बुद्धि

हॉवर्ड गार्डनर के बुद्धि के बहुआयामी सिद्धांत (1983) के अनुसार, बुद्धिमत्ता एक एकल तत्व नहीं है, बल्कि कई बुद्धिमत्ताओं से बनी है जो  किसी  समस्या का समाधान खोजने के लिए परस्पर क्रिया करती हैं और मिलकर काम करती हैं। बुद्धि के विभिन्न रूप हैं-

  1. भाषागत (स्वयं को अभिव्यक्त करने और दूसरों को समझने के लिए भाषा का धाराप्रवाह उपयोग करने की क्षमता); शब्द चतुर; लेखक, पत्रकार.
  2. तर्कसंगत/गणितीय (तर्कसंगत सोच और समस्या समाधान में कुशल); वैज्ञानिक।
  3. सांगीतिक ( ध्वनियों, लय, पैटर्न, अच्छे ज्ञान के प्रति संवेदनशील); गायक और संगीतकार.
  4. स्थानिक (दृश्य चित्र और पैटर्न बनाने में कौशल); पायलट, चित्रकार.
  5. शारीरिक गतिक  (पूरे या शरीर के कुछ हिस्सों का लचीले और रचनात्मक तरीके से उपयोग करना); अभिनेता, नर्तक.
  6. अंतर्वैयक्तिक  (दूसरों के व्यवहार के सूक्ष्म पहलुओं के प्रति संवेदनशीलता); परामर्शदाता, मनोवैज्ञानिक,
  7. अंतः व्यक्तिक  (किसी की अपनी भावनाओं, उद्देश्यों और इच्छाओं के बारे में जागरूकता); दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता 
  8. प्रकृतिवादी (प्राकृतिक दुनिया की विशेषताओं के प्रति संवेदनशीलता); पर्यटक, प्राणीशास्त्री
  9. अस्तित्ववादी ((जीवन, मृत्यु, संसार, मोक्ष के रहस्य को जानने की क्षमता); दार्शनिक 

बुद्धि आनुवंशिकता (प्रकृति) और पर्यावरण (पालन-पोषण) की परस्पर क्रिया का परिणाम होती है।

  • एक साथ पले समान जुड़वाँ बच्चों पर किए गए अध्ययनों में लगभग 0.90 का सहसंबंध पाया गया है, जबकि अलग-अलग पले समान जुड़वाँ बच्चों में यह लगभग 0.72 होता है, जो आनुवंशिक प्रभाव की प्रबलता को दर्शाता है।
  • साथ पले असमान जुड़वाँ बच्चों में सहसंबंध 0.60, भाई-बहनों में 0.50, और अलग-अलग पले भाई-बहनों में 0.25 पाया गया है, जो पर्यावरणीय योगदान को इंगित करता है।
  • दत्तक ग्रहण (Adoption) अध्ययनों से यह ज्ञात हुआ है कि बच्चे की बुद्धि अपने जैविक माता-पिता से अधिक मेल खाती है, फिर भी निम्न सामाजिक-आर्थिक परिवारों से आए वे बच्चे जिन्हें उच्च सामाजिक-आर्थिक परिवारों ने अपनाया है, उनमें आई.क्यू. (IQ) में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat