राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन एवं देशी राज्य लोक परिषद्

राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन एवं देशी राज्य लोक परिषद् राजस्थान का इतिहास का एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसके अंतर्गत प्रजामंडल आंदोलन का महत्व, राजस्थान के प्रमुख प्रजामंडलों (जैसे जयपुर, मारवाड़, मेवाड़, भरतपुर, कोटा आदि) तथा स्वतंत्रता आंदोलन काल में स्थापित प्रमुख संस्थाओं का अध्ययन किया जाता है। इस आंदोलन ने देशी रियासतों में जन-जागरूकता, राजनीतिक चेतना और उत्तरदायी शासन की मांग को मजबूत किया। यह विषय स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान की भूमिका को समझने में सहायक है।

यह पोस्ट RAS प्रीलिम्स को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है; RAS Mains परीक्षा के लिए इसे विस्तृत रूप से पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें

अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् 

  • स्थापना – 1927 ई.
  • स्थापना स्थल – बॉम्बे(बम्बई)
  • अध्यक्ष – दीवान रामचन्द्र राव
  • उपाध्यक्ष – विजय सिंह पथिक
  • राजपूताना एवं मध्य भारत के सचिव – रामनारायण चौधरी

राजपूताना देशी राज्य लोक परिषद्  –

  • स्थापना – 1928 ई.
  • प्रथम अधिवेशन – 1931 ई., अजमेर
  • प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता – रामनारायण चौधरी

हरिपुरा अधिवेशन (1938) – 

  • 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में कांग्रेस ने प्रजामंडल आंदोलन को समर्थन दिया।
  • 1938 में सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन का महत्व

  • राजनीतिक महत्व – 
    • उत्तरदायी शासन की स्थापना
    • राजनीतिक चेतना का विकास
    • राष्ट्रीय एकता मजबूत हुई
    • राजतंत्र समाप्त, लोकतंत्र स्थापित
    • राजस्थान का शांतिपूर्ण एकीकरण
  • सामाजिक महत्व – 
    • सामाजिक कुरीतियाँ घटी
    • छुआछूत का निवारण
    • महिला सशक्तिकरण
    • शिक्षा का प्रसार
    • नागरिक असमानता का विरोध
  • आर्थिक महत्व – 
    • स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा
    • किसान आंदोलनों को समर्थन
    • भूमि पर किसान का अधिकार
    • जागीरदारी व बेगार प्रथा समाप्त

जयपुर प्रजामंडल

  • स्थापना – 1931 ई.
  • संस्थापक – कर्पूरचन्द पाटनी
  • रियासत – जयपुर
  • 1936 – 37 ई. में जमनालाल बजाज द्वारा पुनर्गठन
  • 1936 – 37 ई. में अध्यक्ष – चिरंजीलाल मिश्र
  • 1936 – 37 ई. में मंत्री – हीरालाल शास्त्री
  • 1936 ई. में शेखावाटी किसान आंदोलन को समर्थन
  • 5 अप्रैल 1931 – जयपुर में मोतीलाल दिवस मनाया गया।
  • प्रथम अधिवेशन – 
    • तिथि – 8–9 मई 1938
    • स्थान – नथमल का कटला
    • अध्यक्ष – जमनालाल बजाज
    • 10 मई 1938 – कस्तूरबा गांधी ने महिला सभा को संबोधित किया।
  • जयपुर रियासत ने प्रजामंडल पर प्रतिबंध लगाया।
  • प्रतिबंध के विरोध में सत्याग्रह, जमनालाल बजाज गिरफ्तार
  • जैंटलमैन एग्रीमेंट – 17 सितम्बर 1942
    • समझौता – मिर्जा इस्माइल (PM, जयपुर) व हीरालाल शास्त्री के बीच
    • शर्तें: – 
      • उत्तरदायी शासन की स्थापना
      • अंग्रेजों की सहायता नहीं करेगा
      • विद्रोहियों को गिरफ्तार नहीं करेगा
      • शांतिपूर्ण आंदोलन की अनुमति
      • प्रजामंडल भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लेगा
    • जयपुर की सड़क – MI Road (मिर्जा इस्माइल के नाम पर)
  • आज़ाद मोर्चा – 
    • गठन – बाबा हरिश्चन्द्र के नेतृत्त्व  में
    • भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।
    • अन्य नेता – रामकरण जोशी, दौलतमल भंडारी, गुलाबचन्द कासलीवाल
    • 1945 ई. में आजाद मोर्चा का जयपुर प्रजामंडल में विलय।
  • देवीशंकर तिवाड़ी – 
    • 1943 ई. में लोकवाणी समाचार पत्र का प्रकाशन
    • जयपुर प्रजामंडल के अध्यक्ष बने।
    • 1946 ई. में जयपुर रियासत के मंत्री बने।
  • राजस्थान के पहले गैर सरकारी मंत्री।

बूंदी प्रजामंडल

  • स्थापना – 1931 ई.
  • संस्थापक – नित्यानंद, कांतिलाल, ऋषिदत्त मेहता
  • राजस्थान समाचार पत्र – 
    • प्रारंभ – 1923 ई., ब्यावर
    • साप्ताहिक पत्र
    • हाड़ौती क्षेत्र की खबरें प्रकाशित
  • बूंदी देशी राज्य लोक परिषद्
    • ऋषिदत्त मेहता का संगठन

मारवाड़ प्रजामंडल

  • स्थापना – 1934 ई.
  • अध्यक्ष – भंवरलाल सर्राफ
  • 1918 – मरुधर हितकारिणी सभा – चांदमल सुराणा
  • 1923 – जयनारायण व्यास द्वारा पुनर्गठन
  • 1920 – मारवाड़ सेवा संघ की स्थापना
  • 1932 – छगनराज चौपासनीवाला ने जोधपुर में तिरंगा फहराया
  • तौल आंदोलन – 
    • कारण: 1 सेर = 100 तोले से घटाकर 80 तोले

मारवाड़ देशी राज्य लोक परिषद्  – 

  • स्थापना – 1929 ई.
  • संस्थापक – जयनारायण व्यास
  • नेता – जयनारायण व्यास, आनंदराज सुराणा, भंवरलाल सर्राफ
  • प्रथम अधिवेशन – 
    • वर्ष – 1931
    • स्थान – पुष्कर (अजमेर)
    • अध्यक्ष – चांदकरण शारदा
    • सहभागी – मणिलाल कोठारी, काका कालेलकर, कस्तूरबा गांधी

मारवाड़ यूथ लीग – 

  • स्थापना – 10 मई 1931
  • संस्थापक – जयनारायण व्यास
  • बाद में नाम – बाल भारत सभा
  • कृष्णा दिवस (1936, बॉम्बे) – 
    • कृष्णा अपहरण कांड के विरोध में मनाया गया
  • शिक्षा दिवस (1936, जोधपुर) – 
    • विद्यालय शुल्क वृद्धि के विरोध में
  • जयनारायण व्यास : विशेष तथ्य – 
    • 1936 – अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद्  के महामंत्री
    • प्रतिबंध – जोधपुर प्रवेश पर रोक
    • भारत छोड़ो आंदोलन – सिवाणा किले में नजरबंद
    • पुस्तकें – 
      • मारवाड़ की अवस्था
      • पोपाबाई की पोल
      • मार्च से संघर्ष क्यों?
    • समाचार पत्र – 
      • अखंड भारत – हिंदी, बॉम्बे
      • Peep – अंग्रेजी, दिल्ली
      • तरुण राजस्थान – हिंदी, ब्यावर
      • आंगीवाण – राजस्थानी, ब्यावर
        • आंगीवाण = पहला राजस्थानी राजनीतिक पत्र
  • चंडावल घटना (पाली) – 28 मार्च 1942
    • किसानों की सभा पर लाठीचार्ज
  • डाबडा कांड (नागौर) – 13 मार्च 1947
    • शहीद – मोतीराम, चुन्नीलाल
    • घायल – मथुरादास माथुर
  • विजयलक्ष्मी पंडित – 
    • 1938 में सुभाषचन्द्र बोस के साथ जोधपुर यात्रा

हाड़ौती प्रजामंडल

  • स्थापना – 1934 ई.
  • संस्थापक – नयनूराम शर्मा, हाजी फैज मोहम्मद
  • बेगार विरोधी आंदोलन

बीकानेर प्रजामंडल

  • स्थापना – 1936 ई., कलकत्ता
  • संस्थापक – वैद्य मघाराम, लक्ष्मी देवी आचार्य, मुक्ता प्रसाद, रघुवर दयाल गोयल
  • 26 अक्टूबर 1944 – बीकानेर दमन विरोधी दिवस
  • 1 जुलाई 1946 – रायसिंहनगर गोलीकांड, शहीद – बीरबल
  • बीरबल शाखा – इन्दिरा गांधी नहर की जैसलमेर शाखा
  • सर्वहितकारिणी सभा (1907, चूरू) – 
    • संस्थापक – कन्हैयालाल ढूँढ, स्वामी गोपालदास
    • कबीर पाठशाला, पुत्री पाठशाला
    • 26 जनवरी 1930 – चुरू में तिरंगा फहराया
  • बीकानेर षड्यंत्र मुकदमा – 1932
    • गिरफ्तार – स्वामी गोपालदास, चन्दनमल बहड़, सत्यनारायण सर्राफ, खुबाराम सर्राफ
  • बीकानेर रियासत के किसान आंदोलन – 
    • उदरासर – 1937 – नेता: जीवणराम
    • महाजन – 1938
    • दूधवा खारा – 1944 – नेता: हनुमान सिंह आर्य
    • काँगड़ – 1946 – नेता: मेघ सिंह आर्य
    • गंग नहर – 1930–31 – नेता: दरबार सिंह, करतार सिंह
    • आबियाना = सिंचाई कर

धौलपुर प्रजामंडल

  • स्थापना – 1936 ई.
  • संस्थापक – ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु, कृष्णदत्त पालीवाल
  • तसीमो कांड – 11 अप्रैल 1947
  • शहीद – पंचम सिंह, छत्तर सिंह

मेवाड़ प्रजामंडल (1938)

  • अध्यक्ष – बलवंत सिंह मेहता
  • उपाध्यक्ष – भूरेलाल बंया
  • महामंत्री – माणिक्यलाल वर्मा
  • स्थापना स्थल – साहित्य कुटीर (उदयपुर)
  • प्रथम सत्याग्रही – रमेशचन्द्र व्यास
  • सराड़ा किला – मेवाड़ का काला पानी
  • प्रथम अधिवेशन –1941
    • उदयपुर  
    • अध्यक्ष: – माणिक्यलाल वर्मा
  • 7वां देशी राज्य लोक परिषद्  अधिवेशन – 1946 
    • सलेटिया मैदान  
    • अध्यक्ष:- नेहरू

शाहपुरा प्रजामंडल (1938)

  • संस्थापक – लादूराम व्यास, रमेशचन्द्र ओझा
  • राजस्थान का पहला उत्तरदायी शासन
  • प्रधानमंत्री – गोकुललाल असावा

अलवर प्रजामंडल (1938)

  • संस्थापक – हरिनारायण शर्मा
  • भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लिया
  • प्रथम अधिवेशन – 1944  
    • अध्यक्ष:- भवानीशंकर शर्मा

भरतपुर प्रजामंडल (1938)

  • स्थापना – रेवाड़ी
  • अध्यक्ष – गोपीलाल यादव
  • जुगल किशोर चतुर्वेदी – राजस्थान का नेहरू
  • समाचार पत्र – वैभव
  • जापान दिवस – 16–17 अगस्त 1945
  • इंडोनेशिया दिवस – 28 अक्टूबर 1945

करौली प्रजामंडल (1938) –

  • संस्थापक – त्रिलोकचंद माथुर, चिरंजीलाल वर्मा, कुंवर मदन सिंह

कोटा प्रजामंडल (1939)

  • संस्थापक – नयनूराम शर्मा, अभिन्न हरि, तनसुखलाल मित्तल
  • प्रथम अधिवेशन – 1939, मांगरोल
  • द्वितीय अधिवेशन – 1940, कोटा

किशनगढ़ प्रजामंडल (1939) – 

  • संस्थापक – कांति लाल चौथाणी, जमाल शाह

सिरोही प्रजामंडल (1939) – 

  • संस्थापक – गोकुलभाई भट्ट, वृद्धिशंकर
  • गोकुलभाई भट्ट = राजस्थान का गांधी
  • स्थापना – मुंबई में 

कुशलगढ़ प्रजामंडल (1942) –

  • संस्थापक – भंवरलाल निगम

बांसवाड़ा प्रजामंडल (1943) – 

  • संस्थापक – मणिशंकर नागर, धूलजी भाई भावसार, भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी
  • विजया बहिन भावसार – महिला मंडल की स्थापना

डूंगरपुर प्रजामंडल (1 अगस्त 1944) – 

  • संस्थापक – भोगीलाल पांड्या, हरिदेव जोशी, गौरीशंकर उपाध्याय
  • भोगीलाल पांड्या = वागड़ का गांधी
  • रास्तापाल घटना – 19 जून 1947
    • शहीद – नाना भाई, कालीबाई
    • कालीबाई पुरस्कार – बालिका शिक्षा हेतु

जैसलमेर प्रजामंडल (1945) – 

  • संस्थापक – मीठालाल व्यास
  • स्थापना – जोधपुर में 

प्रतापगढ़ प्रजामंडल (1945) – 

  • संस्थापक – अमृतलाल पायक, चुन्नीलाल प्रभाकर, ठक्कर बापा

झालावाड़ प्रजामंडल (1946) – 

  • संस्थापक – मांगीलाल भव्य, मकबूल आलम, कन्हैयालाल मित्तल, रतनलाल
  • राजा – राजराणा हरिश्चन्द्र
  • उत्तरदायी शासन स्थापित
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
    • अशोक गहलोत को “मारवाड़ का गांधी” कहा जाता है।
  • हरिदेव जोशी ऐसे एकमात्र नेता जो मुख्यमंत्री → राज्यपाल → पुनः मुख्यमंत्री बने
राजस्थान प्रजामंडल आंदोलन
प्रजामंडलस्थापना वर्षसंस्थापक / प्रमुख नेताविशेष तथ्य
जयपुर प्रजामंडल1931कर्पूरचन्द पाटनी1936–37 में पुनर्गठन – जमनालाल बजाज
बूंदी प्रजामंडल1931नित्यानंद,कांतिलाल, ऋषिदत्त मेहताराजस्थान समाचार पत्र (1923)
हाड़ौती प्रजामंडल1934पं. नयनूराम शर्माबेगार विरोधी आंदोलन
मारवाड़ प्रजामंडल1934जयनारायण व्यासतौल आंदोलन प्रसिद्ध
सिरोही प्रजामंडल1939गोकुलभाई भट्टगोकुलभाई = राजस्थान का गांधी
बीकानेर प्रजामंडल1936मघाराम वैद्य1944 – दमन विरोधी दिवस
कोटा प्रजामंडल1939नयनूराम शर्माप्रथम अधिवेशन – मांगरोल
मेवाड़ प्रजामंडल1938माणिक्यलाल वर्मासराड़ा किला – ‘मेवाड़ का काला पानी’
अलवर प्रजामंडल1938हरिनारायण शर्माभारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं
भरतपुर प्रजामंडल1938गोपीलाल यादव‘राजस्थान का नेहरू’ – जुगल किशोर
शाहपुरा प्रजामंडल1938लादूराम व्यासपहला उत्तरदायी शासन
धौलपुर प्रजामंडल1938ज्वाला प्रसाद जिज्ञासुतसीमो कांड – 1947
करौली प्रजामंडल1938त्रिलोकचंद माथुर
किशनगढ़ प्रजामंडल1939कांतिलाल चौथाणी
कुशलगढ़ प्रजामंडल1942भंवरलाल निगम
डूंगरपुर प्रजामंडल1944भोगीलाल पांड्यावागड़ का गांधी
बांसवाड़ा प्रजामंडल1943भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदीमहिला मंडल – विजया बहन
जैसलमेर प्रजामंडल1945मीठालाल व्यासस्थापना – जोधपुर
प्रतापगढ़ प्रजामंडल1945अमृतलाल पायक
झालावाड़ प्रजामंडल1946मांगीलाल भव्यउत्तरदायी शासन लागू
संस्थावर्षस्थानसंस्थापक / संबंधित व्यक्ति
जैन शिक्षा प्रचारक समिति (प्रवर्त्तन)1905जयपुरअर्जुनलाल सेठी
अभिनव भारत समिति1907जयपुरअर्जुनलाल सेठी, गोपालसिंह, केसरी सिंह
सर्वहितकारिणी सभा1907वृन्दकन्हैयालाल छूट, स्वामी गोपालदास
वर्धमान विद्यालय1907जयपुरअर्जुनलाल सेठी
आचार सुधारिणी सभा1910धौलपुरयमुना प्रसाद शर्मा 
वीर भारत सभा1910अजमेरकेसरी सिंह बारहठ, गोपाल सिंह
मरुधरा(मरुधर मित्र) हितकारिणी सभा1915जोधपुरजयनारायण व्यास व भंवरलाल
राजपूताना मध्य भारत सभा1918दिल्लीजमनालाल बजाज व विजय सिंह पथिक
राजस्थान सेवा संघ1919ब्यावरविजय सिंह पथिक
राजपूत सेवा संघ1920जोधपुरजयनारायण व्यास
अमर सेवा समिति1922चिड़ावापं. प्यारे लाल गुप्ता
हरिजनोद्धार सभा1925कोटानन्दलाल शर्मा
अखिल भा. देशी राज्य लोक परिषद् 1927मुंबई(बम्बई)बहादुर रामचन्द्र राव 
राजपूताना देशी राज्य लोक परिषद् 1928अजमेरविजय सिंह पथिक, रामनारायण चौधरी
नागरिक प्रचारणी सभा1934धौलपुरमज्वाला प्रसाद जिज्ञासु 
अस्पृश्यता निवारण संघ1923अलवरहरि नारायण शर्मा
राजस्थान चरखा संघ1925अजमेरजमनालाल बजाज
खादी आश्रम1934डूँगरपुरमाणिक्यलाल वर्मा
राजस्थान सेवक मंडल1935भोगीलाल पांडे
राजस्थान सेवा मंडल1935भोगीलाल पांड्या
डूँगरपुर सेवा संघ1938डूँगरपुरभोगीलाल पांड्या

error: Content is protected !!
Scroll to Top