राजपूताना से राजस्थान

राजपूताना से राजस्थान: राजस्थान का इतिहास समृद्ध और विविधतापूर्ण है, जिसमें विभिन्न राजपूत राज्यों और उनके साहसिक योगदान का महत्वपूर्ण स्थान है। राजपूताना क्षेत्र ने अपने समय में स्वतंत्रता, वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए ख्याति प्राप्त की। समय के साथ यह क्षेत्र आधुनिक राजस्थान के रूप में विकसित हुआ, जो आज अपनी ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

इतिहास का अर्थ –  इतिहास = अतीत की घटनाओं का प्रामाणिक व क्रमबद्ध विवरण।

  • इतिहास के जनक – 
    • विश्व इतिहास के जनक – हेरोडोटस (Herodotus)
      • ग्रंथ: Historica, भारत का उल्लेख।
  • भारतीय इतिहास के जनक – वेद व्यास
    • ग्रंथ: महाभारत, प्राचीन नाम जय संहिता
  • राजस्थान इतिहास के जनक – कर्नल जेम्स टॉड
    • राजस्थान के इतिहास को पहली बार संगठित रूप में प्रस्तुत किया।

कर्नल जेम्स टॉड (1818–1821 ई.) –

  • पद: पॉलिटिकल एजेंट, मेवाड़ (उदयपुर)।
  • भ्रमण करते हुए घोड़े पर बैठकर इतिहास लेखन किया → “घोड़े वाला बाबा”।
  • ग्रंथ: “Annals and Antiquities of Rajasthan” (1829 ई., लंदन)।
  • स्थानीय शब्द रायथान से प्रेरित होकर “Rajasthan” नाम दिया।

गौरीशंकर हीराचंद ओझा –

  • कर्नल टॉड की कृति का पहला हिन्दी अनुवादक।
  • ग्रंथ: “प्राचीन राजस्थान का विश्लेषण”।
  • उपाधि: राजस्थान का प्रथम आधुनिक इतिहासकार।

राजस्थान शब्द की उत्पत्ति

  • राज’ + ‘स्थान’ = राजस्थान, अर्थ: राजाओं की भूमि (Land of Kings)।
  • वह प्रदेश जहाँ सदियों तक राजपूत वंशों का शासन रहा।
  • प्राचीन उल्लेख – 
    • महर्षि वाल्मीकि – प्रदेश को “मरुकान्तार” कहा (मरुस्थल क्षेत्र)।
    • बसंतगढ़ शिलालेख (वि.सं. 682) – शब्द ‘राजस्थानीयादित्य’ रूप में प्रथम बार अंकित।
    • नेणसी की ‘ख्यात’ व ‘राजरूपक’ – राजस्थान शब्द का सीमित प्रयोग (रियासत अर्थ में)।
  • ‘राजपूताना’ शब्द की उत्पत्ति – 
    • प्रथम प्रयोग: जॉर्ज थॉमसन (1800 ई.)
    • प्रमाण: विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक Military Memoirs of Mr. George Thomson” (1805 ई.)।
    • ब्रिटिश काल में क्षेत्र को प्रशासनिक रूप से “Rajputana” कहा गया।
  • आधिकारिक नामकरण – 
    • 26 जनवरी 1950 – संविधान लागू होने पर प्रदेश का नाम “राजस्थान” स्वीकृत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat