आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 पाठ्यक्रम

इस पृष्ठ में आरपीएससी द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किए गए विस्तृत आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 पाठ्यक्रम शामिल हैं।

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021: परीक्षा योजना

कागज़परीक्षा का विषयअधिकतम अंकअवधि
मैंसामान्य अध्ययन – I2003 घंटे
द्वितीयसामान्य अध्ययन – II2003 घंटे
तृतीयसामान्य अध्ययन – III2003 घंटे
चतुर्थसामान्य हिंदी और अंग्रेजी2003 घंटे
  • मुख्य परीक्षा में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या परीक्षा के माध्यम से वर्ष में भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की अनुमानित संख्या का 15 गुना होगी।
  • लिखित परीक्षा में निम्नलिखित चार पेपर शामिल होंगे जो वर्णनात्मक/विश्लेषणात्मक होंगे।
  • अभ्यर्थी को नीचे सूचीबद्ध सभी प्रश्नपत्र देने होंगे, जिनमें संक्षिप्त, मध्यम, दीर्घ उत्तरीय और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नपत्र भी शामिल होंगे।
  • सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का स्तर सीनियर सेकेंडरी स्तर के समान होगा।
  • प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

आरएएस मुख्य परीक्षा 2024: पाठ्यक्रम

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन पेपर – I

इकाई I – इतिहास

भाग A – राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • प्रागैतिहासिक काल से 18 वीं शताब्दी के अवसान तक राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएं, महत्वपूर्ण राजवंश, उनकी प्रशासनिक एवं राजस्व व्यवस्था 
  • 19 वी- 20वीं शताब्दी की प्रमुख घटनाएं: किसान एवं जनजाति आन्दोलन, राजनीतिक जागृति, स्वतन्त्रता संग्राम और एकीकरण
  • राजस्थान की धरोहरः प्रदर्शन व ललित कलाएं ,हस्तशिल्प व वास्तुशिल्प,राजस्थान में विश्व विरासत के प्रमुख स्थल ,पर्यटन, मेले , पर्व,लोक संगीत व लोक नृत्य 
  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियाँ एवं राजस्थान की बोलियाँ
  • राजस्थान के संत ,लोक देवता एवं महत्वपूर्ण विभूतियाँ

भाग B  – भारतीय इतिहास और संस्कृति

  • भारतीय धरोहर: सिन्धु सभ्यता से लेकर ब्रिटिश काल तक के भारत की ललित कलाएँ, प्रदर्शन कलाएँ वास्तु परम्परा एवं साहित्य
  • प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के धार्मिक आन्दोलन और धर्म दर्शन
  • 19वीं शताब्दी के प्रारंभ से 1965 ईस्वी तक आधुनिक भारत का इतिहास, महत्वपूर्ण घटनाक्रम, व्यक्तित्व और मुद्दे
  • भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन -इसके विभिन्न चरण व धाराएं, प्रमुख योगदानकर्ता और देश के भिन्न- भिन्न भागों से योगदान
  • 19वी 20वीं शताब्दी में सामाजिक- धार्मिक सुधार आन्दोलन  
  • स्वातंत्र्योत्तर सुदृढीकरण और पुनर्गठन- देशी रियासतों का विलय तथा राज्यों का भाषायी आधार पर पुनर्गठन

भाग C – आधुनिक विश्व का इतिहास (1950 ई. तक)

  • पुनर्जागरण व धर्म सुधार
  • अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम ,फ़्रांसिसी क्रांति 1789 व औद्योगिक क्रांति 
  • एशिया व अफ्रीका में साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद
  • विश्व युद्धों का प्रभाव
इकाई II – अर्थशास्त्र

भाग A – भारतीय अर्थव्यवस्था

  • कृषि- भारतीय कृषि में वृद्धि एवं उत्पादकता की प्रवृत्तियां ,खाद्द्य प्रसंस्करण व खाद्द्य प्रबंधन , कृषि सुधार व चुनौतियाँ 
  • उद्योग क्षेत्र की प्रवृत्तियां : औद्योगिक नीति एवं वित्त ,उदारीकरण, वैश्वीकरण , निजीकरण और आर्थिक सुधार,अवसंरचना और आर्थिक वृद्धि 
  • मुद्रा स्फीति ,कीमत और मांग-पूर्ति 
  • केंद्र -राज्य वित्तीय सम्बन्ध और वित्त आयोग, राजकोषीय उत्तरदायित्व व बजट प्रबंधन अधिनियम, भारत में राजकोषीय सुधार
  • बजटीय प्रवृत्तियां व राजकोषीय नीति : कर सुधार,अनुदान -नकद  हस्तांतरण , राजस्व व व्यय प्रवृत्तियां 
  • आर्थिक गतिविधियों में सरकार की भूमिका ,निजी सार्वजानिक व मेरिट वस्तुएं 
  • सामाजिक क्षेत्र : गरीबी,बेरोजगारी , असमानता ,स्वास्थ्य,शिक्षा इत्यादि ;आर्थिक विकास में राज्य की भूमिका और रोजगार उन्मुख वृद्धि व्यूह रचना 

भाग B – वैश्विक अर्थव्यवस्था

  • वैश्विक आर्थिक मुद्दे और प्रवृत्तियाँ : विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व व्यापार संगठन की भूमिका।

  • सतत विकास एवं जलवायु परिवर्तन 

भाग C – राजस्थान अर्थव्यवस्था

  • कृषि परिदृश्य – उत्पादन एवं उत्पादकता। जल संसाधन और सिंचाई। कृषि विपणन डेयरी एवं पशुपालन। 
  • ग्रामीण विकास और ग्रामीण अवसंरचना, पंचायती राज और राज्य वित्त आयोग।
  • औद्योगिक विकास का संस्थागत ढाँचा, औद्योगिक वृद्धि और नवप्रवृतियाँ। खादी और ग्रामोद्योग
  • अवसंरचना विकास- विद्युत और परिवहन। अवसंरचना में निजी विनियोग और सार्वजनिक निजी सहभागिता परियोजनाएं- दृष्टिकोण और सम्भावनाएं। 
  • राजस्थान की प्रमुख विकास परियोजनाएं। राज्य बजट और राजकोषीय प्रबंधन- मुद्दे और चुनौतियाँ। 
  • राजस्थान की आर्थिक कल्याण योजनाएं। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण। 
  • बुनियादी सामाजिक सेवाएं- शिक्षा व स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी और सतत् विकास लक्ष्य ।
इकाई III – समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन और लेखा परीक्षा

भाग A  – समाजशास्त्र

  • भारत में समाजशास्त्रीय विचारों का विकास
  • भारतीय समाज में जाति और वर्ग -प्रकृति ,उद्भव ,प्रकार्य व चुनौतियाँ 
  • परिवर्तन की प्रक्रियाएँ:
    • संस्कृतीकरण,
    • पश्चिमीकरण,
    • लौकिकीकरण
    • भुमंडलिकरण
  • भारतीय समाज के समक्ष चुनौतियाँ:
    • दहेज के मुद्दे,
    • तलाक
    • बाल विवाह,
    • भ्रष्टाचार,
    • सांप्रदायिकता,
    • गरीबी,
    • बेरोजगारी,
    • मादक पदार्थ व्यसन,
    • कमजोर तबके विशेषकर दलित, वृद्ध  और विकलांग।
  • राजस्थान के जनजातीय समुदाय- भील, मीणा एवं गरासिया-समस्याएँ एवं कल्याण 

भाग B – प्रबंधन

  • विपणन की आधुनिक अवधारणा, विपणन मिश्रण – उत्पाद, मूल्य, स्थान और संवर्धन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, प्रचालन तंत्र; इ-वाणिज्य, इ-विपणन, व्यवसाय तथा निगम आचारनीति। 
  • धन के अधिकतमकरण की अवधारणा, वित्त के स्रोत – अल्पकालीन तथा दीर्घकालीन, पूँजी संरचना, पूँजी की लागत, लाभों का विभाजन, बैंकिंग एवं गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान, शेयर बाजार, बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश ,विदेशी संस्थागत निवेश 
  • नेतृत्व के सिद्धांत तथा शैलियों, समूह व्यवहार, व्यक्तिगत व्यवहार अभिवृत्ति, मूल्य, टीम निर्माण, अभिप्रेरण के सिद्धांत, संघर्ष प्रबंधन, समय-प्रबंधन, तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण, विकास तथा आकलन प्रणाली।
  • उद्यमिता – उद्भवन, स्टार्टअप्स, यूनिकॉर्न, उद्यम पूँजी, एंजल निवेशक 
  • अत्यावश्यक सेवाओं का प्रबंधन – शिक्षा प्रबंधन, हेल्थकेयर तथा वैलनेस प्रबंधन, पर्यटन तथा आतिथ्य प्रबंधन।

भाग C – लेखांकन और अंकेक्षण

  • लेखांकन की दोहरी लेखा प्रणाली ,वित्तीय विवरण विश्लेषण की तकनीक ,उत्तरदायित्व व सामाजिक लेखांकन
  • अंकेक्षण: अर्थ एवं उद्देश्य ,सामाजिक ,निष्पत्ति व दक्षता अंकेक्षण,सरकारी अंकेक्षण  की प्रारंभिक जानकारी 
  • निष्पादन बजट एवं शून्य आधारित बजट 

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन पेपर – II

इकाई I – प्रशासकीय नीतिशास्त्र
  • नीतिशास्त्र एवं मानवीय मूल्य- महापुरूषों, समाज सुधारकों तथा प्रशासकों के जीवन से प्राप्त शिक्षा, परिवार, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं का मानवीय मूल्यों को विकसित करने में योगदान।
  • नैतिक संप्रत्यय- ऋत एवं ऋण, कर्त्तव्य की अवधारणा, शुभ एवं सद्गुण की अवधारणा 
  • निजी एवं सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र की भूमिका प्रशासकों का आचरण, मूल्य एवं राजनैतिक अभिवृत्ति, सत्यनिष्ठा का दार्शनिक आधार।
  • भगवद गीता का नीतिशास्त्र एवं प्रशासन में इसकी भूमिका।
  • गांधी का नीतिशास्त्र 
  • भारतीय एवं विश्व के नैतिक चिंतकों एवं दार्शनिकों का योगदान।
  • प्रशासन में नैतिक चिन्ता, द्वन्द एवं चुनौतियां
  • नैतिक निर्णय-प्रक्रिया तथा उसमें योगदान देने वाले कारक; सामाजिक न्याय, मानवीय चिन्ता, शासन में जवाबदेही एवं नैतिक आचार सहिता।
  • उपरोक्त विषयों पर आधारित केस अध्ययन।
इकाई II – सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान; द्रव्य की अवस्थाएं; परमाण्विक संरचना; धातु अधातु और उपधातु, धातुकर्म सिद्धांत और विधियों, महत्वपूर्ण अयस्क और मिश्र धातु; अम्ल, क्षार और लवण, pH और बफर की अवधारणा; महत्वपूर्ण औषधियां (संश्लेषित और प्राकृतिक). एंटीऑक्सिडेंट, परिरक्षक, कीटनाशी, पीड़कनाशी, कवकनाशी शाकनाशी, उर्वरक, योजक और मधुरक कार्बन, इसके यौगिक और उनके घरेलू और औद्योगिक अनुप्रयोग; रेडियोधर्मिता अवधारणाएं और अनुप्रयोग।

  • दैनिक जीवन में भौतिकी; गुरुत्वाकर्षण, मानव नेत्र और दोष; ऊष्मा, स्थिर एवं धारा वैद्युतिकी; चुंबकत्व, वैद्युत चुंबकत्व ध्वनि एवं विद्युत चुंबकीय तरंगे चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग और नाभिकीय चुंबकीय अनुनाद; नाभिकीय विखंडन और संलयन। 

  • कोशिका; मानव में नियंत्रण और समन्वय, प्रजनन, उत्सर्जन, श्वसन, परिसंचरण और पाचन तंत्र रक्त समूह रक्त की संरचना और कार्य; हार्मोन, आनुवांशिक एवं जीवन शैली के रोग, मानव रोग संचारी और गैर-संचारी, एंडेमिक एपिडेमिक, पैनडेमिक रोग- इनके निदान और नियंत्रण, प्रतिरक्षीकरण और टीकाकरण; ड्रग्स एवं एल्कोहल का दुरूपयोग; पादप के भाग और उनके कार्य, पादपों में पोषण, पादप वृद्धि नियंत्रक, पादपों में लैंगिक और अलैंगिक प्रजनन, राजस्थान के विशेष संदर्भ में महत्वपूर्ण औषधीय पौधे, जैविक खेती; जैव प्रौद्यौगिकी और उसके अनुप्रयोग।

  • आधारभूत कंप्यूटर विज्ञान; नेटवर्किंग और प्रकार एनालॉग और डिजिटल दूरसंचार; आवृत्ति स्पेक्ट्रम मोबाइल टेलीफोनी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में नूतन विकास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्रिप्टो करेंसी, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया और उनके प्रभाव; भारत में आईटी उद्योग,डिजिटल इंडिया पहल।

  • विज्ञान और प्रौद्यौगिकी में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, ऑगमेंटेड रियलिटी, नैनो प्रौद्योगिकी, आरएफआईडी, क्वांटम कंप्यूटिंग आदि; राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्यौगिकी का विकास, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी से संबंधित सरकार की नीतियाँ।

  • अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, उपग्रह और उनकी कक्षाएँ, विभिन्न प्रक्षेपण यान, सुदूर संवेदन। 

  • रक्षा प्रौद्योगिकी- मिसाइलें, भारतीय मिसाइल कार्यक्रम, रासायनिक और जैविक हथियार।

इकाई III – पृथ्वी विज्ञान (भूगोल और भूविज्ञान)

भाग A – विश्व

  • पृथ्वी की संरचना  एवं भूवैज्ञानिक समय सारिणी
  • प्रमुख भौतिक भू-आकृतियाँ पर्वत, पठार, मैदान, मरुस्थल 
  • भूकंप एवं ज्वालामुखी :प्रकार वितरण एवं उनका प्रभाव
  • भू-राजनीतिक समस्याएं
  • पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दे

भाग B  – भारत

  • प्रमुख भौतिकःभू-आकृतियाँ-   पर्वत, पठार, मैदान, मरुस्थल
  • भारत का  प्रमुख भू-आकृतिक विभाजन 
  • नदियाँ 
  • जलवायु: मानसून की उत्पत्ति, जलवायु विशेषतायें, वर्षा का वितरण एवं जलवायु प्रदेश।
  • प्राकृतिक संसाधनः प्रकार व उपयोग 
  • (क) जल, वन एवं मृदा संसाधन
  • (ख) शैल एवं खनिज
  • जनसंख्या -वृद्धि वितरण, घनत्व, लिंगानुपात साक्षरता, नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या

भाग C – राजस्थान

  • प्रमुख भौतिक भू-आकृतियाँ: पर्वत, पठार, मैदान, मरुस्थल
  • प्रमुख नदियाँ व झीलें 
  • जलवायु -विशेषता व वर्गीकरण 
  • वनस्पति 
  • कृषि :प्रमुख फसलें,उत्पादन व वितरण 
  • धात्विक व अधात्विक खनिजः प्रकार ,वितरण व उपयोग 
  • परम्परागत एवं गैर परम्परागत उर्जा संसाधन
  • जनसंख्या एवं जनजातियां
  • वन्य जीव एवं जैव विविधता :चुनौतियाँ एवं संरक्षण 
  • यूनेस्को की भू-पार्क एवं भू-धरोहर स्थल कल्पना :राजस्थान में संभावनाएं 
  • पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे 

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन पेपर – III

इकाई I – – भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, विश्व राजनीति और समसामयिक मामले
  • भारतीय संविधान : निर्माण, विशेषताएँ संशोधन, मूल ढाँचा
  • वैचारिक सत्व :उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व, मूल कर्तव्य
  • संस्थात्मक ढाँचा -1 : संसदीय प्रणाली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद्, संसद
  • संस्थात्मक ढाँचा -2 : संघवाद केन्द्र-राज्य संबंध, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायिक सक्रियता 
  • संस्थात्मक ढाँचा -3 : भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक, संघ लोक सेवा आयोग, नीति आयोग, केन्द्रीय सतर्कता आयोग केन्द्रीय सूचना आयोग, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
  • राजनीतिक गत्यात्मकताएँ: भारतीय राजनीति में जाति, धर्म, वर्ग, नृजातीयता, भाषा एवं लिंग की भूमिका, राजनीतिक दल एवं मतदान व्यवहार, नागरिक समाज एवं राजनीतिक आंदोलन, राष्ट्रीय अखंडता एवं सुरक्षा से जुड़े मुददे, सामाजिक राजनीतिक संघर्ष के संभावित क्षेत्र 
  • राजस्थान की राज्य-राजनीति; दलीय प्रणाली, राजनीतिक जनांकिकी, राजस्थान में राजनीतिक प्रतिस्पर्द्धा के विभिन्न चरण, पंचायती राज एवं नगरीय स्वशासन संस्थाएँ। 
  • शीत युद्धोत्तर दौर में उदीयमान विश्व व्यवस्था, संयुक्त राज्य अमरिका का वर्चस्व एवं इसका प्रतिरोध संयुक्त राष्ट्र एवं क्षेत्रीय संगठन, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद एवं पर्यावरणीय मुद्दे 
  • भारत की विदेश नीति: उद्विकास, निर्धारक तत्व, संयुक्त राज्य अमरिका, चीन, रूस एवं यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध, संयुक्त राष्ट्र, गुट निरपेक्ष आंदोलन, ब्रिक्स, जी- 20. जी-77 एवं सार्क में भारत की भूमिका।
  • दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया एवं पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक एवं रणनीतिक विकास तथा उनका भारत पर प्रभाव।
  • समसामयिक मामले: राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसमायिक घटनाएं, व्यक्ति एवं स्थान, खेलकूद से जुड़ी हाल की गतिविधियाँ।
इकाई II – लोक प्रशासन एवं प्रबंधन की अवधारणाएँ मुद्दे एवं गत्यात्मकता 
  • प्रशासन एवं प्रबंध- अर्थ, प्रकृति एवं महत्व विकसित एवं विकासशील समाजों में लोक प्रशासन की भूमिका, एक विषय के रूप में लोक प्रशासन का विकास, नवीन लोक प्रशासन, लोक प्रशासन के अध्ययन के प्रति अभिगमन 
  • शक्ति,प्राधिकार , वैधता, उत्तरदायित्व एवं प्रत्यायोजन की अवधारणाएँ 
  • संगठन के सिद्धांत- पदसोपान, नियंत्रण का क्षेत्र एवं आदेश की एकता 
  • प्रबंधन के कार्य- निगमित शासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व ।
  • नव  लोक प्रबंधन के नवीन आयाम- परिवर्तन का प्रबंधन
  • लोक सेवा के आधारभूत मूल्य एवं अभिवृत्ति- नैतिकता ,सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, गैरपक्ष, समर्पण, सामान्यज्ञ एवं विशेषज्ञ संबंध
  • प्रशासन नियंत्रण- विधायी,कार्यपालिक  एवं न्यायिक नियंत्रण की विभिन्न पद्धतियाँ एवं तकनीक। 
  • राजस्थान में प्रशासनिक ढाँचा एवं प्रशासनिक संस्कृति राज्यपाल, मुख्यमंत्री,मंत्रीपरिषद, राज्य सचिवालय एवं मुख्य सचिव
  • जिला प्रशासन- संगठन, जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक की भूमिका, उपखण्ड एवं तहसील प्रशासन 
  • प्रशासनिक विकास अर्थ क्षेत्र एवं विशेषताएँ
  • राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, लोकायुक्त,राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान लोक सेवा अधिनियम, 2011;राजस्थान सुनवाई का धिकार अधिनियम ,2012
इकाई III –  खेल एवं योग , व्यवहार एवं विधि :

भाग A- खेल और योग

  • भारत एवं राजस्थान की खेल नीति 
  • SAI एवं राजस्थान क्रीड़ा परिषद 
  • भारत एवं राजस्थान के खेल पुरस्कार 
  • योग 
  • भारत के विख्यात खेल व्यक्तित्व 
  • प्राथमिक उपचार एवं पुनर्वास 
  • भारतीय खिलाडियों के ओलम्पिक ,एशियन खेल ,कॉमनवेल्थव पैरा-लिम्पिक खेल में भागीदारी 

भाग B – व्यवहार

  • बुद्धि: संज्ञानात्मक बुद्धि सामाजिक बुद्धि, संवेगात्मक बुद्धि सांस्कृतिक बुद्धि आध्यात्मिक बुद्धि 
  • व्यक्तित्व : शीलगुण व प्रकार सिद्वान्त, व्यक्तित्व निर्धारण के कारक और व्यक्तित्व आंकलन 
  • अधिगम और अभिप्रेरणा :अधिगम की शैलियां, स्मृति के मॉडल और विस्मृति के कारण अभिप्रेरणा का आंकलन 
  • प्रतिबल एव प्रबन्धन :  प्रकृति, प्रकार, कारण, लक्षण, प्रभाव, तनाव प्रबंधन और मानसिक  स्वास्थ्य का प्रोत्साहन ।

भाग C – विधि 

  • विधि की अवधारणा- स्वामित्व एवं कब्जा, व्यक्तित्व, दायित्व, अधिकार एवं कर्त्तव्य। 
  • वर्तमान विधिक मुद्दे: सूचना का अधिकार, सूचना प्रौद्योगिकी विधि साइबर अपराध सहित ( अवधारणा, उद्देश्य, प्रत्याशार्य), बौद्धिक सम्पदा अधिकार (अवधारणा प्रकार एवं उद्देश्य) । 
  • स्त्रियों एवं बालकों के विरूद्ध अपराध: घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, बाल श्रमिकों से संबंधित विधि 
  • माता -पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरन -पोषण व कल्याण  अधिनियम 2007
  • राजस्थान में महत्वपूर्ण भूमि विधियां-:

सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी

यूनिट I – सामान्य हिन्दी (कुल अंक 120)

इस प्रश्न पत्र का उद्देश्य उद्देश्य की भाषा-विषयक क्षमता तथा उसके विचारों का सही, स्पष्ट एवं प्रभावपूर्ण अभिव्यक्ति की अभिव्यक्ति है।

भाग अ- (अंक 50)

  • संधि एवं संधि विच्छेद- दिए हुए शब्दों में संधि करना और संधि विच्छेद करना।
  • उपसर्ग- उपसर्गों  से शब्दों की संरचना और शब्दों में विद्यमान उपसर्गों को पृथक करना। 
  • प्रत्यय: प्रत्ययों  से शब्दों की संरचना और शब्दों में विद्यमान प्रत्ययों को पृथक करना।
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द – शब्द-युग्मों का अर्थ भेद
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द 
  • वाक्य एवं शब्द शुद्धि 
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ: अनुप्रयोग
  • पारिभाषिक शब्दावली:  प्रशासन से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द

भाग ब- (अंक 50)

  • संक्षिप्तीकरण- गद्यावतरण का उचित शीर्षक एवं एक-तिहाई शब्दों में संक्षिप्तीकरण (गद्यावतरण की शब्द सीमा 150 शब्द )
  • पल्लवन – किसी सूक्ति, काव्य की पंक्ति, प्रसिद्ध कथन आदि का भाव विस्तार (शब्द सीमा 100 शब्द) 
  • पत्र लेखन-सामान्य  कार्यालयी पत्र ,निविदा, परिपत्र, विज्ञप्ति 
  • अनुवाद : अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद (शब्द सीमा -75 शब्द )

भाग स- (अंक 20)

  • किसी समसमायिक एवं अन्य विषय पर  निबंध लेखन (शब्द सीमा 250 शब्दों में)
इकाई II – सामान्य अंग्रेजी (कुल अंक 80)

Part A-Grammar & Usage (20 Marks) 

  • Correction of Sentences: 10 sentences for correction with errors related to : 
  • Articles & Determiners, Prepositions,Tenses & Sequence of Tenses,Modals,Voice- Active & Passive,Narration- Direct & Indirect,Synonyms & Antonyms,Phrasal Verbs & Idioms, One Word Substitute,Words often Confused or Misused.

Part B-Comprehension, Translation & Precis Writing (30 Marks)

  • Comprehension of an Unseen Passage (250 Words approximately) 05 Questions based on the passage. Question No. 05 should preferably be on vocabulary.
  • Translation of five sentences from Hindi to English. 
  • Precis Writing (a short passage of approximately 150-200 words)

Part C-Composition & Letter Writing (30 Marks)

  • Paragraph Writing- Any 01 paragraph out of 03 given topics (approximately 200 words)
  • Elaboration of a given theme (Any 1 out of 3, approximately 150 words) 
  • Letter Writing or Report Writing (approximately 150 words)

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 पाठ्यक्रम

आरएएस मेन्स पीडीएफ डाउनलोड मुफ्त बैनर
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
Scroll to Top