकिक सुख की प्राप्ति
प्रमुख वचन“यावत् जीवेत् सुखं जीवेत्, ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत्।”
  • वेदों की अंतिम सत्ता में विश्वास रखने वाले 6 आस्तिक दर्शन
  • इन्हें सामूहिक रूप से “षड्दर्शन” कहा जाता है।
  • ये हैं — सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, पूर्व मीमांसा, उत्तर मीमांसा (वेदांत)।
पक्षविवरण
संस्थापकमहर्षि कपिल (कोलायत, बीकानेर)
स्वभावयोग का जुड़वा दर्शन, विकासवादी दर्शन
प्रारंभिक स्वरूपभौतिकवादी – सृष्टि का कारण प्रकृति, न कि ईश्वर
बाद मेंअध्यात्मवादी – आत्मा (पुरुष) को भी तत्व माना गया
मुख्य सिद्धांतसृष्टि – प्रकृति (प्रकृति) व पुरुष (आत्मा) से बनी
मोक्ष का मार्गवास्तविक ज्ञान (प्रत्यक्ष, अनुमान, शब्द) से
प्रकृति के 3 गुणसत्त्व, रज, तम
विशेषपुरुष = चेतना, प्रकृति = भौतिक जगत
पक्षविवरण
संस्थापकमहर्षि पतंजलि
संबंधसांख्य दर्शन का जुड़वा दर्शन
अर्थ“योग” = दो तत्वों का मेल (आत्मा + परमात्मा)
लक्ष्यमोक्ष प्राप्ति हेतु शरीर, प्राण, इन्द्रियों का नियंत्रण
अष्टांग योगयम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि
महत्वशारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अनुशासन का समन्वय
सिद्धांतमन को सांसारिक विषयों से हटाकर एकाग्र करना मोक्ष का साधन
पक्षविवरण
प्रतिपादकमहर्षि गौतम
स्वभाव“भारतीय दर्शन का तर्कशास्त्र”
संबंधवैशेषिक दर्शन का जुड़वा दर्शन
ईश्वर संबंधी विचारईश्वर सृष्टि का रचयिता, पालनकर्ता व संहारकर्ता
लक्ष्यसही ज्ञान से मोक्ष की प्राप्ति
ज्ञान के साधन (प्रमाण)प्रत्यक्ष, अनुमान, शब्द, उपमान
तर्क का उदाहरणपहाड़ में आग है क्योंकि धुआँ है; जहाँ धुआँ, वहाँ आग
विशेषताव्यवस्थित और तार्किक विचार प्रणाली का विकास
पक्षविवरण
प्रतिपादकमहर्षि कणाद (औलुक्य दर्शन)
संबंधन्याय दर्शन का जुड़वा दर्शन
मुख्य सिद्धांतपरमाणुवाद — सभी वस्तुएँ परमाणुओं से बनी
द्रव्य के 6 भागद्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, विशेष, समवाय
विश्व की संरचनापाँच तत्वों से — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश
विशेषभारत में भौतिकी (Physics) की प्रारंभिक नींव रखी
बाद का स्वरूपईश्वर और मोक्ष में विश्वास जुड़ा
पक्षविवरण
अर्थतर्क और व्याख्या की कला
प्रकार(1) पूर्व मीमांसा – जैमिनी (2) उत्तर मीमांसा – बादरायण
विश्वासवेदों की शाश्वतता और यज्ञ-कर्मकांड में
प्रमाण (6)प्रत्यक्ष, अनुमान, शब्द, उपमान, अर्थापत्ति, अनुपलब्धि

(A) पूर्व मीमांसा

  • संस्थापक: जैमिनी
  • प्रमुख आचार्य: कुमारिल भट्ट
  • विश्वास: यज्ञ और कर्मकांड से मोक्ष।
  • आधार: वेद और ब्राह्मण ग्रंथ।
  • दृष्टिकोण: “यदि सही विधि से यज्ञ किया जाए तो फल अवश्य मिलता है।”
  • उद्देश्य: ब्राह्मणवादी सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना।

 (B) उत्तर मीमांसा / वेदान्त

  • संस्थापक: बादरायण
  • प्रमुख आचार्य: शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, माधवाचार्य, निम्बार्क, वल्लभाचार्य
  • आधार: आरण्यक और उपनिषद
  • विश्वास: ज्ञानमार्ग व भक्ति से मोक्ष
  • ग्रंथ: ब्रह्मसूत्र (बादरायण)
  • टीकाएँ: शंकर (9वीं सदी) – निर्गुण ब्रह्म; रामानुज (12वीं सदी) – सगुण ब्रह्म
  • मुख्य विचार:
    • ब्रह्म ही सत्य, जगत माया।
    • आत्मा और ब्रह्म अभेद हैं।
    • ब्रह्म व आत्मा दोनों शाश्वत।
    • ज्ञान या भक्ति से मोक्ष संभव।
    • कर्म सिद्धांत व पुनर्जन्म में विश्वास।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
×
New RAS course according to updated syllabus
Visit youtube channel now
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat