विश्व के प्रमुख पर्वत, विश्व भूगोल का एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें विभिन्न महाद्वीपों में स्थित सबसे ऊँची और महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। ये पर्वत जलवायु, नदी प्रणालियों, जैव विविधता और मानव बस्तियों को प्रभावित करते हैं। इनके वितरण, निर्माण और भौगोलिक महत्व को समझना वैश्विक स्तर पर भौतिक भूगोल और पर्यावरणीय पैटर्न के अध्ययन के लिए आवश्यक है।
पर्वत
- पर्वत, पृथ्वी पर द्वितीयक श्रेणी के उच्चावचों के अन्तर्गत आते हैं जिनका निर्माण पृथ्वी के आन्तरिक बल द्वारा होता है उन्हें रचनात्मक बल कहते हैं।
- आस-पास के धरातल से ऊँचे भाग [न्यूनतम 500 मीटर ऊँचा], जिनका शिखर संकुचित व ढाल तीव्र हो ऐसे स्थलाकृतिक स्वरूप पर्वत कहलाते हैं।
पर्वतों के प्रकार एवं वर्गीकरण‒
- आयु, अवस्थिति, संरचना, बनावट इत्यादि के आधार पर पर्वतों को अनेक रूपों में वर्गीकृत किया जाता है

उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों का वर्गीकरण
वलित पर्वत (Fold Mountain) –
- धरातलीय चट्टानों में संपीड़नात्मक बलों के प्रभाव से वलन (मोड़) उत्पन्न होने पर इन पर्वतों का निर्माण होता है।
- अपनति (Anticline) = ऊपर की ओर मुड़ा हुआ भाग, अभिनति (Syncline) = नीचे की ओर धंसा हुआ भाग
- तीव्र भूगर्भिक गतियाँ इन वलनों को ऊपर उठाकर पर्वतों का निर्माण करती हैं।
- इनकी संरचना सामान्यतः चापाकार होती है।
- ये पर्वत प्रायः अवसादी (परतदार) चट्टानों से निर्मित होते हैं तथा इनके विस्तार की दिशा में ग्रेनाइट अंतर्वेधन पाया जाता है।
- इनका निर्माण भू-सन्नति में संचित अवसादों पर पार्श्विक संपीड़न के परिणामस्वरूप होता है।
- प्रमुख वलित पर्वत श्रेणियों में एशिया में हिमालय एवं काराकोरम, यूरोप में आल्प्स एवं काकेशस, अफ्रीका में एटलस, उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत, दक्षिणी अमेरिका में एंडीज, तथा ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज सम्मिलित हैं।

गुम्बदाकार पर्वत (Dome Shaped Mountain) –
- पृथ्वी के भीतर उबलता हुआ गर्म मैग्मा धरातल से बाहर निकलने की कोशिश करता है। जब यह मैग्मा बाहर नहीं आ पाता तो धरातलीय चट्टाने गुम्बदाकार रूप में उठ जाती है।
- उत्तरी अमेरिका के ऊटाह राज्य में हेनरी और यून्टा पर्वत इसी प्रकार के पर्वत हैं।

संग्रहित पर्वत (Accumulated Mountain) –
- हवा, नदी, हिमनद, लहरों एवं ज्वालामुखी के द्वारा बड़े ढेर के रूप में संग्रहित निपेक्षित पदार्थ एवं एकत्रित मलबे से इन पर्वतों का निर्माण होता है।
- जापान का फ्यूजीयामा, इटली का विसुवियस एवं अफ्रीका का किलिमंजारो ज्वालामुखी पर्वत हैं।

भ्रंशोत्थ अथवा ब्लॉक पर्वत (Faulted or Block mountains) –
- समानांतर भ्रंशों (दरारों) के साथ भूपर्पटी के खंडों की गति से इन पर्वतों का निर्माण होता है।
- जब मध्य खंड ऊपर उठ जाता है या उसके दोनों ओर के खंड नीचे धँस जाते हैं, तब ब्लॉक पर्वत का निर्माण होता है।
- इन्हें भ्रंशोत्थित पर्वत अथवा भ्रंश कगार भी कहा जाता है।
- इन पर्वतों के दोनों ओर सामान्यतः खड़ी ढालें पाई जाती हैं, जिन्हें भ्रंश कगार / भ्रंश उपालम्भ कहा जाता है।
- जर्मनी का ब्लैक फोरेस्ट, भारत का सतपुड़ा पर्वत, वॉसजेस पर्वत (फ्रांस-जर्मनी की सीमा पर), USA के ऊटाह में स्थित वासाचा रेंज, पाकिस्तान का साल्ट रेंज, केलिफोर्निया का सियारा नेवादा आदि भ्रंशोत्थ पर्वत के उदाहरण है।

अवशिष्ट पर्वत (Residual Mountain) –
- अवशिष्ट पर्वत तब बनते हैं जब कठोर चट्टानें अपरदन का प्रतिरोध करती हैं, जबकि उनके आसपास के क्षेत्र अपरदित होकर समतल हो जाते हैं।
- नदियों तथा अन्य अपरदनकारी शक्तियों द्वारा पठारों को मैदानों में परिवर्तित कर देने के बाद ये ऊँचे स्थलरूप के रूप में शेष रह जाते हैं।
- इनका निर्माण दीर्घकालिक अपक्षय एवं अपरदन प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप होता है।

ऊंचाई के अनुसार पर्वतों का वर्गीकरण
प्रो. फिन्च ने यह विभाजन प्रस्तुत किया है –
- अधिक ऊँचे पर्वत – ये पर्वत 6000 फीट या 2000 मीटर से अधिक ऊँचे।
- साधारण ऊंचाई वाले पर्वत – ये पर्वत सामान्यतया 4500 से 6000 फीट या 1500 से 2000 मीटर ऊँचे।
- कम ऊँचे पर्वत – इन पर्वतों की ऊंचाई 3000-4500 फीट या 1000 से 1500 मीटर के मध्य।
- निम्न पर्वत – ये पर्वत सामान्यतः 2000-3000 फीट या 700 से 1000 मीटर तक ऊँचे होते हैं।
पर्वत निर्माणकारी घटनाओं के आधार पर पर्वतों का वर्गीकरण-
प्री-कैम्ब्रियन काल के पर्वत –
- सबसे प्राचीन पर्वत। निर्माण लगभग 4 अरब से 57 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था।
- इनका निर्माण रूपांतरित चट्टानों द्वारा हुआ परन्तु इनके निरंतर कटाव व क्षरण के कारण ये आंशिक रूप से पाये जाते हैं।
- भारत में अरावली पर्वत, उत्तरी अमेरिका के लॉरेशियन पर्वत, अल्गोमन पर्वत, कैलिडोनियन पर्वत, यूरोप महाद्वीप के फ़िनो-स्कैंडिनेवियन, स्कॉटलैंड का उत्तरी पश्चिमी उच्च भाग पर्वत इसके उदाहरण हैं।
कैलिडोनियन पर्वत –
- इन पर्वतों का निर्माण पुराजीवी महाकल्प में सिलुरियन व डेवोनियन काल में लगभग 50-36 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था।
- स्कॉटलैंड के प्राचीन पर्वत कैलिडोनियन के नाम पर इस महाकल्प के पर्वतों को कैलिडोनियन क्रम के पर्वत कहा जाता है।
- प्रमुख उदाहरण: दक्षिणी अमेरिका का पेंटागोनिया, उत्तरी अमेरिका का अप्लेशियन पर्वत, यूरोप में स्कॉटलैंड व आयरलैंड के पर्वत (स्पेरिन पर्वत), भारत के विंध्याचल, महादेव व सतपुड़ा पर्वत, दक्षिण अमेरिका की ब्राजील उच्च भूमि (ब्राजीलाइडस)
हर्सीनियन पर्वत –
- इनका निर्माण उत्तर पुराजीवी महाकल्प के कार्बोनीफेरस व परमियन काल में लगभग 28-24 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था।
- लगभग 22 करोड़ वर्ष पूर्व घटित इन हलचलों को अल्टाइड, वारिस्कन व आरमोरिकन आदि नामों से भी जाना जाता है।
- जर्मनी के हार्ज पर्वत के नाम पर इसे हर्सीनियन पर्वत कहा जाता है।
- उत्तरी अमेरिका का अप्लेशियन पर्वत; यूरोप के वासजेस, ब्लैक फॉरेस्ट, बोहेमियन मेसिफ,पेनाइन्स; फ़्रांस के आर्मोरिकन व सेंट्रल मेसिफ; दक्षिण वेल्स का फ्रेकेनवाल्ड पर्वत; एशिया के अल्ताई, तियनशान, नानशान, खिंगन, सिनलिंगशान अमूर व गोबी के पर्वत; ऑस्ट्रेलिया में पूर्वी कार्डीलेरा आदि इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
अल्पाइन पर्वत –
- इनका निर्माण सेनोजोइक महाकल्प (टर्शियरी काल) में लगभग 6.5 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था।
- अल्पाइन पर्वतों को टर्शियरी पर्वत भी कहा जाता है।
- यूरोप के आल्प्स पर्वत के नाम पर इसका नामकरण हुआ है।
- उत्तरी अमेरिका के रॉकी पर्वत, दक्षिणी अमेरिका के एंडीज पर्वत, यूरोप के अल्पाइन पर्वत क्रम में बाल्कन, पिरेनिज, एपीनाइन आदि, अफ्रीका के एटलस पर्वत, एशिया का हिमालय तथा पामीर की गांठ के एलबुर्ज, कुनलुन, काराकोरम आदि, म्यांमार का अराकानयोमा, ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट डिवाइडिंग रेंज आदि इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
उत्तरी अमेरिका

उत्तरी अमेरिका : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणी / चोटियाँ |
देश / क्षेत्र |
मुख्य विशेषताएँ |
|
ब्रूक्स पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का) |
|
|
अलास्का पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का) |
|
|
कुस्कोक्विम पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का) |
|
|
मैकेंज़ी पर्वतमाला |
कनाडा (युकोन एवं उत्तर–पश्चिमी प्रदेश) |
|
|
टॉर्नगट पर्वतमाला |
कनाडा (लैब्राडोर) |
|
|
नोट्रे डेम पर्वतमाला |
कनाडा (क्यूबेक) |
|
|
माउंट गनबजॉर्न |
ग्रीनलैंड (डेनमार्क) |
|
|
तटीय पर्वतमाला |
कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया) और दक्षिण-पूर्वी अलास्का (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
|
|
कैस्केड पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (वाशिंगटन, ओरेगन, उत्तरी कैलिफोर्निया) |
|
|
ब्लू पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (ओरेगन) |
|
|
सिएरा नेवादा पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (कैलिफोर्निया, नेवादा) |
|
|
रॉकी पर्वतमाला |
कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका |
|
|
एब्सारोका पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (मोंटाना, व्योमिंग) |
|
|
वासैच पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (ऊटाह) |
|
|
चुस्का पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (एरिज़ोना–न्यू मैक्सिको) |
|
|
सैक्रामेंटो पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका (न्यू मैक्सिको) |
|
|
सिएरा माद्रे ऑक्सीडेंटल(पश्चिमी) |
मैक्सिको |
|
|
सिएरा माद्रे ओरिएंटल (पूर्वी) |
मैक्सिको |
|
|
सिएरा माद्रे डेल सुर (दक्षिणी) |
मैक्सिको |
|
|
सिएरा मैस्ट्रा |
क्यूबा |
|
|
कॉर्डिलेरा सेंट्रल |
डोमिनिकन गणराज्य |
|
|
कॉर्डिलेरा इसाबेला/इसाबेलिया |
निकारागुआ-होंडुरस |
|
|
माया पर्वत |
बेलीज़ और पूर्वी ग्वाटेमाला |
|
|
अप्लेशियन पर्वतमाला |
संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा |
|
दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणी / चोटियाँ |
देश/ क्षेत्र |
विशेषताएँ |
|
कार्डिलेरा डी मेरिडा |
वेनेजुएला |
|
|
माउंट रोराइमा |
वेनेजुएला–गुयाना–ब्राज़ील |
|
|
सिएरा नेवादा डी सैंटा मार्ता |
उत्तरी कोलंबिया |
|
|
कॉर्डिलेरा ओरिएंटल |
कोलंबिया, इक्वाडोर, बोलीविया |
|
|
कॉर्डिलेरा ऑक्सिडेंटल |
इक्वाडोर, पेरू, बोलीविया, चिली |
|
|
चिम्बोराजो |
इक्वाडोर |
|
|
माउंट कोटोपैक्सी |
इक्वाडोर |
|
|
माउंट हुआस्करन |
पेरू |
|
|
कार्डिलेरा डी लॉस एंडीज |
वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, बोलीविया, चिली, अर्जेंटीना |
|
|
विल्हेल्मिना पर्वत |
सूरीनाम |
|
|
सेरा टुमुकुमाक |
ब्राज़ील–सूरीनाम / फ़्रेंच गुयाना |
|
|
सेरा डी मार |
ब्राज़ील |
|
|
सेरा दा मंटिकिरा |
ब्राज़ील |
|
|
गोयास पर्वत (सेरा डी गोयास) |
ब्राज़ील |
|
|
सिएरा डी मराजो |
ब्राज़ील |
|
|
नेवाडो ओजोस डेल सलाडो |
चिली–अर्जेंटीना सीमा |
|
|
पाइन पर्वत (कॉर्डिलेरा डेल पाइन) |
चिली (दक्षिणी पेटागोनिया) |
|
|
माउंट अकोंकागुआ |
अर्जेंटीना |
|
यूरोप

यूरोप : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणी / चोटियाँ |
देश/ क्षेत्र |
विशेषताएँ |
|
माउंट हेकला |
आइसलैंड |
|
|
स्कैंडिनेवियन पर्वत (स्कैंडेस) |
नॉर्वे, स्वीडन |
|
|
कोलेन पर्वत श्रेणी (स्कैंडेस का भाग) |
नॉर्वे–स्वीडन सीमा |
|
|
गाल्डहोपिगेन |
नॉर्वे (स्कैंडिनेवियन पर्वत) |
|
|
स्कॉटिश हाइलैंड्स |
यूनाइटेड किंगडम (स्कॉटलैंड) |
|
|
ग्रैम्पियन पर्वत |
स्कॉटलैंड (यूके) |
|
|
पेनाइन |
यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) |
|
|
कैम्ब्रियन पर्वत |
वेल्स (यूके) |
|
|
कैंटाब्रियन पर्वत |
उत्तरी स्पेन |
|
|
सेंट्रल कॉर्डिलेरा |
स्पेन |
|
|
पिरेनीज |
स्पेन, फ्रांस |
|
|
सिएरा नेवादा (स्पेन) |
दक्षिणी स्पेन (आंदालुसिया) |
|
|
सिएरा मोरेना |
दक्षिणी स्पेन |
|
|
बेटिकन कॉर्डिलेरा |
स्पेन (अंडालूसिया क्षेत्र) |
|
|
मैसिफ़ सेंट्रल |
फ्रांस (मध्य भाग) |
|
|
वोजेस पर्वत |
फ्रांस (पूर्वी, एल्सेस) |
|
|
जूरा पर्वत |
फ्रांस, स्विट्जरलैंड |
|
|
आल्प्स |
फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, लिकटेंस्टाइन, मोनाको |
|
|
मोंट ब्लांक |
फ्रांस–इटली सीमा (आल्प्स) |
|
|
मोंटे रोज़ा (डफोर स्पिट्ज़) |
स्विट्ज़रलैंड–इटली (पेनाइन आल्प्स) |
|
|
डोम |
स्विट्ज़रलैंड (पेनाइन आल्प्स) |
|
|
ब्लैक फॉरेस्ट (श्वार्ज़वाल्ड) |
जर्मनी |
|
|
हार्ज पर्वत |
मध्य जर्मनी |
|
|
बोहेमियन मैसिफ |
चेक गणराज्य |
|
|
सूडेट्स पर्वत |
पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी |
|
|
एपेनाइन्स पर्वत |
इटली |
|
|
डोलोमाइट्स |
उत्तरी इटली |
|
|
माउंट एटना |
इटली (सिसिली) |
|
|
माउंट विसुवियस |
इटली (नेपल्स के समीप) |
|
|
डिनारिक आल्प्स |
स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो, अल्बानिया |
|
|
पिंडस पर्वत |
ग्रीस, अल्बानिया |
|
|
माउंट ओलिम्पस |
ग्रीस |
|
|
बाल्कन पर्वत |
बुल्गारिया, सर्बिया |
|
|
बोटेव शिखर |
बुल्गारिया (बाल्कन पर्वत) |
|
|
रोडोप पर्वत |
बुल्गारिया एवं ग्रीस |
|
|
टाट्रा पर्वत |
कार्पेथियन पर्वतों का भाग (स्लोवाकिया–पोलैंड) |
|
|
कार्पेथियन पर्वत |
रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, पोलैंड, हंगरी, चेक गणराज्य |
|
|
यूराल पर्वत |
रूस, कज़ाख़िस्तान |
|
|
कॉकेशस पर्वत |
रूस, जॉर्जिया, आर्मेनिया, अज़रबैजान |
|
|
माउंट एल्ब्रुस |
रूस (कॉकेशस पर्वत) |
|
अफ्रीका

अफ्रीका : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणी / चोटियाँ |
देश/ क्षेत्र |
विशेषताएँ |
|
एटलस पर्वत |
मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया |
|
|
अहागर (होग्गर)पर्वत |
दक्षिणी अल्जीरिया |
|
|
तिबेस्ती पर्वत |
उत्तरी चाड, दक्षिणी लीबिया |
|
|
ऐर पर्वतीय पठार |
नाइजर |
|
|
फौटा जालौन पर्वतीय पठार |
गिनी |
|
|
लोमा पर्वत |
सिएरा लियोन |
|
|
कैमरून पर्वत |
कैमरून |
|
|
अदामावा पर्वत |
नाइजीरिया, कैमरून |
|
|
इथियोपियाई उच्चभूमि |
इथियोपिया |
|
|
पूर्वी अफ्रीकी पर्वत |
केन्या, तंजानिया, युगांडा |
|
|
माउंट केन्या |
केन्या |
|
|
माउंट एल्गन |
केन्या / युगांडा |
|
|
माउंट किलिमंजारो |
तंज़ानिया |
|
|
मितुम्बा पर्वत |
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
|
|
मचिंगा पर्वत |
ज़ाम्बिया |
|
|
माटोबो पहाड़ियाँ / पर्वत |
ज़िम्बाब्वे |
|
|
ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत |
दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो |
|
|
स्वार्टबर्ग पर्वत |
दक्षिण अफ्रीका |
|
|
नूवेवेल्डबर्गे पर्वत |
दक्षिण अफ्रीका |
|
|
औस पर्वत |
नामीबिया |
|
एशिया

एशिया : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणी / चोटियाँ |
देश/ क्षेत्र |
विशेषताएँ |
|
पोंटीन पर्वत |
तुर्की |
|
|
टॉरस पर्वत |
दक्षिणी तुर्की |
|
|
जारागोस पर्वत |
ईरान, इराक |
|
|
एलबुर्ज (अल्बुर्ज) पर्वत |
उत्तरी ईरान |
|
|
हिंदूकुश पर्वतमाला |
अफगानिस्तान, पाकिस्तान |
|
|
काराकोरम पर्वतमाला |
पाकिस्तान, भारत, चीन |
|
|
पामीर पर्वत (पामीर गाँठ) |
ताजिकिस्तान अफगानिस्तान चीन, पाकिस्तान |
|
|
तियान शान पर्वत |
किर्गिस्तान, कज़ाखस्तान, चीन |
|
|
अल्तुन शान |
पश्चिमी चीन |
|
|
अराकान योमा |
म्यांमार (बर्मा) |
|
|
याब्लोनोवी पर्वत श्रेणी |
रूस (साइबेरिया) |
|
|
स्टेनोवोय पर्वत श्रेणी |
रूस (साइबेरिया) |
|
|
वेर्खोयांस्क पर्वत श्रेणी |
रूस (उत्तर-पूर्वी साइबेरिया) |
|
|
चेर्स्की पर्वत श्रेणी |
रूस (उत्तर-पूर्व) |
|
|
कोलिमा पर्वत श्रेणी |
रूस |
|
|
कोरयाक पर्वत श्रेणी |
रूस (कामचटका प्रायद्वीप) |
|
|
स्टेनोवोय उच्चभूमि / पर्वत श्रेणी |
रूस |
|
|
अल्ताई पर्वत |
रूस, मंगोलिया, कज़ाख़िस्तान, चीन |
|
|
सायन पर्वत |
रूस, मंगोलिया |
|
|
येनिसे पर्वत श्रेणी |
रूस (मध्य साइबेरिया) |
|
|
तियान शान पर्वत |
किर्गिस्तान, कज़ाखस्तान, चीन |
|
|
नान शान पर्वत |
चीन |
|
|
खिंगन पर्वत श्रेणी |
उत्तर-पूर्वी चीन |
|
|
चांगबाई पर्वत |
चीन–उत्तर कोरिया सीमा |
|
|
किनलिंग पर्वत |
मध्य चीन |
|
|
ताइहांग पर्वत |
उत्तरी चीन |
|
|
अन्नामी पर्वत श्रेणी |
लाओस, वियतनाम |
|
|
कुनलुन पर्वत श्रेणी |
पश्चिमी चीन |
|
|
सुलेमान पर्वत श्रेणी |
पाकिस्तान |
|
|
कीर्थर पर्वतमाला |
पाकिस्तान |
|
|
शान हिल्स |
म्यांमार |
|
|
माउंट दमावंद |
ईरान |
|
|
माउंट पेक्टू |
चीन / उत्तर कोरिया |
|
|
माउंट फ्यूजी |
जापान |
|
|
हिजाज़ / हेजाज़ पर्वत |
सऊदी अरब (पश्चिमी अरब, लाल सागर तट के साथ) |
|
|
चागई हिल्स |
पाकिस्तान (बलूचिस्तान) |
|
|
मकरान पर्वत श्रेणी |
पाकिस्तान (बलूचिस्तान तट) |
|
|
सियाहान पर्वत श्रेणी |
पाकिस्तान (दक्षिणी बलूचिस्तान) |
|
|
मध्य ब्राहुई पर्वत श्रेणी |
पाकिस्तान (मध्य बलूचिस्तान) |
|
|
साल्ट रेंज |
पाकिस्तान (पंजाब प्रांत) |
|
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणी / चोटियाँ |
देश / क्षेत्र |
विशेषताएँ |
|
हैमर्सले पर्वत श्रेणी |
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया |
|
|
डार्लिंग पर्वत श्रेणी |
दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया |
|
|
स्टर्लिंग पर्वत श्रेणी |
दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया |
|
|
मैकडॉन्नेल पर्वत श्रेणी |
मध्य ऑस्ट्रेलिया |
|
|
मस्क्रेव पर्वत श्रेणी |
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया |
|
|
वारबर्टन पर्वत श्रेणी |
मध्य ऑस्ट्रेलिया |
|
|
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज |
पूर्वी ऑस्ट्रेलिया (क्वींसलैंड से विक्टोरिया) |
|
|
न्यू इंग्लैंड पर्वत श्रेणी |
पूर्वी ऑस्ट्रेलिया |
|
|
ग्रे पर्वत श्रेणी |
दक्षिण-पश्चिमी क्वींसलैंड |
|
|
ग्रेगरी पर्वत श्रेणी |
उत्तरी क्वींसलैंड |
|
|
माउंट कोज़िअस्को |
न्यू साउथ वेल्स |
|
|
माउंट ओसा |
तस्मानिया |
|
|
दक्षिणी आल्प्स |
न्यूज़ीलैंड |
|
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका : पर्वत श्रेणी/चोटियाँ
|
पर्वत श्रेणियाँ |
देश / क्षेत्र |
विशेषताएँ |
|
ट्रांसअंटार्कटिक पर्वत |
पूरे महाद्वीप में विस्तृत, पूर्वी एवं पश्चिमी अंटार्कटिका को विभाजित करते हैं |
|
|
एल्सवर्थ पर्वत |
पश्चिमी अंटार्कटिका |
|
|
क्वीन मौड पर्वत |
ट्रांस अंटार्कटिक पर्वत श्रेणी का भाग |
|
|
प्रिंस चार्ल्स पर्वत |
पूर्वी अंटार्कटिका |
|
|
पेनसाकोला पर्वत |
पूर्वी अंटार्कटिका |
|
|
एडमिरल्टी पर्वत |
पूर्वी अंटार्कटिका |
|
|
क्वीन एलेक्जेंड्रा |
ट्रांसअंटार्कटिक पर्वत |
|
|
गामबूर्तसेव पर्वतमाला |
|
