विश्व की प्रमुख नदियाँ

विश्व की प्रमुख नदियाँ उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया की महत्वपूर्ण नदी प्रणालियों को समाहित करती हैं, जो जलवायु, कृषि, व्यापार मार्गों और मानव बस्तियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्व भूगोल के विषय में, इन नदियों को समझना छात्रों को जल निकासी पैटर्न, महाद्वीपीय भू-आकृतियों और पर्यावरणीय अंतःक्रियाओं का विश्लेषण करने में मदद करता है। यह विषय त्वरित अध्ययन और प्रभावी परीक्षा तैयारी के लिए महाद्वीपवार अवलोकन प्रदान करता है।

उत्तरी अमरीका

World's Major Rivers

नदी

उद्गम एवं अपवाह

विशेषताएँ

मैकेंज़ी

  • उद्गम: ग्रेट स्लेव झील, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (कनाडा)
  • अपवाह: आर्कटिक महासागर (ब्यूफोर्ट सागर)
  • कनाडा की सबसे लंबी नदी प्रणाली
  • ग्रेट स्लेव झील का अपवाह क्षेत्र 

पीस

  • उद्गम: रॉकी पर्वत, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)
  • अपवाह: मैकेंज़ी नदी → आर्कटिक महासागर
  • अल्बर्टा एवं ब्रिटिश कोलंबिया से होकर बहती है
  • प्रमुख जलविद्युत स्रोत (डब्ल्यू.ए.सी. बेनेट बाँध)

युकोन

  • उद्गम: लेवेलिन हिमनद, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)
  • अपवाह: बेरिंग सागर (प्रशांत महासागर)
  • अलास्का एवं युकोन अपवाह क्षेत्र से होकर बहती है

सस्केचेवान

  • उद्गम: उत्तर एवं दक्षिण सस्केचेवान नदियों का संगम (अल्बर्टा, कनाडा)
  • अपवाह: हडसन की खाड़ी
  • मध्य कनाडा का  प्रमुख अपवाह नदी क्षेत्र 

नेल्सन

  • उद्गम: विनिपेग झील, मैनिटोबा (कनाडा)
  • अपवाह: हडसन की खाड़ी
  • विनिपेग झील का निकास

चर्चिल

  • उद्गम: स्मॉलवुड जलाशय, लैब्राडोर (कनाडा)
  • अपवाह: हडसन की खाड़ी
  • लैब्राडोर क्षेत्र की महत्वपूर्ण नदी

अल्बेनी 

  • उद्गम: सेंट जोसेफ झील, ओंटारियो (कनाडा)
  • अपवाह: हडसन की खाड़ी
  • उत्तरी ओंटारियो की प्रमुख नदी

सेंट लॉरेंस

  • उद्गम: ओंटारियो झील (कनाडा–अमेरिका सीमा)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • महान झीलों (ग्रेट लेक्स) को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है
  • प्रमुख नौवहन मार्ग (सेंट लॉरेंस समुद्री मार्ग)

ओटावा

  • उद्गम: लॉरेन्शियन पर्वत, क्यूबेक (कनाडा)
  • अपवाह: सेंट लॉरेंस नदी → अटलांटिक महासागर
  • ओंटारियो एवं क्यूबेक के बीच सीमा बनाती है

मिसौरी

  • उद्गम: रॉकी पर्वत, मोंटाना (USA)
  • अपवाह: मिसिसिपी नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • मिसिसिपी की सबसे लंबी सहायक नदी
  • ग्रेट प्लेन्स से होकर बहती है

प्लाटे

  • उद्गम: रॉकी पर्वत, कोलोराडो (USA)
  • अपवाह: मिसौरी नदी → मिसिसिपी नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • मिसौरी नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदी

मिसिसिपी

  • उद्गम: इटास्का झील , मिनेसोटा झील (USA)
  • अपवाह: मैक्सिको की खाड़ी
  • उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी एवं सबसे महत्वपूर्ण नदी
  • USA के 31 राज्यों से गुजरती है 

ओहायो

  • उद्गम: एलेघनी एवं मोनोंगहेला नदियों का संगम, पिट्सबर्ग (USA);
  • अपवाह: मिसिसिपी नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • मिसिसिपी की सबसे बड़ी सहायक नदियों में से एक

आर्कान्सा

  • उद्गम: रॉकी पर्वत, कोलोराडो (USA)
  • अपवाह: मिसिसिपी नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • मध्य USA की प्रमुख नदी

कैनेडियन

  • उद्गम: सांग्रे डी क्रिस्टो पर्वत, न्यू मेक्सिको (USA)
  • अपवाह: अरकांसास नदी → मिसिसिपी नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • अरकांसास नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदी

टेनिसी

  • उद्गम: अपालाचियन पर्वत (पूर्वी USA)
  • अपवाह: ओहियो नदी → मिसिसिपी नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • दक्षिण-पूर्वी USA की प्रमुख नदी

पेकॉस

  • उद्गम: सांग्रे डे क्रिस्टो पर्वत, न्यू मैक्सिको (USA)
  • अपवाह: रियो ग्रांडे नदी → मेक्सिको की खाड़ी
  • रियो ग्रांडे नदी की पश्चिमी सहायक नदी

रियो ग्रांडे

  • उद्गम: सैन जुआन पर्वत, कोलोराडो (USA)
  • अपवाह: मेक्सिको की खाड़ी
  • USA एवं मेक्सिको  के बीच प्राकृतिक सीमा

कोलोराडो

  • उद्गम: रॉकी पर्वत, कोलोराडो (USA)
  • अपवाह: कैलिफोर्निया की खाड़ी (प्रशांत महासागर)
  • ग्रैंड कैनियन का निर्माण किया
  • प्रमुख बांध (हूवर, ग्लेन कैन्यन)

गिला

  • उद्गम: न्यू मेक्सिको के पर्वतों से (USA)
  • अपवाह: कोलोराडो नदी → कैलिफोर्निया की खाड़ी
  • कोलोराडो नदी की प्रमुख सहायक नदी

कोलंबिया

  • उद्गम: कोलंबिया झील, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)
  • अपवाह: प्रशांत महासागर
  • कनाडा में उद्गमUSA से होकर बहती है

दक्षिण अमेरिका

World's Major Rivers | विश्व की प्रमुख नदियाँ

नदी

उद्गम एवं अपवाह

विशेषताएँ

अमेज़न

  • उद्गम: एंडीज पर्वत (पेरू)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर (ब्राजील तट)
  • अपवाह की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी
  • प्रमुख सहायक नदियां –, मदीरा, नीग्रो, पुरूस, तपाजोस, शिंगू, जुरुआ, जावारी

ओरिनोको

  • उद्गम: गुयाना उच्च भूमि (वेनेजुएला)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर (पारिया की खाड़ी)
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – मेटा, अप्यूर, गुआवियारे
  • विशाल पंजाकार डेल्टा का निर्माण

साओ फ्रांसिस्को

  • उद्गम: कनास्ट्रा रेंज (ब्राज़ीलियाई उच्चभूमि)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर (साल्वाडोर की खाड़ी)

टोकैंटीन्स-आरागुआया

  • उद्गम: केन्द्रीय पठार (ब्राज़ील)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • पूर्णतः ब्राजील में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी प्रणाली

पराना–पराग्वे–उरुग्वे (ला प्लाटा बेसिन)

  • उद्गम: ब्राज़ीलियाई उच्चभूमि (पराना) एवं माटो ग्रोसो पठार (पराग्वे) 
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर (रियो डी ला प्लाटा मुहाना)
  • दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा अपवाह बेसिन
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – पिलकोमायो, बेरमेहो, ग्रांडे, इगुआजु

मैग्डालेना

  • उद्गम: एंडीज पर्वत (कोलंबिया)
  • अपवाह: कैरेबियन सागर
  • प्रमुख सहायक नदी – काउका
  • कोलंबिया की जीवन रेखा

डेसागुआडेरो (आंतरिक अपवाह)

  • उद्गम: टिटिकाका झील (पेरू–बोलीविया)
  • अपवाह: पूपो झील (आंतरिक बेसिन)
  • अल्टीप्लेनो पठार की आंतरिक अपवाह प्रणाली

कोलोराडो (अर्जेंटीना)

  • उद्गम: एंडीज पर्वत (अर्जेंटीना)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • शुष्क पेटागोनिया क्षेत्र से होकर अटलांटिक में अपवाह
  • डेसागुआडेरो नदी प्रणाली से संबद्ध

चूबुत

  • उद्गम: एंडीज पर्वत (अर्जेंटीना)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • पेटागोनिया मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी

यूरोप

नदी

उद्गम एवं अपवाह

विशेषताएँ

वोल्गा

  • उद्गम: वल्दाई पहाड़ियाँ (रूस)
  • अपवाह: कैस्पियन सागर
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – ओका, कामा, वेतलुगा, सूरा
  • यूरोप की सबसे लंबी नदी
  • वोल्गोग्राड, कुइबिशेव एवं रिबिन्स्क जलाशय स्थित
  • रूस के अंतर्देशीय जलमार्गों की रीढ़

डॉन नदी 

  • उद्गम: मध्य रूसी उच्चभूमि
  • अपवाह: आज़ोव सागर
  • मुख्य सहायक नदी – डोनेट्स
  • वोल्गा–डॉन नहर द्वारा वोल्गा नदी से जुड़ी
  • दक्षिणी रूस की महत्वपूर्ण नदी

नीपर नदी 

  • उद्गम: वल्दाई पहाड़ियाँ (रूस)
  • अपवाह: काला सागर
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – प्रिप्यात, देसनारूस, बेलारूस एवं यूक्रेन से होकर प्रवाहित
  • कीव, क्रेमेन्चुक एवं काखोव्का बाँध

डनिस्टर नदी

  • उद्गम: कार्पेथियन पर्वत
  • अपवाह: काला सागर
  • यूक्रेन एवं मोल्दोवा से होकर प्रवाहित
  • नदी का निम्न प्रवाह नौवहन योग्य है

डेन्यूब नदी 

  • उद्गम: ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी)
  • अपवाह: काला सागर
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – द्रावा, सावा, तिस्सा, मोरावा, इन10 देशों से होकर प्रवाहित
  • यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी

राइन नदी 

  • उद्गम: स्विस आल्प्स
  • अपवाह: उत्तरी सागर
  • सहायक नदियाँ – माइन, मोज़ेल, लिप्पे
  • पश्चिमी यूरोप की औद्योगिक एवं नौवहन योग्य नदी रॉटरडैम बंदरगाह तक पहुँचती है

एल्बे नदी 

  • उद्गम: क्रकोनोशे पर्वत (चेक गणराज्य)
  • अपवाह: उत्तरी सागर
  • प्रमुख सहायक नदी – वल्तावा चेक गणराज्य एवं जर्मनी से होकर प्रवाहित
  • हैम्बर्ग बंदरगाह से जुड़ी

ओडर नदी 

  • उद्गम: चेक–पोलैंड सीमा
  • अपवाह: बाल्टिक सागर
  • प्रमुख सहायक नदी – वारता पोलैंड एवं जर्मनी के बीच सीमा बनाती है

विस्तुला नदी

  • उद्गम: कार्पेथियन पर्वत (पोलैंड)
  • अपवाह: बाल्टिक सागर
  • पोलैंड की सबसे लंबी नदीगडांस्क की खाड़ी में अपवाह

नेवा नदी

  • उद्गम: लाडोगा झील (रूस)
  • अपवाह: फिनलैंड की खाड़ी (बाल्टिक सागर)
  • सेंट पीटर्सबर्ग को बाल्टिक सागर से जोड़ती है

डुगावा नदी(पश्चिमी ड्वीना)

  • उद्गम: वल्दाई पहाड़ियाँ (रूस)
  • अपवाह: रीगा की खाड़ी (बाल्टिक सागर)
  • रूस, बेलारूस एवं लातविया से होकर प्रवाहित
  • बाल्टिक क्षेत्र की प्रमुख अपवाह नदी

नेमन (मेमेल) नदी

  • उद्गम: बेलारूस–लिथुआनिया सीमा
  • अपवाह: बाल्टिक सागर

पो नदी प्रणाली

  • उद्गम: कॉटियन आल्प्स (इटली)
  • अपवाह: एड्रियाटिक सागर
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – टिसिनो, अड्डा, मिन्चियो
  • इटली की सबसे लंबी नदीउ
  • पजाऊ पो घाटी का निर्माण

एब्रो नदी

  • उद्गम: कैंटेब्रियन पर्वत (स्पेन)
  • अपवाह: भूमध्य सागर
  • टैरागोना के पास एक बड़ा डेल्टा का निर्माण
  • उत्तरी स्पेन की प्रमुख नदी

टाइबर नदी

  • उद्गम: एपेनाइन्स पर्वत (इटली)
  • अपवाह: टायरहेनियन सागर (भूमध्य सागर)
  • रोम नगर से होकर प्रवाहित

टैगस (टेजो)नदी

  • उद्गम: सिएरा दे अल्बैरैसिन (स्पेन)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • आइबेरियन प्रायद्वीप की सबसे लंबी नदी (मेसेटा सेंट्रल)लिस्बन से होकर प्रवाहित

ग्वाडलक्विविरनदी

  • उद्गम: सिएरा दे कैज़ोर्ला (स्पेन)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर

डोरो नदी

  • उद्गम: सोर्सिया प्रांत (स्पेन)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • पुर्तगाल से होकर प्रवाहित
  • डूरो वाइन घाटी के लिए प्रसिद्ध

लोयर नदी

  • उद्गम: मैसिफ सेंट्रल (फ्रांस)
  • अपवाह: बिस्के की खाड़ी (अटलांटिक महासागर)
  • फ्रांस की सबसे लंबी नदी
  • ऑर्लियॉं से होकर प्रवाहित

सीन नदी 

  • उद्गम: लैन्ग्रेस पठार (फ्रांस)
  • अपवाह: इंग्लिश चैनल
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – मार्ने, ओईस
  • पेरिस से होकर प्रवाहित
  • फ्रांस की सांस्कृतिक जीवन रेखा मानी जाने वाली नदी।

रोन नदी 

  • उद्गम: रोन हिमनद (स्विस आल्प्स)
  • अपवाह: भूमध्य सागर
  • प्रमुख सहायक नदी – साओनजिनेवा झील से होकर प्रवाहित
  • फ्रांस की प्रमुख जलविद्युत नदी

म्यूज़ नदी

  • उद्गम: लैंग्रेस पठार (फ्रांस)
  • अपवाह: उत्तरी सागर
  • बेल्जियम एवं नीदरलैंड से होकर प्रवाहित

एम्स नदी

  • उद्गम: ट्यूटोबर्ग वन (जर्मनी)
  • अपवाह: उत्तरी सागर
  • पूर्णतः जर्मनी में प्रवाहित
  • डोलार्ट की खाड़ी में अपवाह

टेम्स नदी

  • उद्गम: कॉटस्वॉल्ड पहाड़ियाँ (इंग्लैंड)
  • अपवाह: उत्तरी सागर
  • लंदन से होकर प्रवाहित
  • निचला प्रवाह ज्वारीय

शैनन नदी

  • उद्गम: कुइलकैग पर्वत (आयरलैंड)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • आयरलैंड की सबसे लंबी नदी
  • झीलों की श्रृंखला से होकर प्रवाहित

लिफ्फी नदी

  • उद्गम: विक्लो पर्वत (आयरलैंड)
  • अपवाह: आयरिश सागर
  • डबलिन से होकर प्रवाहित

कील नहर

  • उद्गम: उत्तरी जर्मनी
  • अपवाह: उत्तरी सागर एवं बाल्टिक सागर को जोड़ती है
  • दो सागरों को जोड़ने वाली कृत्रिम नहर

स्कैंडिनेवियाई नदियाँ

  • उद्गम: स्कैंडिनेवियन  पर्वत
  • अपवाह: नॉर्वेजियन सागर / बाल्टिक सागर

अफ्रीका

World's Major Rivers | विश्व की प्रमुख नदियाँ

नदी

उद्गम एवं अपवाह

विशेषताएँ

द्राआ

  • उद्गम: एटलस पर्वत; 
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • मोरक्को की छोटी, मौसमी नदी

नील

  • उद्गम: विक्टोरिया झील (श्वेत नील) एवं ताना झील (नील नील); 
  • अपवाह: भूमध्य सागर
  • अफ्रीका की सबसे लंबी नदी
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – श्वेत नील, नील नील, अतबारा

सेनेगल

  • उद्गम: फ़ाउटा जालौन उच्चभूमि
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – फालेमे, बाफ़िंग, बाकॉय

गाम्बिया

  • उद्गम: फ़ाउटा जालौन उच्चभूमि
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • पश्चिमी अफ्रीका की छोटी पश्चिमवाहिनी नदी

नाइजर

  • उद्गम: फ़ाउटा जालौन उच्चभूमि
  • अपवाह: गिनी की खाड़ी
  • प्रमुख सहायक नदी – बेनुए
  • विशाल डेल्टा का निर्माण

वोल्टा

  • उद्गम: बुर्किना फ़ासो क्षेत्र
  • अपवाह: गिनी की खाड़ी
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – वाइट वोल्टा,  ब्लैक वोल्टा

शारी

  • उद्गम: मध्य अफ्रीका
  • अपवाह: चाड झील
  • चाड झील की मुख्य सहायक नदी

शेबेले

  • उद्गम: इथियोपियाई उच्चभूमि
  • अपवाह: हिन्द महासागर (सोमालिया तट)
  • मौसमी नदी

जुब्बा

  • उद्गम: इथियोपियाई उच्चभूमि
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • सोमालिया की बारहमासी नदी

कांगो (जायरे)

  • उद्गम: लुआलाबा नदी (कतगा उच्चभूमि)
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • विश्व की सबसे गहरी नदी
  • प्रमुख सहायक नदियाँ – कसाई, लोमामी, उबांगी, सांग्हा, लुलुआ
  • भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है

रुफिजी

  • उद्गम: तंजानिया उच्चभूमि
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • तंजानिया की सबसे बड़ी नदी

रुवुमा

  • उद्गम: न्यासा झील क्षेत्र
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • मोजाम्बिक–तंजानिया सीमा का आंशिक निर्माण

ज़ांबेज़ी

  • उद्गम: उत्तर-पश्चिम ज़ाम्बिया
  • अपवाह: हिन्द महासागर (मोजाम्बिक चैनल)
  • विक्टोरिया जलप्रपात इस नदी पर स्थित है सहायक नदियाँ – काफुए, लुआंग्वा, शाइर

लिम्पोपो

  • उद्गम: ट्रांसवाल उच्चभूमि (दक्षिण अफ्रीका)
  • अपवाह: हिन्द महासागर (डेलगाडा खाड़ी)
  • दक्षिणी अफ्रीका की महत्वपूर्ण नदी
  • मकर रेखा को दो बार पार करती है

ऑरेंज

  • उद्गम: ड्रेकेंसबर्ग पर्वत
  • अपवाह: अटलांटिक महासागर
  • दक्षिण अफ्रीका की सबसे लंबी नदी
  • प्रमुख सहायक नदी – वाल

एशिया

विश्व की प्रमुख नदियाँ

नदी

उद्गम एवं अपवाह

विशेषताएँ

ओब

  • उद्गम: अल्ताई पर्वत (रूस)
  • अपवाह: आर्कटिक महासागर
  • सहायक नदियाँ – इरतिश, टोबोल

येनिसे

  • उद्गम: सायन पर्वत (मंगोलिया)
  • अपवाह: आर्कटिक महासागर
  • सहायक नदियाँ – अंगारा, लोअर तुंगस्का
  • आर्कटिक महासागर में सबसे बड़ा नदी अपवाह तंत्र 

लीना

  • उद्गम: बैकाल पर्वत
  • अपवाह: लेप्टेव सागर (आर्कटिक महासागर)
  • सहायक नदियाँ – एल्डन, विल्युय
  • आधे वर्ष जमी हुई रहती है

अमूर

  • उद्गम: मंचूरिया के पर्वत
  • अपवाह: ओखोत्स्क सागर
  • सहायक नदियाँ – सुंगारी (सोंगहुआ), ज़ेया, बुरेया
  • रूस एवं चीन के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती है

ह्वांगहो  (पीली नदी)

  • उद्गम: कुनलुन पर्वत
  • अपवाह: पीला सागर
  • सहायक नदी – वेई
  • अधिक गाद एवं बाढ़ के कारण “चीन का शोक” कहलाती है

यांग्त्से (चांग जियांग)

  • उद्गम: तिब्बती पठार
  • अपवाह: पूर्वी चीन सागर
  • सहायक नदियाँ – हान जियांग, वू जियांग
  • एशिया की सबसे लंबी नदी
  • थ्री गॉर्जेस बांध स्थित

मेकोंग

  • उद्गम: तिब्बती पठार
  • अपवाह: दक्षिण चीन सागर
  • चीन, लाओस, कंबोडिया एवं वियतनाम से होकर बहने वाली अंतरराष्ट्रीय नदी

सालवीन

  • उद्गम: पूर्वी तिब्बत
  • अपवाह: मर्तबान की खाड़ी (म्यांमार)
  • तीव्र ढालसंकरी घाटियों में तीव्र प्रवाह

इरावदी

  • उद्गम: उत्तरी म्यांमार
  • अपवाह: अंडमान सागर
  • सहायक नदी – चिंदविन
  • म्यांमार की मुख्य वाणिज्यिक नदी

ब्रह्मपुत्र

  • उद्गम: चेमायुंगडुंग हिमनद (तिब्बत)
  • अपवाह: बंगाल की खाड़ी
  • सहायक नदियाँ – तीस्ता, सुबनसिरी, मानस, धनसिरी
  • तिब्बत में सांगपो कहलाती है
  • गंगा के साथ विशाल डेल्टा का निर्माण

गंगा

  • उद्गम: गंगोत्री हिमनद (हिमालय, भारत)
  • अपवाह: बंगाल की खाड़ी
  • सहायक नदियाँ – यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी
  • विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा (सुंदरवन)

सिंधु

  • उद्गम: कैलाश श्रेणी (तिब्बत)
  • अपवाह: अरब सागर
  • सहायक नदियाँ – झेलम, चिनाब, रावी, व्यास, सतलज
  • मानसरोवर झील के निकट उद्गम

गोदावरी

  • उद्गम: नासिक पहाड़ियाँ (पश्चिमी घाट, भारत)
  • अपवाह: बंगाल की खाड़ी
  • सहायक नदियाँ – मंजीरा, इंद्रावती
  • प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी

कृष्णा

  • उद्गम: पश्चिमी घाट (महाबलेश्वर)
  • अपवाह: बंगाल की खाड़ी
  • सहायक नदियाँ – भीमा, तुंगभद्रा

नर्मदा

  • उद्गम: अमरकंटक पठार
  • अपवाह: अरब सागर
  • विंध्य एवं सतपुड़ा श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी नदी

महानदी

  • उद्गम: सिहावा पहाड़ियाँ (छत्तीसगढ़)
  • अपवाह: बंगाल की खाड़ी
  • कटक के निकट विशाल डेल्टा का निर्माण
  • पूर्वी भारत की प्रमुख नदी

अमू दरिया

  • उद्गम: पामीर पठार
  • अपवाह: अरल सागर
  • अरल सागर में जलापूर्ति करने वाली प्रमुख नदियों में से एक

सिर दरिया

  • उद्गम: तियान शान पर्वत
  • अपवाह: अरल सागर
  • मध्य एशिया से होकर बहती है
  • सिंचाई हेतु अत्यधिक उपयोग

दजला (टिगरिस)

  • उद्गम: टॉरस पर्वत (तुर्की)
  • अपवाह: फारस की खाड़ी
  • सहायक नदी – यूफ्रेट्स; यूफ्रेट्स के समानांतर प्रवाहित
  • मेसोपोटामिया के मैदानों का निर्माण

यूफ्रेट्स

  • उद्गम: पूर्वी तुर्की
  • अपवाह: फारस की खाड़ी
  • फारस की खाड़ी में प्रवेश से पूर्व दजला (टिगरिस) से मिलती है

तारिम

  • उद्गम: तिब्बती पठार
  • अपवाह: लोप नूर  झील (आंतरिक बेसिन)
  • अंतः प्रवाही नदी
  • मरुस्थलीय क्षेत्र से होकर प्रवाहित
  • तारिम बेसिन की प्रमुख नदी

शी जियांग / पर्ल

  • उद्गम: युन्नान पठार
  • अपवाह: दक्षिण चीन सागर
  • सहायक नदियाँ – डोंगजियांग, बेइजियांग
  • ग्वांगझोऊ एवं हांगकांग के निकट पर्ल नदी डेल्टा का निर्माण

जापानी नदियाँ

  • उद्गम: जापान की पर्वत श्रेणियां
  • अपवाह: प्रशांत महासागर / जापान सागर
  • सहायक नदियाँ – टोने, शिनानो, इशिकारी
  • छोटी एवं तीव्र प्रवाह वाली नदियाँ

केवेलर

  • उद्गम: पूर्वी साइबेरिया
  • अपवाह: बेरिंग सागर
  • सुदूर पूर्वी साइबेरिया की छोटी शीत-प्रदेशीय नदी

ऑस्ट्रेलिया

World's Major Rivers | विश्व की प्रमुख नदियाँ

नदी

उद्गम एवं अपवाह

विशेषताएँ

ब्लैकवुड

  • उद्गम: डार्लिंग श्रेणी
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्र की प्रमुख नदी

एवॉन

  • उद्गम: व्हीटबेल्ट क्षेत्र (गेहूं का प्रमुख कृषि क्षेत्र);
  • अपवाह: हिन्द महासागर

मर्चिसन

  • उद्गम: रॉबिन्सन पर्वत श्रृंखलाएं 
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी आंतरिक अपवाह नदी क्षेत्र 

गैस्कोइन

  • उद्गम: गैस्कोइने पर्वत श्रृंखलाएं 
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • अल्पकालिक नदी
  • चक्रवातों के बाद बाढ़ की स्थिति 

एशबर्टन

  • उद्गम: पिलबारा पर्वत श्रृंखलाएं 
  • अपवाह: हिन्द महासागर

फोर्टेस्क्यू

  • उद्गम: ऑप्थेल्मिया पर्वतमाला
  • अपवाह: हिन्द महासागर

डी ग्रे

  • उद्गम: पूर्वी पिलबारा उच्चभूमि
  • अपवाह: हिन्द महासागर

फिट्ज़रॉय 

  • उद्गम: किंग लियोपोल्ड पर्वतमाला
  • अपवाह: हिन्द महासागर
  • किम्बरली क्षेत्र की प्रमुख बाढ़ ग्रस्त नदी

विक्टोरिया

  • उद्गम: उत्तरी क्षेत्र पठार
  • अपवाह: जोसेफ बोनापार्ट की खाड़ी
  • उत्तरी क्षेत्र की बारहमासी नदी।

डेली

  • उद्गम: अर्नहेम लैंड एस्कार्पमेंट क्षेत्र (ऊबड़-खाबड़ और प्राचीन बलुआ पत्थर का पठार)
  • अपवाह: जोसेफ बोनापार्ट की खाड़ी
  • बारहमासी उष्णकटिबंधीय नदी।

रोपर

  • उद्गम: अर्नहेम लैंड क्षेत्र
  • अपवाह: कारपेंटरिया की खाड़ी

मिचेल

  • उद्गम: एथरटन उच्चभूमि 
  • अपवाह: कारपेंटरिया की खाड़ी
  • उच्च प्रवाह वाली उष्णकटिबंधीय नदी

गिल्बर्ट

  • उद्गम: आइनास्ले उच्चभूमि
  • अपवाह: कारपेंटरिया की खाड़ी

फ्लिंडर्स

  • उद्गम: बुरा पर्वत श्रृंखला
  • अपवाह: कारपेंटरिया की खाड़ी
  • कारपेंटरिया की खाड़ी में बहने वाली सबसे लंबी नदी

फ़िट्ज़रॉय(क्वींसलैंड)

  • उद्गम: कार्नार्वोन पर्वत श्रेणी
  • अपवाह: कोरल सागर

बर्डेकिन

  • उद्गम: हरबर्टन पर्वत श्रेणी
  • अपवाह: कोरल सागर
  • क्वींसलैंड में सबसे अधिक जल-प्रवाह वाली नदी।

बारकू

  • उद्गम: वारेगो-बारकू क्षेत्र
  • अपवाह: आयरे झील
  • थॉमसन नदी के साथ मिलकर कूपर क्रीक( का निर्माण

थॉमसन

  • उद्गम: मुत्ताबुरा क्षेत्र
  • अपवाह: आयरे झील
  • बारकू नदी से मिलकर कूपर क्रीक का निर्माण करती है।

डायमेंटिना

  • उद्गम: स्वोर्ड्स पर्वत श्रेणी
  • अपवाह: आयरे झील

जॉर्जिना

  • उद्गम: बार्कली उच्च भूमि 
  • अपवाह: आयरे झील
  • आंतरिक अपवाह नदी क्षेत्र 

मैकुम्बा

  • उद्गम: मसग्रेव पर्वत श्रेणियाँ
  • अपवाह: आयरे झील
  • अल्पकालिक नदी

मार्गरेट

  • उद्गम: उत्तरी चैनल क्षेत्र 
  • अपवाह: आयरे झील बेसिन
  • मौसमी मरुस्थलीय नदी

फिंके

  • उद्गम: मैकडॉन्नेल पर्वत श्रेणियाँ
  • अपवाह: आयरे झील बेसिन
  • विश्व की सबसे प्राचीन नदियों में से एक

टॉड

  • उद्गम: मैकडॉन्नेल श्रेणियाँ
  • अपवाह: आंतरिक अपवाह
  • अल्पकालिक नदी
  • एलिस स्प्रिंग्स से होकर बहती है।

कूपर क्रीक

  • उद्गम: बारकू एवं थॉमसन नदियों के संगम से
  • अपवाह: आयरे  झील
  • सबसे बड़ी आंतरिक अपवाह नदी प्रणाली

वारेगो

  • उद्गम: कार्नरवॉन पर्वत  श्रेणियाँ
  • अपवाह: मरे-डार्लिंग बेसिन
  • मरे–डार्लिंग नदी प्रणाली की सबसे उत्तरी नदी।

डार्लिंग

  • उद्गम: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
  • अपवाह: मरे नदी
  • मरे नदी की प्रमुख सहायक नदी

लाचलान

  • उद्गम: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
  • अपवाह: मुर्रुम्बिजी–मरे
  • मरे–डार्लिंग बेसिन का भाग

मुर्रुम्बिजी

  • उद्गम: स्नोई पर्वत
  • अपवाह: मरे नदी
  • मरे नदी की प्रमुख सहायक नदी

मर्रे

  • उद्गम: ऑस्ट्रेलियन आल्प्स पर्वतमाला
  • अपवाह: हिन्द महासागर (मरे मुहाना)
  • ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Telegram WhatsApp Chat