मानव शरीर में इंसुलिन का क्या कार्य है?
- इंसुलिन एक हार्मोन है जो अग्न्याशय (pancreas) द्वारा बनता है और यह रक्त में ग्लूकोज़ (शुगर) के स्तर को नियंत्रित करता है। यह कोशिकाओं को रक्त से ग्लूकोज़ को अवशोषित करने में मदद करता है ताकि उसे ऊर्जा के रूप में उपयोग किया जा सके या यकृत और मांसपेशियों में ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहित किया जा सके।
- यह रक्त शर्करा को अधिक बढ़ने से रोकता है और कार्बोहाइड्रेट चयापचय में प्रमुख भूमिका निभाता है।
- यदि इंसुलिन की मात्रा कम हो जाए या यह सही तरह कार्य न करे, तो मधुमेह (डायबिटीज मेलिटस) रोग हो जाता है, जिसमें रक्त शर्करा असामान्य रूप से बढ़ जाती है।
अग्न्याशय को मिश्रित ग्रंथि के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि इसमें अंतःस्रावी और बाह्य स्रावी दोनों कार्य होते हैं।
बहिःस्रावी कार्य | अंतःस्रावी कार्य |
|
|
|
|
