पर्वत: प्रकार तथा वितरण

महासागरों के अंदर प्लेटों के अपसरण से मैग्मा निकलता है इस मैग्मा के जमने के फलस्वरूप जलमग्न कटको का निर्माण होता है। ये  कटक सामान्यतः महासागर के मध्य में होते हैं अतः इन्हें मध्य महासागरीय कटक भी कहा जाता है।कटको के निर्माण की यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है , जो  समुद्री परत के निर्माण (सागर नितल प्रसरण) के लिए उतरदायी होती  है। 

इसका सबसे अच्छा उदाहरण मध्य अटलांटिक कटक है, जो अटलांटिक महासागर में पश्चिमी द्वीप समूह से लेकर दक्षिण में बॉवेट द्विप तक विस्तृत है।

पहलू

वलित पर्वत

भ्रंश-ब्लॉक पर्वत

गठन

संपीड़नात्मक बलों द्वारा वलनों का निर्माण करना

तनाव या संपीड़न के कारण भ्रंश उत्पन्न होने से

संरचना

उन्नति और अवनति  संरचना।

उभरे हुए खंड (हॉर्स्ट) और डूबे हुए खंड (ग्रैबेन) होते हैं।

आयु

सामान्यतः युवा और अभी भी सक्रिय, जो भूगर्भीय रूप से सक्रिय प्रक्रियाओं से विकसित हो रहे हैं। 

पुरानी और अक्सर अपरदित, जिन्हें लंबे समय से अपरदन और भूगर्भीय गतिविधियां प्रभावित करती हैं।

आरेख

उदाहरण

हिमालय, आल्प्स, एंडीज़

सतपुड़ा, ब्लैक फॉरेस्ट, सिएरा नेवादा

पामीर पर्वत श्रेणी मध्य एशिया में स्थित है यह विभिन्न पर्वत श्रेणियों का संगम स्थल होने के कारण पामीर की गांठ के रूप में जानी जाती है इसके उत्तर से त्यानशान, पूर्व से कुनलुन और कराकोरम, दक्षिणपूर्व की ओर से  हिमालय एवं पश्चिम से हिंदूकुश पर्वतश्रेणी मिलती है। 

विस्तार: किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और चीन के कुछ हिस्से।

एंडीज एक युवा वलित पर्वत श्रृंखला है जो नाज़्का प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट के बीच अभिसरण सीमा संपर्क द्वारा निर्मित है। यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जिससे यह क्षेत्र ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंपीय गतिविधियों के प्रति संवेदनशील है।

विशेषताएँ

  • स्थान – एंडीज दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी दिशा में  स्थित है ।
  • क्षेत्र– यह सात देशों से होकर गुजरती है: अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया और वेनेजुएला, जिसकी लंबाई 7,200 किमी है।
  • चोटियाँ – एकॉनकागुआ (सर्वोच्च चोटी), कोटोपैक्सी, चिम्बोराजो, ओजोस डेल सालाडो
  • अंतर पर्वतीय पठार – बोलीविया का पठार.
  • नदियाँ  – अमेज़ॅन, मैग्डालेना, कोलोराडो, पेरूवियन  
  • खनिज पदार्थ -तांबा, चांदी, सोना, सीसा, जस्ता, टिन और लोहा
  • वनस्पति और जीव- जीव (ग्रे लोमड़ी, गुआनाको, लामा, अल्पाका) और वनस्पति (ओक, आलू, यारेटा)
  • अर्थव्यवस्था – प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में खनन, कृषि और जल विद्युत शामिल हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat