राजस्थान में पत्रकारिता का विकास एवं राष्ट्रीय चेतना
राजस्थान में पत्रकारिता का विकास एवं राष्ट्रीय चेतनाराजस्थान का इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसमें राजस्थान की पत्रकारिता की प्रारंभिक पृष्ठभूमि, राजस्थान के प्रमुख समाचार पत्र तथा क्रांतिकारी गीत एवं साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीय भावना के प्रसार को समझा जाता है। यह विषय स्पष्ट करता है कि किस प्रकार पत्रकारिता ने जनजागरण उत्पन्न कर स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक दिशा प्रदान की।
राजस्थान में पत्रकारिता का विकास एवं राष्ट्रीय चेतना
भूमिका – राजस्थान में पत्रकारिता का इतिहास केवल समाचार-पत्रों का इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, जन-जागरण और स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय अजमेर राजस्थान की पत्रकारिता का प्रमुख केंद्र रहा। कठिन परिस्थितियों, प्रतिबंधों और दमन के बावजुद पत्रकारों ने जनमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजस्थान की पत्रकारिता की प्रारंभिक पृष्ठभूमि
भारत में पत्रकारिता की शुरुआत 1780 ई. में बंगाल गजट/इंडियन गजट से मानी जाती है।
प्रकाशक:- जेम्स ऑगस्टस हिक्की (James Augustus Hickey)
हिंदी का प्रथम समाचार-पत्र:- उदंत मार्तंड (1826 ई., कलकत्ता) – पं. जुगल किशोर द्वारा।
राजस्थान में अधिकांश समाचार-पत्र अजमेर से प्रकाशित हुए।
1864 ई. में ब्यावर में लिथो प्रेस की स्थापना – ईसाई मिशनरियों द्वारा।
पत्रकारिता में प्रमुख व्यक्तित्त्व –
पं. झाबरमल शर्मा – राजस्थान पत्रकारिता के भीष्म पितामह
विजय सिंह पथिक – क्रांतिकारी पत्रकार
जयनारायण व्यास – राजनीतिक पत्रकारिता के अग्रणी
हरिभाऊ उपाध्याय – सामाजिक सुधारक पत्रकार
गणेश शंकर विद्यार्थी – राष्ट्रीय पत्रकारिता से राजस्थान को जोड़ा
मजहरूल सरूर (1849 ई.) –
राजपूताना का प्रथम समाचार-पत्र
स्थान: भरतपुर
भाषा: उर्दू व हिंदी
मारवाड़ गजट (1866 ई.) – जोधपुर
सज्जन कीर्ति सुधारक (1879 ई.) – उदयपुर
मेवाड़ महाराणा सज्जन सिंह के संरक्षण में
संपादक:- पंडित बंशीधर वाजपेयी
साप्ताहिक पत्र
समाचार मार्तण्ड (1884 ई.) – जयपुर
राजपूताना हेराल्ड (1885 ई.) – अजमेर (अंग्रेजी)
राजपूताना टाइम्स (1885 ई.) – अजमेर (अंग्रेजी)
राजपूताना गजट (1885 ई.) – अजमेर
भाषा: हिंदी व उर्दू (साप्ताहिक)
महिला पत्रकार: मोती बेगम
राजस्थान समाचार (1889 ई.) – अजमेर/ब्यावर
राजस्थान का प्रथम हिंदी दैनिक
संपादक: मुंशी समर्थदान
सर्वहित (1890 ई.) – बूंदी
राज्याश्रित मासिक पत्र
प्रताप (1910 ई.) – कानपुर
संपादक:- गणेश शंकर विद्यार्थी
योगदान: बिजौलिया किसान आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया
त्याग भूमि (1927 ई.) – अजमेर
संपादक:- हरिभाऊ उपाध्याय
महिला शिक्षा व सामाजिक सुधार का प्रचार
राजस्थान केसरी (1919 ई.) – वर्धा
संपादक:- विजय सिंह पथिक
नवीन राजस्थान (1922 ई.) – अजमेर
संपादक:- किशोर वर्मा, विजय सिंह पथिक
1923 ई. में प्रतिबंधित
तरुण राजस्थान (1923 ई.) – ब्यावर/अजमेर
संपादक:- जयनारायण व्यास, रामनारायण चौधरी
आर्य मार्तण्ड (1923 ई.) – अजमेर
संपादक:- पं. रामसहाय शर्मा
आगी-बाण (1932 ई.) – ब्यावर
संपादक:- जयनारायण व्यास
राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनीतिक समाचार-पत्र
अखण्ड भारत (1936 ई.) – बंबई
संपादक:- जयनारायण व्यास
दैनिक नवज्योति (1936 ई.) – अजमेर
संपादक:- रामनारायण चौधरी
लोकवाणी (1943 ई.) – जयपुर
संपादक:- देवीशंकर तिवाड़ी
सेठ जमनालाल बजाज की स्मृति में
जय भूमि (1940 ई.) – जयपुर
प्रकाशक:- गुलाबचंद काला
रियासत समाचार-पत्र –
दिल्ली एवं जोधपुर से प्रकाशित
नीमूचणा हत्याकांड की तुलना जलियांवाला बाग से की
भोपाल नवाब व जोधपुर महाराजा के गुप्त समझौते का खुलासा