दानाह ज़ोहर यह बताती हैं कि आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता (SQ) किसी विशेष धर्म से बंधी नहीं होती, बल्कि यह भारतीय दर्शन में ‘धर्म’ जैसी व्यापक आध्यात्मिक मूल्यों के साथ मेल खाती है। उनके अनुसार, SQ नैतिकता और धार्मिकता को समझने और अपनाने की क्षमता है, जो धर्म की सीमाओं से परे है।
उनके अनुसार “हम SQ का उपयोग धर्म के बारे में अधिक आध्यात्मिक रूप से बुद्धिमान बनने के लिए कर सकते हैं। उच्च SQ वाला व्यक्ति किसी भी धर्म का बिना संकीर्णता, सांप्रदायिकता या पूर्वाग्रह के पालन कर सकता है। इसी तरह, उच्च SQ वाला व्यक्ति धार्मिक हुए बिना भी आध्यात्मिक गुणों से संपन्न हो सकता है।”
ज़ोहर के अनुसार, आध्यात्मिक बुद्धि के मूल में 12 अलग-अलग सिद्धांत हैं:
- आत्म-जागरूकता (Self-Awareness): स्वयं को समझना [मैं कौन हूँ, मेरा उद्देश्य क्या है, मेरी भावनाएँ क्या कहती हैं] उदाहरणस्वरूप, अर्जुन को जब गीता में “स्वधर्म” का ज्ञान होता है, वह आत्म-जागरूकता का क्षण है।
- स्वाभाविकता/सहजता (Spontaneity): वर्तमान क्षण में जीना, प्राकृतिक और सच्चे भावों से कार्य करना, नकलीपन या दिखावे से नहीं। जैसे किसी ज़रूरतमंद की मदद बिना सोचे करना एक स्वाभाविकता है
- दूरदर्शिता और मूल्य-आधारित होना (Vision and Value-led): गहरे सिद्धांतों और आस्थाओं के आधार पर कार्य करना।
- समग्रता (Holism): जीवन को एक सम्पूर्ण इकाई के रूप में देखना न कि टुकड़ों में। मन, शरीर, समाज और प्रकृति सब एक-दूसरे से जुड़े हैं।
- करुणा (Compassion): दूसरों के दुख को महसूस करना और मदद की भावना रखना। बुद्ध का करुणा के मार्ग पर चलना, यह आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता का केंद्र है।
- विविधता की स्वीकार्यता (Celebration of Diversity): भिन्नताओं को स्वीकार करना, नफरत नहीं करना। उदाहरणस्वरूप; भारत की “विविधता में एकता” की भावना।
- क्षेत्र स्वतंत्रता (Field Independence): समाज के दबाव से स्वतंत्र होकर सही निर्णय लेना। ईमानदारी से काम करना भले ही सब भ्रष्ट हों
- नम्रता (Humility): अहंकार से मुक्त होकर सीखने की भावना रखना। जैसे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का विनम्र और सहज स्वभाव।
आध्यात्मिक बुद्धि – किसी व्यक्ति की उच्च स्तर की अंतरात्मा के साथ स्वयं को समझने, करुणा और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के द्वारा जीवन में सामाजिक रूप से प्रासंगिक उद्देश्य प्राप्त करने की क्षमता। (दानाह ज़ोहर )।
- यह अनंत के साथ संबंध की प्रेरणा का प्रतिनिधित्व करता है। यह समस्याओं को हल करने के लिए रोजमर्रा की जानकारी का अनुकूली उपयोग है।
SQ = P(IQ+EQ), जहां P उपस्थिति है, IQ बुद्धि भागफल है, और EQ भावनात्मक बुद्धि है।
आध्यात्मिकता एक व्यापक अवधारणा है, जो संज्ञानात्मक और भावनात्मक बुद्धि से परे फैली हुई है।
- यह विचारों, दृष्टिकोण और व्यवहार के माध्यम से सहज आध्यात्मिक गुणों की अभिव्यक्ति है।
- यह श्रेष्ठता पर जोर देता है, व्यक्तियों को गहरे अर्थों और मूल्यों से जोड़ती है।
- पारंपरिक बुद्धि के विपरीत, यह अस्तित्व संबंधी प्रश्नों और आंतरिक ज्ञान की खोज करती है।
- आध्यात्मिक बुद्धि सहानुभूति, करुणा और परोपकारिता के साथ-साथ दूरदर्शिता और मूल्य-आधारित आत्म को बढ़ावा देती है।
- यह मन, शरीर और आत्मा को एकीकृत करके समग्र कल्याण में योगदान देती है।

