भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व भारत में खेल और योग विषय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो देश को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करते हैं। खेल और योग के क्षेत्र में इन महान व्यक्तित्वों ने न सिर्फ अद्वितीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं।
विगत वर्षों के प्रश्न
वर्ष | प्रश्न | अंक |
2021 | राजस्थान के खेलों में श्री मगनसिंह राजवी के योगदान को लिखिए। | 2M |
2018 | अपूर्वी चँदेला की उपलब्धियाँ लिखिए । | 2M |
2018 | मानव ठक्कर की खेलों में उपलब्धियों को लिखिए । | 2M |
भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व
रोहित शर्मा :
- नागपुर, महाराष्ट्र से।
- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में 600 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए।
- नोट : इन्होंने यह उपलब्धि टी-20 विश्वकप के दौरान आयरलैण्ड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हासिल की।
कुश मैनी :
- बेंगलुरु से।
- भारतीय रेसिंग ड्राइवर।
- भारत के कुश मैनी ने हंगरी ग्रैंड प्रिक्स में अपनी पहली फार्मूला रेस – 2 जीती।
- बेंगलुरु के रेसिंग ड्राइवर कुश मैनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए।
- नोट: यह रेस रिचर्ड ने जीती थी लेकिन तकनीकी उल्लंघन के कारण रिचर्ड को अयोग्य घोषित कर दिया था।
मानव ठक्कर :
- राजकोट (गुजरात) से।
- टेबल टेनिस अंडर – 21 कैटेगरी में दुनियां में नंबर वन स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय।
- एशियन गेम – 2017 में मेंस टेबल टेनिस (single,double) कांस्य पदक जीता।
- एशियन गेम – 2018 में टेबल टेनिस पुरुष प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
शेफाली वर्मा :
- रोहतक, हरियाणा।
- शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर (194 गेंद) ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड तोडा।
- नोट : मिताली राज के बाद शेफाली टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली भारत की दूसरी बल्लेबाज बनी।
नीरज चोपड़ा :
- पानीपत (हरियाणा)
- भाला फेंक
- ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने फिनलैण्ड के प्रतिष्ठित पावों नूरमी खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 85.97 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीत लिया।
- 2020 टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता।(87.58 मीटर)
- अर्जुन पुरस्कार (2018), मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2021), पदम् श्री (2022)।
साहिल चौहान:
- भारतीय मूल के एस्टोनियाई क्रिकेटर।
- एस्टोनिया के बल्लेबाज साइप्रस के खिलाफ मात्र 27 गेंदों में शतक जड़कर टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सुनील छेत्री:
- भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान व फुटबॉलर सुनील छेत्री ने जून 2024 में फुटबॉल से संन्यास ले लिया। इन्होंने अपना 151वाँ अन्तर्राष्ट्रीय मैच कुवैत के खिलाफ खेला।
- नोट: सुनील छेत्री 94 गोल के साथ शीर्ष अन्तरराष्ट्रीय गोल स्कोरर की सूची में रोनाल्डो, अली हेर्ड और लियोनल मेसी के बाद चौथे स्थान पर काबिज है।
श्रुति वोरा:
- जन्मस्थान- कोलकात्ता ।
- भारतीय घुड़सवार।
- श्रुति वोरा 3 स्टार ग्रैक्स प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय राइडर बन गई है।
स्मृति मंधाना:
- मुम्बई, महाराष्ट्र।
- स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में लगातार दो शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटरबनी।
अर्जुन अटवाल :
- आसनसोल, प. बंगाल।
- गोल्फ खिलाड़ी।
- ‘एशियाई ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में 2003 में सर्वश्रेष्ठ स्थान।
बेदब्रत भराली :
- असम से।
- भारोत्तोलन युवा विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए।
रवि दहिया :
- सोनीपत (हरियाणा)।
- फ्रीस्टाईल कुश्ती।
- 2020 व 2021 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 2020 टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीता।
- 2021 में मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित।
पंकज आडवाणी:
- पुणे, महाराष्ट्र ।
- भारत के बिलियर्डस खिलाड़ी पंकज आडवाणी को वर्ल्ड बिलियर्डस म्यूजिक के हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल किया गया है।
- पंकज आडवाणी ने हमवतन सौरव कोठारी को हराकर 26वीं बार IBSF विश्व बिलियर्डस चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
- 2006 व 2010 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) व पदम् भूषण से सम्मानित।
विराट कोहली:
- पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान।
- टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी।
सौरव घोषाल :
- कोलकता।
- इन्होंने नेशनल गेम्स में भारत के लिए स्क्वैश में पहला पदक जीता।
- 77वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप नॉमिनी 2020 में नेशनल चैंपियन थे।
- भारतीय स्क्वेश खिलाड़ी सौरव घोषाल में पेशेवर स्क्वैश से सन्यास की घोषणा की लेकिन भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे।
अश्वथ कौशिक :
- सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के 8 वर्षीय अश्वथ कौशिक शतरंज में किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
मनदीप जांगडा :
- भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने वांशिटन के टाप्पेनिशी सिटी में गेरार्डो एसक्विबेल को हराकर नेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (NBA) का ‘इन्टरकॉन्टिकल सुपर फेदरवेट’ खिताब जीता।
रमेश बाबू प्रागनानंदा :
- भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेश बाबू विश्वनाथ आनंद के बाद मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप को हराने वाले दूसरे भारतीय बन गए है।
- टाटा स्टील टूर्नामेंट में चीन के डिंग लेरेन को हराकर भारत के नए नम्बर 1 खिलाड़ी बन गए।
पी आर श्रीजेश :
- केरल से।
- हॉकी खिलाड़ी।
- राष्ट्रमंडल – 2014 में रजत पदक विजेता।
- एशियाई खेल – 2014 में स्वर्ण पदक विजेता।
- 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
अंतिम पंघाल :
- हरियाणा से ।
- भारत की महिला रेसलर अंतिम पंघाल को यूनाईटेड ‘वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द इयर’ से सम्मानित किया गया।
लवलीना बॉरगोहेन :
- असम से।
- अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप – 2018 में बेल्टरवेट श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
- टोक्यो ओलम्पिक – 2020 में कांस्य पदक जीता।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
प्रिया मलिक :
- जिंद, हरियाणा।
- भारतीय महिला पहलवान प्रिया मलिक ने जॉर्डन में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप-2023 में स्वर्ण पदक जीता।
- नोट : प्रिया मलिक अंडर-20 विश्व चैम्पियन बनने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई।
सूर्य कुमार यादव :
- सबसे कम 49 पारियों में टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए।
सानिया मिर्जा :
- टेनिस खिलाड़ी।
- 2009 में भारत की तरफ से ग्रैंड स्लेम का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय।
- विम्बल्डन में युगल खिताब जीता।
- 2004 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- 2006 में पदम् श्री से सम्मानित।
हरमनप्रीत सिंह :
- 17 सितम्बर 2024 को चीन में आयोजित 8वीं हाॅकी एशियंस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ़ 1-0 से जीत दर्ज़ कर रिकॉर्ड 5वीं बार एशियंस चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
- भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया ।
- इन्होंने कुल 7 गोल किए ।
लोगानाथन धनुष :
- तमिलनाडू से।
- भारत के युवा भारोतोलक लोगानाथन धनुष ने 20 सितम्बर 2024 को लियोन (स्पेन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
पी वी सिंधु :
- बैडमिंटन खिलाड़ी।
- एशियन गेम्स – 2018 में रजत पदक विजेता।
- 2019 में बेसल में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता।
- राष्ट्रमंडल खेल – 2022 में स्वर्ण पदक विजेता।
- अर्जुन पुरस्कार (2013)
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2016)
- पदम् श्री (2015)
भाविना पटेल :
- टेबल टेनिस खिलाड़ी।
- टोक्यो पैरा ओलंपिक (2020) में रजत पदक विजेता।
- राष्ट्रमंडल खेल (2022 में स्वर्ण पदक विजेता।
- 2021 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया
विनेश फोगाट :
- कुश्ती।
- एशियन गेम्स (2018) में स्वर्ण पदक विजेता।
- राष्ट्रमंडल खेल (2022) में स्वर्ण पदक विजेता ।
- ओलम्पिक खेल (2024) में फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला रेसलर बनी लेकिन 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।
किदांबी श्रीकांत :
- बैडमिंटन खिलाड़ी।
- 2021 में पुरूष एकल वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी।
- 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
- 2018 में पदम् श्री से सम्मानित ।
डोला बनर्जी :
- 2006 में कोलम्बो में हुए सैफ गेम्स में महिला तीरंदाज़ी में स्वर्ण पदक जीता ।
- 2005 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया ।
नमेइरकप्पम कुंजरानी देवी :
- राष्ट्रमंडल खेल (2002) में भारोत्तोलन में तीन स्वर्ण पदक जीते ।
- 1990 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया ।
- 1997 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया ।
जीतू राय :
- निशानेबाज ।
- राष्ट्रमंडल खेल – 2014 एवम् एशियाई खेल – 2014 में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।
- 2016 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।
बजरंग पूनिया :
- कुश्ती ।
- एशियाई खेल (2018) में स्वर्ण पदक ।
- टोक्यो ओलम्पिक (2020) में कांस्य पदक ।
- राष्ट्रमंडल खेल (2022) में स्वर्ण पदक ।
- 2015 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया ।
मीराबाई चानू :
- भारोतोलन ।
- टोक्यो ओलम्पिक – 2020 में रजत पदक ।
- राष्ट्रमंडल खेल – 2022 में स्वर्ण पदक ।
- 2018 में पदम् श्री तथा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
महेश भूपति :
- टेनिस खिलाड़ी ।
- टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने 1999 में विम्बलडन ट्रॉफी जीती ।
- 1995 में अर्जुन पुरस्कार तथा 2001 में पदम् श्री से सम्मानित ।
लिएंडर पेस :
- टेनिस खिलाड़ी ।
- इन्होंने 8 युगल ग्रैंड स्लेम तथा 10 मिश्रित ग्रैंड स्लेम जीते ।
- राजीव गांधी (मेजर ध्यानचंद) खेल रत्न पुरस्कार, पदम् श्री, पदम् भूषण से सम्मानित ।
धनराज पिल्लै :
- हॉकी ।
- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ।
- 1995 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
- 2001 में पदम् श्री से सम्मानित ।
गगन नारंग :
- निशानेबाज ।
- लंदन ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक जीता ।
- राजीव गांधी (मेजर ध्यानचंद) खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, पदम् श्री से सम्मानित ।
विश्वनाथन आनंद :
- शतरंज ।
- 6 बार शतरंज ऑस्कर जीता।
- पदम् भूषण, पदम् विभूषण, पदम् श्री, अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।
मनीष नरवाल :
- शूटिंग ।
- 2020 टोक्यो पैरा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता ।
- 2020 में अर्जुन पुरस्कार, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।
योगेश्वर दत्त :
- कुश्ती ।
- लंदन ओलंपिक 2012 में 60kg भार वर्ग में कांस्य पदक जीता ।
- दिल्ली कॉमनवेल्थ 2010, ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2014 में स्वर्ण पदक विजेता ।
- 2012 में राजीव गांधी (मेजर ध्यानचंद) खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।
बुला चौधरी :
- तैराक ।
- राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता ।
- एशिया की प्रथम महिला तैराक बनी जिसने दो बार इंग्लिश चैनल को पार किया ।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
अंजू बी. जॉर्ज :
- वर्ल्ड एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला ।
- 2001 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
- 2003 में राजीव गांधी ( मेजर ध्यानचंद) खेल रत्न पुरस्कार तथा 2004 में पदम् श्री से सम्मानित ।
जोशना चिनप्पा :
- स्क्वॉश खेल से संबंधित ।
- 2003 में अंडर – 19 में ब्रिटिश स्क्वॉश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी।
अभिनव बिंद्रा :
- निशानेबाज ।
- 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत को 28 वर्ष बाद स्वर्ण पदक दिलाया ।
- व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले निशानेबाज।
विजेंद्र कुमार सिंह :
- मुक्केबाज ।
- 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता ।
- भारतीय ओलम्पिक के इतिहास में मुक्केबाज़ी में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज ।
मैरी कॉम :
- मुक्केबाज ।
- 5 बार विश्व मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता की विजेता ।
- 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य ।
- 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता ।
- पदम् श्री, पदम् भूषण, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
दीपा कर्माकर :
- जिम्नास्टिक खिलाड़ी ।
- ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली जिम्नास्टिक।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
गीत सेठी :
- 9 बार विश्व बिलियर्ड्स खिताब जीता ।
- अर्जुन पुरस्कार, पदम् श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।
साक्षी मलिक :
- कुश्ती ।
- 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता ।
- 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता ।
- 2016 में राजीव गांधी (मेजर ध्यानचंद) खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।
कर्णम मल्लेश्वरी :
- वेट लिफ्टिंग ।
- ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी ।
- अर्जुन अवॉर्ड, पद्म श्री, राजीव गांधी ( मेजर ध्यानचंद ) खेल रत्न पुरस्कार, के.के. बिरला पुरस्कार से सम्मानित ।
अचंत शरथ कमल :
- टेबल टेनिस ।
- राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ।
- 2004 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
- 2022 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
मेजर ध्यानचन्द :
- इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) से।
- 1928 में ओलंपिक में भारत को हॉकी का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
- “Hockey Wizard” (हॉकी के जादुगर) का टाइटल दिया गया।
- इनके जन्मदिन को खेल दिवस (29 अगस्त) के रूप में मनाते हैं।
विजय हजारे :
- महाराष्ट्र से।
- 1951-1953 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे तथा भारत को प्रथम टेस्ट क्रिकेट में जीत भी इन्हीं की कप्तानी में मिली।
- इन्हीं के नाम पर ‘विजय हजारे ट्राफी’ का आयोजन किया जाता है।
सुनील गावस्कर :
- ‘लिटिल मास्टर’ के नाम से प्रसिद्ध क्रिकेटर
- यह टेस्ट क्रिकेट में केवल छह बल्लेबाजों में से एक थे, जिनका बल्लेबाजी औसत 50 से अधिक था, जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण के बाद से उनका बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे कभी नहीं गिरा।
- पदम् श्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
अजमेर सिंह चौपड़ा :
- करनाल (हरियाणा) से ।
- एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप व ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।
- 1982 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
मिल्खा सिंह :
- एथलेटिक्स।
- ‘फ्लाईंग सिख’ के नाम से विख्यात।
- 1958 व 1962 में एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण पदक जीते।
- 1959 में पद्म श्री से सम्मानित।
जीव मिल्खा सिंह :
- भारत के पहले प्रोफेशनल गोल्फर।
- प्रसिद्ध भारतीय धावक मिल्खा सिंह के पुत्र।
- 1999 में अर्जुन अवार्ड तथा 2007 में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित।
पी.टी.ऊषा :
- एथेलेटिक्स।
- 1986 के एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण पदक जीते थे।
- 1983 में अर्जुन अवार्ड तथा 1984 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित।
प्रकाश पादुकोण :
- बैडमिंटन
- 1971 से 1979 तक लगातार नौ बार राष्ट्रीय खिताब जीत।
- 1972 में अर्जुन अवार्ड तथा 1982 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित।
पी. गोपी चन्द :
- बैडमिंटन।
- 1999 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
मधुमिता बिष्ट :
- बैडमिंटन।
- 8 बार राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप जीती।
- ‘फ्रेंच ओपन टाइटल’ भी जीता।
- 1982 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
सुनीता पुरी :
- हॉकी ।
- भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ।
- पुलिस महानिदेशक पद से 2000 में सेवानिवृत्त ।
खुदीराम :
- बास्केटबॉल ।
- भारतीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान (1965) रहे ।
- इन्हें ‘एशिया की स्कोरिंग मशीन’ भी कहा जाता है ।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित (1967)।
सायना नेहवाल :
- बैडमिंटन
- अल्पायु में ही सुपर सीरिज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचा।
- अर्जुन अवार्ड, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित।
सचिन तेन्दुलकर :
- ‘मास्टर ब्लास्टर’ के नाम से विख्यात
- भारत की ओर से सर्वाधिक शतक (टेस्ट में 51 व एकदिवसीय मैचों में 49) बनाए।
- भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’, पद्म विभूषण, पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- 2012 में राज्यसभा सदस्य बने।
सौरव गांगुली :
- क्रिकेट
- बंगाल टाईगर’ नाम से विख्यात
- 1997 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
कपिल देव :
- 1983 में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान थे।
- टेस्ट क्रिकेट में 5000 से भी अधिक रन बनाए।
राहुल द्रविड़ :
- तीसरे भारतीय (दुनिया के छठें) खिलाड़ी, जिन्होंने 10,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए।
- 2013 में अर्जुन पुरस्कार व 2017 में पद्म श्री से सम्मानित।
महेन्द्र सिंह धोनी :
- ‘कैप्टन कूल’ के नाम से विख्यात।
- भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिनकी कप्तानी में भारत ने एकदिवसीय वर्ल्डकप तथा टी-20 वर्ल्डकप जीता।
- पद्म भूषण, पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
बाइचुंग भूटिया :
- प्रथम भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी, जिन्हें इंग्लिश क्लब में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल क्षेत्र में भारतीय फुटबॉल टीम के मार्गदर्शक (टॉर्च वियरर)
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
राजस्थान के विख्यात खेल व्यक्तित्व
अवनी लेखरा :
- जयपुर से ।
- पैरा-शूटिंग
- 2020 के टोक्यो ग्रीष्मकालीन पैरा ओलम्पिक में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला ।
- राजस्थान की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर ।
- 17 वें ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में भारत के लिए पहला पदक (स्वर्ण) टोक्यो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान की अवनी लेखरा ने जीता।
- अवनी ने 10 मी. एयर राइफल की SHI कैटेगरी में 249.7 स्कोर कर पैरालम्पिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- इस स्पर्द्धा का रजत पदक कोरिया की युनरी ली ने जीता, जबकि कांस्य पदक भारत (राजस्थान) की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 स्कोर के साथ अपने नाम किया।
- SH-1 शूटिंग स्पर्द्धा में अपने खिताब को डिफेंड कर अवनि लेखरा पैरालम्पिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
अपूर्वी चंदेला :
- जयपुर, खेल -निशानेबाजी
- अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता (2016)
- 2019 के ISSF वर्ल्डकप में स्वर्ण पदक विजेता
- कॉमनवेल्थ (ग्लासगो) गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल शुटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक विजेता।
कृष्णा नागर :
- पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।
- 2020 ग्रीष्मकालीन पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता।
- 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
देवेन्द्र झाझड़िया :
- स्थान: चुरू, खेल भाला फेंक (जैवेलिन थ्रो)।
- पैरा ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी (2004, 2016)।
- टोक्यों पैराओलंपिक (2020) में रजत पदक विजेता।
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2017) व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- पद्मभूषण (2022) व पद्मश्री से सम्मानित।
मिताली राज :
- जोधपुर।
- राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान।
- अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 6000 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी।
- 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित।
- अर्जुन पुरस्कार (2003) व पद्मश्री (2015) से सम्मानित।
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ :
- निशानेबाजी।
- एथेंस ओलंपिक (2004) में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय।
- राष्ट्रमंडल खेलों में दोहरे स्वर्ण पदक विजेता।
- अर्जुन अवार्ड (2003), राजीव गांधी खेल रत्न (2004-05) व पद्म श्री से सम्मानित।
हनुमान सिंह :
- नागौर (राजस्थान) ।
- बास्केटबॉल खिलाड़ी ।
- एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व किया।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित (1975)।
राधेश्याम :
- श्रीमाधोपुर (राजस्थान) से
- बास्केटबॉल।
- ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1980) व एशियाई खेल (1982) में दिल्ली में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित (1982)
- श्रीराम सैनी : जयपुर (राजस्थान)।
- एथलेटिक्स से संबंधित ।
- एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (1973) में रजत पदक तथा एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (1975)में 400 मी., 800 मी. व 4×400 मी. रिले दौड़ के लिए 3 स्वर्ण पदक जीते।
- इन्हें खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड (1973) व पद्मश्री (1974) से सम्मानित किया गया।
- कृष्णा पूनियां : जन्म: हरियाणा, विवाह : चुरू (राजस्थान)।
- भारतीय डिस्कस बोअर ।
- राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता।
- अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री से सम्मानित।
- राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की पहली महिला अध्यक्ष।
- वर्तमान में (राजगढ़ सादुलपुर) चुरू की विधायक।
मगनसिंह राजवी :
फुटबॉल खिलाड़ी।
- बीकानेर रेंज के सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक।
- एशियाई खेल (1970) में कांस्य पदक जीता।
- फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में इनकी उपलब्धियों के लिए 1973 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्षा सोनी :
- जयपुर से।
- हॉकी खिलाड़ी।
- ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1980) तथा एशियाई खेलों (1982) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित।
- भारतीय रेलवे में भी काम किया।
नवनीत गौतम :
- कबड्डी
- एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता (2006,2010)।
- महाराणा प्रताप एवं अर्जुन पुरस्कार (2007) से सम्मानित।
भुवनेश्वरी कुमारी :
- स्कवेश खिलाड़ी ।
- वर्ष 1977 से 1992 तक 16 बार राष्ट्रीय महिला स्कवैश चैम्पियन रही।
- अर्जुन अवार्ड (1982) व के. के. बिड़ला पुरस्कार से सम्मानित।
राजकुमार अहलावत :
- एथलेटिक्स ।
- एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता (1982-84) में रजत पदक विजेता।
- अर्जुन अवार्ड व महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित।
डॉ. करणी सिंह :
- जन्म: बीकानेर, खेल: निशानेबाजी
- राष्ट्रीय चैम्पियनशिप एवं द्वितीय एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
राज्यश्री कुमारी :
- निशानेबाजी।
- अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता।
बजरंग लाल ताखर :
- नौकायन से संबन्धित ।
- एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता।
- महाराणा प्रताप एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
गोपाल सैनी :
- एथलेटिक्स।
- अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता।
- टोक्यों एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
रघुवीर सिंह :
- झुंझुनूं से।
- घुड़सवारी से संबंधित।
- दिल्ली एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता।
- महाराणा प्रताप, अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री से सम्मानित।
सुरेश मिश्रा :
- जन्म- सीकर, खेल- वॉलीबॉल।
- अर्जुन पुरस्कार विजेता।
- 1978 में बैंकॉक में हुए एशियन गेम्स में भारतीय वालीबॉल टीम के कप्तान रहे थे।
सुरेन्द्र कुमार कटारिया :
- भीलवाड़ा (राजस्थान) से।
- बॉस्केटबॉल से संबंधित।
- भारत के बास्केटबॉल खिलाड़ी जिन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
श्यामलाल मीणा :
- बाँसवाड़ा (राजस्थान) से।
- तीरंदाजी से संबंधित।
- ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- 1989 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
लिम्बाराम :
- उदयपुर (राजस्थान) से।
- तीरंदाजी से संबंधित।
- ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- पद्मश्री (2012) व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
अभिजीत गुप्ता :
- भीलवाड़ा (राजस्थान) से।
- शतरंज खिलाड़ी।
- पाँच बार कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप जीतने वाले पहले खिलाड़ी।
- 2020 में 8 वां दिल्ली इंटनेशनल ओपन जीता।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
राम कृष्ण पुरोहित (R.K. पुरोहित) :
- जोधपुर से।
- वॉलीबॉल खिलाड़ी।
- अर्जुन पुरस्कार (1983-84) से सम्मानित।
- भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान।
- इन्हें जोधपुर की गलियों में लालजी के नाम से भी जाना जाता है।
मेहरचंद भास्कर :
- झुंझुनूं (राजस्थान) से ।
- भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग)।
- पूर्व भारतीय राष्ट्रीय भारोत्तोलक खिलाड़ी जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
जी. एम. खान (गुलाम मोहम्मद खान) :
- घुडसवार।
- भारतीय राष्ट्रीय घुडसवार थे, जिन्होंने 1982 के एशियाई खेलों के तीन दिवसीय आयोजन में स्वर्ण पदक जीता।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- मई 2021 में कोरोना से मृत्यु हुई।
संदीप सिंह मान :
- हनुमानगढ़ (राज.) से।
- पैरा एथलीट।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित (2016)।
- महाराणा प्रताप व अरावली पुरस्कार से सम्मानित।
- अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप (2017) में स्वर्ण पदक विजेता।
- IWAS वर्ल्ड गेम्स में (2011) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- एशियन पैरा गेम्स (2018) में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
सुन्दर सिंह गुर्जर :
- करौली (राजस्थान) से।
- खेल पैरा एथलीट।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित (2018)।
- टोक्यों पैरा-ओलंपिक (2020) में पुरुषों की जैवलिन F-46 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- 16 वी पैरा एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तीन प्रतियोगिताओ में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
श्याम सुंदर राव :
- प्रसिद्ध भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और कोच।
- इन्हें अर्जुन पुरस्कार व द्रोणाचार्य पुरस्कार दोनों से सम्मानित किया जा चुका है।
स्वाति दूधवाल :
- चुरू से।
- तीरंदाजी से सम्बन्धित।
- 2013 में जूनियर यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य, 2016 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
रीमा दत्ता :
- अजमेर से।
- स्वीमिंग से संबंधित।
- राजस्थान की जलपरी जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- इंडो-श्रीलंका सीरिज (1966) में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
गौरांशी शर्मा :
- रामगंजमंडी, कोटा से ।
- पैरा बैडमिंटन से संबंधित।
- राज्य की मूक बधिर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी जिन्होंने एशिया पैसिफिक बैडमिंटन चैंपियनशिप की डबल्स एवं मिक्स डबल्स श्रेणी में दो कांस्य पदक जीते।
- डेफ ओलंपिक (2022) में स्वर्ण पदक विजेता।
रजत चौहान :
- जयपुर से।
- तीरंदाज।
- एशियाई खेल (2014) में तीरंदाजी कपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- तीरंदाजी वर्ल्ड कप (दक्षिण कोरिया) में रजत पदक विजेता।
- अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता (2015)।
लक्ष्मण सिंह :
- गोल्फ खिलाड़ी
- राजस्थान निवासी भारतीय गोल्फर जिन्होंने एशियाई खेलों (1982) में भारत के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
- अर्जुन अवार्ड (1982) से सम्मानित।
कासम खान :
- नौकायन से संबंधित।
- जिन्हे 2002 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1998 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।
सतीश जोशी :
- नौकायन से सम्बन्धित।
- अर्जुन अवार्ड (2008-09) से सम्मानित।
- 2006 के एशियन गेम्स में रजत पदक तथा 2010 के एशियाई गेम्स में दो रजत पदक जीते।
जगसीर सिंह :
- हनुमानगढ़ (राज.) से।
- पैरा एथलीट।
- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित (2010)।
- IWASS विश्व खेल (2009) में लॉग जंप व ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक विजेता।
- 2010 में एशियन पैरा-गेम्स में ट्रिपल जंप में स्वर्ण व लॉग जंप में रजत पदक जीता।
अजरूद्दीन :
- कजास्तिान में जुलाई 2024 में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहाड़ी (डीग) के अजरूद्दीन ने स्वर्ण पदक जीता।
कुशाग्र सिंह :
- हनोवर (जर्मनी) में 29 अगस्त से 8 सितम्बर, 2024 को आयोजित होने वाली राइफल शूटिंग के विश्व कप चैम्पियन शिप में जयपुर के कुशाग्र सिंह भाग लेंगे।
माया विश्नोई :
- दक्षिण कोरिया में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम में रजत पदक जीता, इसमें ये भारतीय टीम का हिस्सा रही।
बंटी जाँगिड़ :
- वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिम्स 2024 (26-28 अप्रैल 2024 को मोरक्को में) में चूरू के दिव्यांग खिलाड़ी बेटी जॉगिड़ (ऊँची कूद में) ने कांस्य पदक जीता।
यश मारवाड़ी :
- 9वीं इंटरनेशनल जूनियर कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन नेपाल की राजस्थानी काठमांडु में 18 मई 2024 को किया गया।
- इस चैम्पियनशिप में बेस्ट फाइटर अवॉर्ड यश मारवाड़ी ने हासिल किया।
भूमिका कुंतल :
- जयपुर में आयोजित राजस्थान आर्म रेसलिंग चैम्पियन शिप में 14 अप्रैल, 2024 को भरतपुर की भूमिका कुंतल ने स्वर्ण पदक जीता।
ओजस्विनी सारस्वत :
- भारतीय गोल्फ की उभरती प्रतिभा ओजस्विनी सारस्वत (जयपुर) ने कोलकता के टॉलीगंज गोल्फ क्लब में आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
पाना देवी गोदारा :
- राजस्थान की 92 वर्षीय बुर्जुग महिला पाना देवी गोदारा ने पुणे में आयोजित 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में 3 गोल्ड मेडल जीते। ये अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप खेलने के लिए अगस्त में स्वीडन जायेगी।
चन्द्र प्रताप सिंह :
- जयपुर के चंद्र प्रताप सिंह खिलाड़ी का इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए चयन हुआ है।
अव्यांश सिंह :
- राइट हैंड ओपनर बैट्समैन अव्यांश सिंह (भरतपुर) का इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड की काउंटिंग डिवीजन लीग में ओवरसीज प्लेयर के रूप अनुबंध हुआ है। अनुबंध के तहत् अव्यांश मई-सितम्बर 2024 में लंदन में खेलेंगे।
मोहित फोगाट :
- 43 वाँ लोहागढ़ केसरी कुमार किशोर बसंत कुश्ती दंगल का आयोजन महाराजा सूरजमल कुश्ती स्टेडियम लोहागढ़ स्टेडियम भरतपुर में 16-17 मार्च 2024 को आयोजित हुआ।
पार्थवी ग्रेवाल :
- यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के बुडवा में आयोजित ‘यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग कप’ में जयपुर की पार्थवी ग्रेवाल ने स्वर्ण पदक जीता।
हिमानी पूनिया :
- हिमानी पूनिया (जयपुरी) ने मास्टर नेशनल बैडमिण्टन प्रतियोगिता में अपना खिताब बरकरार रखा।
डॉ. राकेश चाहर (भरतपुर) :
- इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में 19-25 मार्च 2024 को नोएडा (उत्तर-पूर्व) में आयोजित तृतीय नेशनल सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिग चैम्पियनशिप में डॉ. राकेश चाहर तकनीकी अधिकारी थे।
अनु फोगाट :
- झारखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के वुशु खेल में जयपुर की अनु फोगाट ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
कुलवंत खेजडोलिया :
- रणजी ट्रॉफी में एक ही ओवर की लगातार चार गेंदों पर विकेट लेने वाले क्रिकेटर कुलवत खेजडोलिया, मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं) के थे।
लोक्षिता लवानिया :
- भरतपुर (सेंटपीटर्स स्कूल) की कक्षा-1 की लोक्षिता लवानिया ने इंटरनेशनल ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंग्लिश ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोनवीर :
- सोनवीर (भरतपुर) ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु चैम्पियनशिप (जम्मू 13-17 फरवरी-2024) की 90 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक ने जीता।
दामोदर प्रसाद :
- मुम्बई में जनवरी, 2024 में टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन हुआ, इसमें राजस्थान के दामोदर प्रसाद (जयपुर) ने लंबी मैराथन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
शंकर चंदेरिया :
- सांचौर निवासी शंकर चंदेरिया को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के लिए राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर की ओर से राजस्थान मलखंभ टीम का कोच नियुक्त किया।
अभिनव चौधरी :
- मध्यप्रदेश राज्य निशानेबाजी अकादमी रेंज, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में राजस्थान के अभिनव चौधरी ने पुरुष वर्ग में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल का खिताब 3 दिसम्बर 2023 को जीता।
- अभिनव ने फाइनल में 30 अंक के साथ उ. प्र. के अंकुर गोयल को 26 अंक से पराजित किया।
अनंतजीत :
- अनंतजीत (अन्तर्राष्ट्रीय स्कीट निशानेबाजी) ने दिल्ली के करणीसिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 66 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में 29 नवम्बर, 2023 को पहला व्यक्तिगत सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता।
कियाना परिहार :
- यूएई में आयोजित एशियाई युवा शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड मुकाबले के अंडर 8 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली कियाना परिहार का संबंध उदयपुर जिले से है।
आयुष्मान चौधरी :
- नोएडा में 22-27 नवम्बर, 2023 को आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले आयुष्मान चौधरी भरतपुर जिले के है।
दिव्यकृति सिंह :
- एशियन गेम्स में डीडवाना जिले की दिव्यकृति सिंह ने घुडसवारी में 41 साल बाद भारत को गोल्ड दिलाया।
- नोट : दिव्यकृति सिंह और उनकी टीम ने (सुदीप्ति हजेला, हृदय छेदा और अनुप अगरवल्ला) घुड़सवारी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
गौरांशी शर्मा :
- कोटा की गौरांशी ने ब्राजील में आयोजित डेफ एंड डंब वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जापान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
प्रणय और पारूल :
- राजस्थान के प्रणय कट्टा और पारुल चौधरी ने चंडीगढ़ में सितम्बर 2024 में आयोजित ‘नॉर्थ जोन इंटरस्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप’ में खिताब जीते हैं।
- राजस्थान के दूसरे वरीय प्रणय कट्टा ने लक्ष्य शर्मा को हराकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है
- जबकि पारूल चौधरी ने अंडर-19 बालिका वर्ग का खिताब हासिल किया है।
- इस प्रतियोगिता के अंडर-19 लड़कों के युगल वर्ग में राजस्थान के आर्यन त्यागी और मुरली शर्मा ने खिताब जीता।
भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व / भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व / भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व / भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व /भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व /भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व / भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व / भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व / भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व