विश्व के प्रमुख पठार

विश्व के प्रमुख पठार विश्व भूगोल का एक महत्वपूर्ण विषय है, जो विभिन्न महाद्वीपों में फैले विशाल पठारी क्षेत्रों के वितरण, निर्माण और भौतिक विशेषताओं पर केंद्रित है। पठार जलवायु, नदी प्रणालियों, खनिज संसाधनों और मानव बस्तियों के स्वरूप को प्रभावित करते हैं। इनके वैश्विक महत्व को समझना भौतिक भू-आकृतियों और भौगोलिक प्रक्रियाओं के विश्लेषण में सहायक होता है।

  • पठार, पृथ्वी के द्वितीयक क्रम के उच्चावच हैं। 
  • समस्त भू-पटल के 33% भाग पर पठारों का विस्तार है।
  • पठार, भू-पटल के वे स्थलखण्ड हैं, जिनका कोई एक ढाल समीप वाली सतह से अधिक ऊँचा तथा खड़े ढाल वाला होता है। इनका ऊपरी भाग सपाट तथा चपटा होता है जो मेज के आकार के समान दिखाई देता है। 
  • कुछ पठार 100 मीटर तक ऊँचे तथा कुछ विस्तृत पठार कई हजार मीटर तक ऊँचे होते हैं। सामान्यत: इनकी ऊंचाई समुद्र तल से 300 मीटर से 1000 मीटर तक होती है।
विश्व के प्रमुख पठार

उत्पत्ति के आधार पर पठारों का वर्गीकरण

  1. लावा निर्मित पठार – भूगर्भ से लावा उद्गार व्यापक क्षेत्र पर फैलकर पठार का निर्माण करता है। 
  • उदाहरण – दक्कन का पठार (भारत), कोलंबिया का पठार (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  1. हिमानीकृत पठार – हिमनद की अपरदन एवं निक्षेपण गतिविधियों से बनने वाले पठार हिमानीकृत पठार कहलाते हैं।
  • हिमनद अपरदन गतिविधियों द्वारा पर्वतीय भागों को घिसकर सपाट पठार का निर्माण करते हैं।  
  • उच्च अक्षांशों में लेब्रोडोर, स्कैंडेनेविया, अलास्का आदि ऐसे पठार हैं। निचले क्षेत्रों में हिमोढ़ के निक्षेपण से छोटे पठारों का निर्माण होता है। 
  • उदाहरण – भारत के गढ़वाल पठार तथा जर्मनी में पुशिया का पठार।
  1. वायुजनित पठार – पवनों द्वारा उड़ाकर लाई गई मिट्टी के अत्यधिक निक्षेपण से इन पठारों का निर्माण होता है। उदाहरण: पाकिस्तान का पोतवार एवं चीन का लोयस पठार 
  2. जलकृत या जलज पठार – समुद्री भाग अथवा भूसन्नतियों में निरंतर जमा हुए अवसाद जब कभी आंतरिक हलचलों से समुद्र तल से ऊपर उठ जाते हैं तो जलज पठार का निर्माण होता है। उदाहरण – शान का पठार (म्यांमार)

स्थिति के आधार पर पठारों का वर्गीकरण

अन्तः पर्वतीय पठार (Inter montane Plateau) – 
  • पर्वतों के मध्य स्थित होने के कारण ये अन्तरपर्वतीय पठार कहलाते हैं। 
  • इन पठारों का निर्माण अंतर्जात बल द्वारा वलित पर्वतों के निर्माण के साथ होता है। भूसन्नति के किनारों पर पर्वत श्रेणियों के निर्माण के साथ मध्य भाग भी कई बार ऊपर उठ जाते है। 
  • भूपटल के सर्वोच्च, सर्वाधिक विस्तृत एवं अत्यधिक जटिल पठार इसी श्रेणी में आते है। 
  • उदाहरण – हिमालय और कुनलुन पर्वतों के मध्य तिब्बत का पठार, बोलीविया का पठार, मैक्सिको का पठार।
विश्व के प्रमुख पठार
पर्वतपदीय पठार (Piedmont Plateau) –  
  • ये पठार पर्वतों की तलहटी में स्थित होते हैं जिनके एक ओर पर्वत तथा दूसरी ओर समुद्र या मैदान होता है।
  • पठार का मैदान की ओर वाला ढाल तीव्र तथा खड़ा होता है। 
  • उदाहरण – अर्जेंटीना का पैटागोनिया पठार एण्डीज पर्वत की तलहटी में पर्वत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका मे अप्लेशियन पर्वत के पूर्व में स्थित पीडमोंट पठार।
विश्व के प्रमुख पठार
महाद्वीपीय पठार (Continental Plateau) – 
  • ये पठार किसी देश या महाद्वीप के संपूर्ण भाग पर विस्तृत होते हैं। 
  • यह पठार प्रायः पर्वतीय भागों से दूर स्थित होते हैं। 
  • उदाहरण – दक्कन का पठार, ग्रीनलैंड का पठार और अंटार्कटिका का पठार आदि।

 जलवायु के आधार पर पठारों का वर्गीकरण

  1. आर्द्र पठार (Humid Plateau) – इन पठारों पर प्राय: 50% आर्द्रता तथा अच्छी वर्षा होती है। उदाहरण – मेघालय व मालगासी के पठार।
  2. शुष्क पठार (Dry or Arid Plateau) – इन पठारों पर वाष्पीकरण की मात्रा वर्षा से अधिक रहने के कारण शुष्कता बनी रहती है। उदाहरण – तारिम, गोबी व पोतवार के पठार।
  3. हिममण्डित पठार (Iced Plateau) – ऊँचे प्रदेशों व उच्च अक्षांशों में अत्यधिक ठंड के कारण वर्षभर अधिकांश भाग हिमाच्छित रहता है। जैसे –  ग्रीनलैंड व अन्टार्कटिका के पठारों पर।

विकास की अवस्था के आधार पर पठारों का वर्गीकरण

  1. नवीन पठार (Young Plateau) – तीक्ष्ण कगार, गहरी नदी घाटियाँ और सक्रिय अपरदन।  उदाहरण – कोलोरेडो पठार (ग्रैंड कैनियन)।
  2. प्रौढ़ पठार (Mature Plateau) – यह पठार पुराने एवं अपरदित होते है। उबड़-खाबड़ एवं विषम धरातल वाले इन पठारों पर कन्दराएँ और कटक तीव्र ढाल वाले होते हैं। इनके किनारे सीढ़ीनुमा दिखाई देते हैं। उदाहरण – अप्लेशियन का पठार।
  3. वृद्धावस्था के पठार (Old Plateau) – पठार के उच्चावच समप्राय: मैदान में परिवर्तित हो जाते हैं। जैसे-राँची का पठार।
  4. पुनर्युवनित पठार (Rejuvenated Plateau)– आन्तरिक हलचलों के कारण वृद्धावस्था प्राप्त कर चुके पठार का पुन: उत्थान हो जाता है। उस पर पुन: अपरदन प्रारंभ हो जाता है।

उत्तरी अमेरिका

विश्व के प्रमुख पठार

पठार

देश / क्षेत्र

विशेषताएँ

कोलंबिया–स्नेक पठार

उत्तर-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका (वाशिंगटन, ओरेगन, इडाहो)

  • कैस्केड पर्वतमाला एवं रॉकी पर्वतों से घिरा हुआ
  • कोलंबिया नदी द्वारा अनुप्रवाहित

कोलोराडो पठार

दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका (ऊटाह, एरिज़ोना, न्यू मेक्सिको, कोलोराडो)

  • विशाल घाटी क्षेत्र 

ओज़ार्क पठार

मध्य अमेरिका (मिसौरी, आर्कंसा, ओक्लाहोमा)

  • कार्स्ट स्थलाकृति

अप्लेशियन पठार

पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका (न्यूयॉर्क से अलाबामा तक)

एलेघनी पठार

उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका (न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, पश्चिमी  वर्जीनिया)

  • अप्लेशियन पठार का उपविभाजन

चिहुआहुआ पठार

उत्तरी मेक्सिको एवं दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका (टेक्सास, न्यू मेक्सिको)

बोलसोन डी मापिमी पठार

उत्तरी मेक्सिको

मेसा सेंट्रल (केंद्रीय पठार)

मध्य मेक्सिको

  • सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल एवं सिएरा माद्रे ओरिएंटल से घिरा

युकाटन पठार

दक्षिण-पूर्वी मेक्सिको

  • सिंकहोल (भू-गड्ढे) युक्त कार्स्ट क्षेत्र
  • प्राचीन माया सभ्यता का क्षेत्र

कैनेडियन शील्ड (लॉरेनशिय न पठार)

कनाडा का अधिकांश भाग, ग्रीनलैंड के कुछ भाग एवं उत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका (महान झीलों का क्षेत्र, मिनेसोटा)

  • प्रीकैम्ब्रियन क्रिस्टलीय शील्ड
  • सबसे प्राचीन भूवैज्ञानिक संरचना (लगभग 3 अरब वर्ष)
  • अत्यधिक हिमानीकृत एवं अपरदित सतह

पीडमोंट पठार

पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका

  • अटलांटिक तटीय मैदान (पूर्वी) तथा ब्लू रिज पर्वत एवं अप्लेशियन पर्वत (पश्चिम) के बीच स्थित

एडवर्ड्स पठार

दक्षिण-मध्य टेक्सास

  • कार्स्ट स्थलाकृति

दक्षिण अमेरिका

Deserts

पठार

अवस्थिति

विशेषताएँ

गुयाना उच्च भूमि (गुयाना पठार)

उत्तरी दक्षिण अमेरिका — वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम, फ़्रेंच गुयाना, उत्तरी ब्राज़ील

  • प्रमुख नदियों का उद्गम: ओरिनोको, अमेज़नमाउंट रोराइमा (मेज़ाकार पर्वत)
  • विश्व का सर्वोच्च जलप्रपात: एंजिल जलप्रपात

ब्राज़ीलियन उच्चभूमि (ब्राज़ीलियन पठार)

मध्य, पूर्वी एवं दक्षिणी ब्राज़ील

  • उप-पठारों में विभाजित:मातो ग्रोसो, कैम्पोस, सेराडोस, कातिंगा, गोयास, सेरा डो मार, सेरा डो मोंटिकैरा, बोरबोरेमा

मातो ग्रोसोपठार

पश्चिमी–मध्य ब्राज़ील

  • सेराडो (सवाना वनस्पति) से आच्छादित
  • कृषि एवं पशुपालन के लिए महत्वपूर्ण

सेराडोस पठार

मध्य ब्राज़ील

  • सवाना प्रकार का पारितंत्र

बोरबोरेमा पठार

उत्तर-पूर्वी ब्राज़ील

अल्टीप्लेनो / बोलिवियन पठार

मध्य एंडीज — बोलीविया, पेरू, उत्तरी चिली, अर्जेंटीना

  • विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पठार
  • टिटिकाका झील स्थित

पेटागोनिया पठार

दक्षिणी अर्जेंटीना एवं चिली

  • बेसाल्टिक लावा पठार

यूरोप

Major Plateaus of the World

पठार

अवस्थिति

विशेषताएँ

सेंट्रल पठार (मैसिफ़ सेंट्रल)

फ्रांस

मेसेटा सेंट्रल

स्पेन

  • सिएरा मोरेना एवं कैंटाब्रियन पर्वतों से घिरा हुआ
  • शुष्क कृषि (गेहूँ, जौ) के लिए महत्वपूर्ण

बोहेमियन मैसिफ / बोहेमियन पठार

चेक गणराज्य, जर्मनी, ऑस्ट्रिया एवं पोलैंड के कुछ भाग

स्विस पठार (मित्तेललैंड)

स्विट्जरलैंड

  • जूरा पर्वत (उत्तर) एवं आल्प्स (दक्षिण) के बीच स्थित

बावेरियन पठार (बावेरियन उच्चभूमि)

दक्षिणी जर्मनी

  • डेन्यूब नदी एवं आल्प्स के बीच स्थित

स्कैंडिनेवियन पठार (स्कैंडिनेवियन उच्चभूमि)

नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड

  • प्राचीन प्रीकैम्ब्रियन शील्ड से निर्मित
  • नॉर्वे तट के साथ फियोर्ड युक्त ऊबड़-खाबड़ भूभाग

आइबेरियन पठार / मेसेटा सेंट्रल

स्पेन

फ़िनिश लेकलैंड पठार

फिनलैंड

वाल्दाई पठार

पश्चिमी रूस

  • प्रमुख नदियों का उद्गम: वोल्गा, नीपर, दोगावा

पोडोलियन पठार

यूक्रेन

अफ्रीका

Major Mountains of the World

पठार

अवस्थिति

विशेषताएँ

तादेमैत पठार

अल्जीरिया (मध्य सहारा)

  • सहारा मरुस्थल का भाग (हमादा)

तस्सिली एन’अज्जर / होगर पठार

दक्षिणी अल्जीरिया

  • होगर पर्वतों से संबद्ध
  • प्रागैतिहासिक शैल चित्रों के लिए प्रसिद्ध

ऐर पठार

नाइजर (मध्य सहारा)

दारफुर पठार

पश्चिमी सूडान

अल-जॉफ पठार

मॉरिटानिया एवं माली (पश्चिमी सहारा क्षेत्र)

फ़ाउटा जालौन पठार

गिनी (पश्चिमी अफ्रीका)

  • पश्चिमी अफ्रीका की प्रमुख नदियों का उद्गम: नाइजर, सेनेगल, गाम्बिया

लोमा पठार

सिएरा लियोन

जोस पठार

मध्य नाइजीरिया

अदामावा पठार

नाइजीरिया, कैमरून

इथियोपियाई उच्चभूमि

इथियोपिया, इरिट्रिया

  • “अफ्रीका की छत”

पूर्वी अफ्रीकी पठार

केन्या, युगांडा, तंजानिया

  • ग्रेट रिफ्ट वैली द्वारा विभाजित
  • ज्वालामुखीय शिखर: किलिमंजारो, माउंट केन्या

मुचिंगा पठार

ज़ाम्बिया

  • लुआंगवा एवं चाम्बेशी नदियों का उद्गम
  • ज़ांबेज़ी बेसिन का भाग

कटंगा पठार (शाबा पठार)

दक्षिणी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

बी पठार

मध्य अंगोला

  • प्रमुख नदियों का उद्गम: कुआंजा, ज़ांबेज़ी

उच्च वेल्ड पठार

मध्य दक्षिण अफ्रीका

  • ग्रेट कारु एवं लिटिल कारु में विभाजित
  • ड्रेकेन्सबर्ग पर्वतों से घिरा हुआ

एशिया

Deserts

पठार

अवस्थिति

विशेषताएँ

अनातोलियन पठार

तुर्की (पोंटीन एवं टॉरस पर्वतों के बीच)

  • महाद्वीपीय जलवायु
  • उच्च भूकंपीय (भूकंप) क्षेत्र

आर्मेनियन पठार

काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच (तुर्की, आर्मेनिया, अज़रबैजान)

  • माउंट अरारत
  • अरास नदी का उद्गम

ईरानी पठार

ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान

  • एशिया के सबसे बड़े पठारों में से एक
  • शुष्क जलवायु
  • एलबुर्ज एवं जारागोस पर्वतों से घिरा

अरेबियन पठार

सऊदी अरब, यमन, ओमान, यूएई, जॉर्डन

तिब्बती पठार

चीन (भारत, नेपाल तक विस्तारित)

  • विश्व का सबसे ऊंचा एवं सबसे बड़ा पठार
  • प्रमुख नदियों का उद्गम — सिंधु, ब्रह्मपुत्र, मेकांग, यांग्त्से, पीली (ह्वांगहो) नदी

युन्नान पठार

दक्षिण-पश्चिमी चीन

  • चूना-पत्थर गुफाओं एवं सिंकहोल युक्त कार्स्ट स्थलाकृति

लोयस पठार

उत्तर-मध्य चीन (पीली नदी के किनारे)

  • पवन द्वारा लाई गई लोयस  (सूक्ष्म गाद) जमाओं से निर्मित
  • अत्यंत उपजाऊ किंतु अत्यधिक अपरदनशील
  • चीनी सभ्यता की जन्मभूमि

मंगोलियन पठार

मंगोलिया

  • स्टेपी एवं अर्ध-मरुस्थलीय क्षेत्र

तुरान पठार

उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़िस्तान

उस्त युर्त पठार

पश्चिमी कज़ाख़िस्तान, उत्तर-पश्चिमी उज़्बेकिस्तान

  • कैस्पियन सागर एवं अरल सागर के बीच स्थित

कज़ाख़ पठार

मध्य कज़ाख़िस्तान

  • यूराल एवं अल्ताई पर्वतों के बीच

केंद्रीय साइबेरियन पठार

रूस (साइबेरिया)

  • ताइगा वनों से आच्छादित
  • येनिसे एवं लेना नदियों के बीच

खोरात पठार

उत्तर-पूर्वी थाईलैंड

  • मेकांग नदी द्वारा सिंचित बलुआ पत्थर का पठार

शान पठार

पूर्वी म्यांमार (बर्मा)

  • यूनान पठार का विस्तार

ल्हासा पठार

दक्षिणी तिब्बत (चीन)

  • ल्हासा नगर के आसपास तिब्बती पठार का केंद्रीय भाग

यमल पठार

उत्तर-पश्चिमी साइबेरिया (रूस)

  • यमल प्रायद्वीप में स्थित टुंड्रा वनस्पति स्थायी तुषार क्षेत्र

धोफ़ार पठार

दक्षिणी ओमान (अरब प्रायद्वीप)

  • लोबान (फ्रैंकिसेंस) वृक्षों के लिए प्रसिद्ध

क़ैदम बेसिन

उत्तर-पश्चिमी चीन

कोराज़िम पठार

उत्तरी इजराइल

कोबडो

पश्चिमी मंगोलिया

  • अल्ताई पर्वतों से घिरा

कराकुम

तुर्कमेनिस्तान

बामियान

मध्य अफगानिस्तान

  • प्राचीन बुद्ध प्रतिमाओं का स्थल
  • हिंदूकुश पर्वत श्रेणी का भाग
  • ऐतिहासिक रेशम मार्ग पर स्थित

पुतोराना पठार

उत्तर-पश्चिमी साइबेरिया (रूस)

ऑस्ट्रेलिया

Major Mountains of the World

पठार

स्थिति / देश

किम्बरली पठार

  • उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

आर्नहेम पठार

  • उत्तरी ऑस्ट्रेलिया

बार्कली उच्च भूमि 

  • उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया

बकलैंड उच्च भूमि

  • उत्तर-पूर्वी क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat